वक़्त ने जब दिया था साथ
तब न हुये थे हम साथ साथ?
इजाज़त हुये बग़ैर रब की
क्या मिल पाता यूँ तेरा हाथ?
उसकी छटा है बड़ी निराली
बिखराती हर ओर ख़ुशहाली
मंज़र सब बदलते चलते हैं
दिखती हर सिम्त में दिवाली।
कैसा टूटा हुआ था दिल मेरा
हर ओर छाया था घना अँधेरा
तेरा हाथ क्या दिया उसने मुझे
ज़िंदगी में मेरी हो गया सबेरा।
देख कर के करम उसका
सोच कर के मरम उसका
मिट गया है सब भरम मेरा
है न मुजस्सम दिल उसका?
रब = ईश्वर।मंज़र = दृश्य।सिम्त = दिशा।
करम = कृपा।मुजस्सम = अमूर्त का मूर्त रूप होना।
जय राधे राधे
अजित सम्बोधि

No comments:
Post a Comment