1
I say daughters are for ever
For I know there was never
A better gift than a daughter!
Have one , don't look elsewhere!
Happy Daughters Day!
Happy Daughters Day!
I am not downplaying diamonds
Neither am I belittling old friends
Nor sidelining sons or grandsons
I say they're a godsend, old hands!
Happy Daughters Day!
Happy Daughters Day!
See lassies working round the clock
Look at them standing like a rock
They take everything in their stride
As if all they are doing, is cakewalk!
Happy Daughters Day!
Happy Daughters Day!
Long live the flock of my daughters
Because for them every life matters
Be it a sibling, parent,or anyone else
They are commiseration go-getters!
Happy Daughters Day!
Happy Daughters Day!
With love
My whole extended family
Papa
2
मालिक ने बिटिया बनाई, आँखों का तारा बनाई
करके करम उसने हम पर, सबका सहारा बनाई।
जिस दिन हुईं वो पराई
वो दिन नहीं भूला हूँ मैं
जिस दिन हुई थी जुदाई
क्यों दुनिया ने ऐसी बनाई, ये रीत क्योंकर बनाई
लाड़ों से पाला था जिसको, क्योंकर वो ही गँवाई।
कैसी रब तूने बिटिया बनाई
जहाँ रहती, ख़ुशियाँ ही लाई
पहिले गोदी हमारी सजाई
अब रौनक वहाँ पर है लाई
दुनिया ने रीत बनाई, पर तुम से न जीत पाई
अनजान वादियों में , बगिया तुमने सजाई।
जब मालिक ने बिटिया बनाई
सारी चतुराई उसमें लगाई
ख़ुद को रखती है पीछे हरदम
आगे बढ़ कर करती भलाई
वाह मालिक तेरी करिश्माई, क्या ख़ूब तूने दिखाई
ज़िन्दा हैं सब इसी से, तूने जो रहमत दिखाई।
करम = रहमत = कृपा (ईश्वरीय)
सब बिटियाओं को प्यार
पापा
3
गुले सुर्ख़ हो तुम, गुले जाफ़री
मेरी गुंचा हो तुम, मेरी शायरी
लख़्त ए जिगर हो मेरी लाडली
तुम से ही तो है ये मेरी फुलवारी
अगर कोई तुमको गिराये नज़र से
अगर कोई तुमको हटाये डगर से
न आँसू बहाना, न दिल को दुखाना
चमनआरा तेरा, मुझे याद करना।
गुलूसोज़ हो, मेरी गुलरोज़ हो
गुल्फ़िशाँ हो मेरी सरफ़राज़ हो
सहरा में सहारा, हमराज़ हो
तुम ही तो मेरी इम्तियाज़ हो
अगर कोई तुमसे हटाये सिपर
अगर कोई तुमसे जुदा हो जिगर
न आँसू बहाना, न दिल को दुखाना
नख़्लबंद हूँ तेरा, मुझे याद करना।
मेरी जुस्तजू हो, मेरी रग ए गुलू हो
मेरी आरज़ू हो, मेरी ख़ुशगुलू हो
तिशनगी बुझाने, तिशनागुलू की
गुलशन में रमण करती गुलूल हो
अगर कोई वादे से जाये मुकर
अगर कोई अपने से छोड़े सफ़र
न आँसू बहाना, न दिल को दुखाना
ग़ुलचीं हूँ तेरा, मुझे याद करना।
गोदी में तुमको खिलाया है मैंने
कंधे से तुमको लगाया है मैंने
लोरी सुना के सुलाया है मैंने
अश्कों को तेरे, पौंछा है मैंने
अगर कोई कभी तुमको रुलाये
ज़रे जाफ़री की जमैयत मिटाये
न अश्कों को पीना, न जी को दुखाना
अब्बू हूँ तेरा, तू मुझको बताना।
गुले सुर्ख़ = गुलाब का फूल।गुले जाफ़री = केसर का फूल।
गुंचा = कलिका।लख़्त ए जिगर = जिगर का टुकड़ा।
चमनआरा = बाग़वान।गुलूसोज़ = गुलरोज़ = सुन्दर बरसते फूल।
गुल्फ़िशाँ = बरसती रोशनी।सरफ़राज़ = ऊँचे सर वाला।
सहरा = desert without oasis.हमराज़ = जो हर राज़
से वाक़िफ़ हो।इम्तियाज़ = पहचान।सिपर = सुरक्षा।नख़्लबंद=बाग़वान।
जुस्तजू = खोये हुये की तलाश।रग ए गुलू = रग ए जाँ, सबसे
ख़ास नाड़ी।आरज़ू = मिन्नत। ख़ुशगुलू = dulcet throated.
तिशनगी = प्यास।तिशनागुलू = प्यासा।गुलशन = बाग़।
गुलूल = stream meandering through plants.
ग़ुलचीं = nursery man.अश्कों = आँसुओं।ज़रे जाफ़री = खरा सोना।
जमैयत = status. अब्बू = पिता।पनाहगार ए दुख़्तरान = बेटियों का आश्रय दाता।
पनाहगार ए दुख़्तरान
अजित सम्बोधि

No comments:
Post a Comment