Popular Posts

Total Pageviews

Wednesday, April 1, 2026

चैत्र पूनम

मैं अभी देख रहा हूँ आसमान को 

घुमड़ती घटाओं के  करिश्मों को 

उनमें डूबते हुए अथक दिनकर को 

और उभरते हुए सम्पूर्ण चन्द्रमा को!


हाँ आज पूर्णिमा का चाँद निकला है 

गोल थाल जैसा बड़ा चाँद निकला है 

आख़िर प्रथम माह चैत्र का चाँद जो है 

अंजनि पुत्र हनुमान के लिए निकला है!


आज संकटमोचन हनुमान का जन्मदिन है 

आज बजरंगबली कपीश्वर का जन्मदिन है 

हाँ आज लक्ष्मणप्राणदाता का जन्मदिन है 

आज सीताशोकविनाशक  का जन्मदिन है!


केसरीनंदन महाबली हनुमान के चरणों में नतमस्तक 

अजित सम्बोधि 

No comments:

Post a Comment