दुर्गा मैया खिवैया वस्तावैया
महिषासुर को दे दी शैया
विनती करता तुमसे मैया
मेरी भी पार लगादो नैया।
महिषासुर के क्या क्या सुर?
काम क्रोध मद लोभ मत्सर?
ये सब ही तो महिषासुर
बदल दो मैया ये सब सुर।
मैया तो प्रेरित करुणा से
क्या होगा त्रिशूल तलवार से?
मेरा अंतर भर दो करुणा से
मुक़्त करो मुझे महिषासुर से।
महिषासुर बाहर नहीं, है भीतर
मद क्रोध मत्सर बन गये मंगेतर
लक्ष्मी सरस्वती को लाना है
ऐसे शारदीय नवरात्र मनाना है।
वस्तावैया = कब आ रही हो? (तमिल)
शारदीय नवरात्र सब के लिए मंगलमय हों
अजित सम्बोधि

No comments:
Post a Comment