Popular Posts

Total Pageviews

Sunday, July 26, 2026

जुगलबंदी

                        ,  [1]


नफ़रत से अनजान बस, मोहब्बत का सुकून चाहिये 

न मज़हब, न जात, न वतन, एक अदद इंसान चाहिये।


जब परिन्दे सरहदें पार करते हैं, क्या वतन बताते हैं 

जब बादल गरजते आते हैं, क्या मज़हब बखानते है।


इन्सान को ही इतना नाकारा क्यों बना दिया गया है 

उसके ख़िलाफ़ नाइन्साफ़ी को जायज़ किया गया है।


क़ुदरत ने तो बख़्शी हें इतनी इनायतें वो भी मुफ़्त में 

इन्सान कैसे कंजूस हो गया, इतनी सारी इफ़रात में।


उसने तो हवा पानी ज़मीन सूरज सब मुफ्त में दिये हैं 

आपकी ग़लतफ़हमी ने सोचिये कितने उत्पात किये हैं? 


आपने क्या बनाया है जो हक़ की बात किया करते हैं 

सोचिये क्या आप घास का एक पत्ता भी बना सकते हैं? 

 

नाकारा = निकम्मा।इनायत= कृपा।. इफ़रात = बहुतायत।

 ग़लतफ़हमी = भ्रम।


                              .[2]


उम्मीद है कि फ़ासला कम कर देती है 

मगर ग़लतफ़हमी दूरियाँ बढ़ा देती है।


इस ज़ुबान को कभी हल्के में मत ले लेना 

कभी कभी इसमें पड़ जाता है लेने का देना।


ये हल्की है मगर कभी भारी पड़ सकती है 

क्योंकि कही बात वापस नहीं आ सकती है।


साथ निभाने के लिये सावधानियाँ दरकार है 

मगर जुदा होने में एक ग़लती भी असरदार है।


आप अपना किरदार बखूबी निभाते रहिये 

बस इस ज़ुबान को नजरंदाज मत करिये।


किरदार = role. नजरंदाज = ignore.


जय राधे राधे 

अजित सम्बोधि 

Friday, July 24, 2026

ले चलो!

कहाँ से लाऊँ मैं प्यार ऐसा 
क़बूल जिसको तुम कर सको
क्या दिल में वितान है ऐसा 
बिठा के मुझको तुम ले चलो ।

मेरा जहाँ तो है बस तुम्हीं से 
तुम्हीं से बाँधा है डोर को 
अगर जो मेरी फ़िक्र है तुमको 
मुझे भी अपने संग ले चलो ।

दिखें कभी जो नम आँखें मेरी  
अर्क़ समझ लेना तुम नमी को
अगर जो आँखों में दर्द झलके 
अपना समझ के घर ले चलो ।

अगर जो कहना मुमकिन न हो
काफ़ी है जो होठों को हिला दो 
मैं मान लूँगा तुम कह रहे हो
तुम्हीं मुझे  अब घर  ले चलो ।

वितान = विस्तार।अर्क़ = पसीना।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Thursday, July 9, 2026

Divya is coming!

 My daughter is coming all the way

Flying over bays and oceans, to say

Hallo to me, her dad, old and alone!

When was it we joined hands to play?


She is my youngest daughter, sparky

Vivacious, playful, kinetic and perky!

She brings cheer to every ailing heart

I am eager to see you again, chirrupy!


Here flies a dove from the jamun tree

Squats on the railing, quite near to me.

She is silent, steady, and now, reposed! 

What makes it sit so securely, near me?


Can one deny an invisible link of love

That binds all creation, in cosmic love?

State of satori shows us that all creation 

Is but consciousness, pulsating, in love!


Welcome my dear child!

Waiting eagerly for you!

Papa