Popular Posts

Total Pageviews

Friday, May 8, 2026

शिव और शक्ति

 नारी शक्ति, पुरुष है शिव 

शक्ति के बिन शिव हैं शव 

शिव बिन शक्ति दिशाहीन 

दोनों के मिलन से है  वैभव।


शिव चेतन, शक्ति अवचेतन 

शिव कीर्तन, शक्ति संकीर्तन 

शिव  धारणा, शक्ति  प्रेरणा 

शिव नीलगगन, शक्ति आँगन।


शिव बादबान, शक्ति बाग़बान 

शिव आनबान, शक्ति मेहरबान 

शिव  परेशान , शक्ति  मुस्कान 

शिव निगहबान, शक्ति क़ुरबान।


ये जोड़ी अनूठी, अति आवश्यक 

ये जोड़ी स्वाभाविक और रोचक 

एक के बिना  यहाँ दूसरा अधूरा 

रहते  हैं दोनों  बन कर  के पूरक!


बादबान = नाव खेने वाली पाल 

बाग़बान = बगीचा सँभालने वाला/वाली 

निगहबान = सुरक्षा देखने वाला/वाली 


जय शिव शक्ति 

अजित सम्बोधि 

No comments:

Post a Comment