Popular Posts

Total Pageviews

Saturday, March 11, 2023

Happy Birthday

 Happy Birthday to you!

Happy Birthday to you!

Lot  of   hubbub  goes  on
As  celebration moves  on
To keep   memories   alive
Birthday bash  pushes  on.
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

It's  time to cackle and crackle
It's time to chuckle and chortle
Today is  seventeenth birthday
It's  time  to  tittle-tattle!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

It's  a  long  and  short   story
It's a comely and lovely story
Live long for love  &  laughter
Dear boy it's your  own  story!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

There's beauty in going a mile
If you  get  one  broad  smile
All  of  us  here  are  your  own
We love you and smile & smile!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

We have gathered here today
To sing happy happy  birthday!
We'll cherish  memories sweet
And wait for the next  birthday!.
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

God bless you!
Nana

जश्न ए साल ए पैदाइश

 हम मिलके हँस रहे हैं, हम मिलके गा रहे हैं 

जनम  दिन  मनाने को,  एक जुट हो  रहे हैं।

मालिक ने बख़्शी हमको , रूहानी  ज़िन्दगी 
फ़िर क्यों ना  करें  उसको , हरदम  बन्दिगी
जो प्यार बख़्शा है उसने, साझा  कर  रहे हैं।

छोटी सी एक कहानी, प्यारी सी एक कहानी 
हमने सुना ज़ुबानी , इसका  नाम  ज़िन्दगानी 
इसे प्यार से जी लें हम , बस यही कह  रहे हैं।

ये  सफ़र  ज़िन्दगी  का , सुहाना  लगता   है
जब  कोई  मुस्कुरा  कर, दो  बात  करता  है  
सबको बनालें अपना , हम बस ये  कह रहे हैं।

जनम दिन हो मुबारक , कहने को  मिल गया 
दो घड़ी  हँस के  बोलें , ये  मौका  मिल  गया 
ये लमहे रहेंगे याद , दिल  के  तार कह  रहे हैं।

जब आए हैं यहाँ तक , तो कुछ तो कर चलें 
दोबारा  मिलने   की ,   तज्वीज़   कर   चलें 
एक बार गले से लग लें, बस यही कह रहे हैं।

बधाई हो!
नाना 

Monday, March 6, 2023

होली 2023

मौसम में बहार है , गुलाल की बौछार है 
देखो होली आगई हाँ देखो होली आगई 
हवा में उड़ रही कैसी, रंगों की रंगोली है 
फ़िज़ा में मस्ती है या भाँग घुलके आगई?

कपकपाती धूप थी , सब   बिदा  हो गई 
मुलायम सी धूप अब, हर तरफ़  छा गई
खिड़कियाँ थीं बन्द, अब खुलती जा रहीं
बसन्ती  हवा  अब, अन्दर तक  छा   गई।

मौसम के लतीफ़े फ़िरसे, छाने  लग  गये 
कोयल  के  बोल फ़िर  से, आने लग गये
मुस्कुराहट अब तक  मफ़लर में ढकी थी
मुस्काने के अन्दाज़ नये , जगने लग गये।

पूनम   के   चाँद  से, आस्मान  भर  गया 
हर  बुर्ज, हर मुंडेर पर , उजाला भर गया 
महीनों के बाद फ़िर से, रोनक  है आ गई 
होली जो आगई, ख़ुशी से दिल भर  गया।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Friday, March 3, 2023

बधाई हो!

दुआ करता हूँ ख़ुशी से दोनों, ऐसे ही रहते रहो

मालिक  की  छाँह में दोनों , ऐसे ही चलते  रहो।

रब  ने   मिलाया   था  तुमको
साथ रहने  बुलाया था  तुमको
यहाँ तक जो पहुँचे हो अबतक
उसी   ने   सँवारा   है   तुमको।
आगे भी रब के करम से
ऐसे    ही    बढ़ते    रहो।
दुआ करता हूँ ख़ुशी से दोनों, ऐसे ही रहते रहो
मालिक  की छाँह  में दोनों, ऐसे ही चलते  रहो।

जो कुछ मिला  सब  है  उसका
इसमें  न कुछ   भी   किसी का
उसकी रहमत  के  बंदे  हैं   सब
उसकी किरपा से सब  है महका।
दुआऐं उसकी माँगते  रहो
उसकी संगत में चलते रहो।
दुआ करता हूँ ख़ुशी से दोनों, ऐसे ही रहते रहो
मालिक की छाँह में दोनों, ऐसे  ही  चलते  रहो।

कोई   कसर    छोड़ी   न   उसने
बख़्शे  नायाब  दो   फूल   उसने
भर  दी  झोली  तुम्हारी है  उसने
खिलादी ज़िंदगी तुम्हारी है उसने।
नसीब वो  ही तो  है तुम्हारा 
तुम तो ख़ादिम हो चलते रहो।
दुआ करता हूँ ख़ुशी से दोनों, ऐसे ही रहते रहो
मालिक की छाँह में दोनों, ऐसे  ही  चलते  रहो।

बधाई हो 
पापा