Popular Posts

Total Pageviews

Friday, May 26, 2023

Hi Chinmay!

 Hi Chinmay, Happy Birthday!

Here, it's a bright, sunny day!
How's everything, over there?
Here all's perfect, on the bay!

I wish I were there , with you
To celebrate, and to hug you!
Life is a precious gift of God
Look back and find, it IS true!

Life  has  many  a  dimension
Each has its own moon & sun.
Isn't it worthwhile to step out 
& have a look at the other one?

Love
Nana

Thursday, May 25, 2023

Promise याद है ?

 We made a promise once

It  is  valid  for  the  nonce
Promises are like the nuns
They work for the heavens!

I don't sell my poetry
Nor do I  sell my  sky 
To be frank, I write poetry
Don't assemble in factory!

वो सच बोल रहा था बड़ी शिद्दत से 
सवाल है कैसे लेता मैं उसे हल्के से।

उसे समझना आसान न था , वो मेरे इतना क़रीब था
कभी वो मुझमें समा गया, कभी मैं उसमें समाया था।

कभी दूर से खिल गया, कभी पास आके ठिठक गया
मैं  कैसे सम्हल पाता , मेरा हाथ थामे वो बिखर गया। 

मिल गया था मुझको वो , एक दोस्त के मानिन्द
बिछड़ गया मुझसे वो, एक अनजान के मानिन्द।

मैंने अपने हाथ उठा दिये, आसमान की तरफ़ 
उसने बादल का टुकड़ा भेज दिया, मेरी तरफ़। 

होठ याद करते हैं, बिना कोई आवाज़ के 
गीत उकर आते हैं, बिना किसी साज़ के 
वक़्त का गुज़रना ही अगर ज़िन्दगी है तो
वो तो हो जायेगा, पर बिना आग़ाज़ के। 

जब तू ही लिखता सबके मुकद्दर है 
कोई सिकन्दर, कोई दरिद्दर क्यों है?

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Friday, May 5, 2023

बुद्ध पूर्णिमा 2023

 बैसाख का महीना और पूनम का चाँद है 

दिल में  कशिश जगाता , ये कैसा चाँद है?
बोधिवृक्ष के नीचे, बोधगया में था जिसने 
गौतम को बुद्ध बना दिया, क्या वो चाँद है?

क्या युति थी वो, निरंजना नदी के किनारे 
जब खीर का कटोरा लिए, सुजाता निहारे।
बुद्धत्व का अमृतत्व, लिए चाँद की किरणें 
सिद्धार्थ को सिरजें, सबसे न्यारे और प्यारे।

सिखा दिया हमको, मध्यम मार्ग पे चलना 
किसी को न पूजना, ख़ुद को ही है भजना।
न मन्दिर न मस्जिद, न गिरजा न रामद्वारा 
कहीं पर न जाना , सदा स्वयम् में ही रहना।

कभी बुद्धत्व का था साक्षी, ये वो चाँद है 
जन्म-निर्वाण, जिसने देखे , ये वो चाँद है।
फसाद में फँसे हुओं को बाहर निकाल के
जो दिलों को सुकून दे रहा , ये वो चाँद है। 

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।