Popular Posts

Total Pageviews

Wednesday, April 19, 2023

Hi Akshat!

Happy Birthday!

As the sun  rises over the  bay
I wish  you a  happy  birthday! 
Be like the sun, profound and
Bright, as it returns every day!

It's a  very pleasant  morning
I see three jetskis  skimming!
I count the returns of the day
The sun keeps up , mounting!

Keep promises , seek the  sun 
Life is but , a throb of the sun!
What's given, returns twofold
Be thankful to  the rising  sun!

Bless you!
Nana

Tuesday, April 18, 2023

न यादें भुलाना!

मुझे छोड़ जाना, न दिल को दुखाना 
सब  कुछ  भुलाना, न  यादें  भुलाना।

वो तितली का उड़ना
वो बुलबुल का गाना 
वो सावन का मौसम  
वो बारिश का आना 
वो  झूले   पे   पैंगें   बढ़ाते  ही  जाना 
आख़िर की डाली को छूकर के आना
मुझे छोड़ जाना, न दिल को दुखाना 
सब  कुछ  भुलाना, न  यादें  भुलाना।

बहता हूँ जैसे ,  नदिया का पानी 
चेहरे पे लिखी  है , मेरी  कहानी 
मुझे ढूँढ ने की , ज़रूरत  नहीं है 
मेरे  गीत  दे  देंगे , मेरी  निशानी।
अगर याद आऊँ तो आना, बुलाना 
ये  यादें  ही  तो  है  मेरा   ख़ज़ाना
मुझे छोड़ जाना न दिल को दुखाना 
सब  कुछ  भुलाना, न  यादें  भुलाना।

मुझे  चाहिए मेरी, यादों की दुनिया 
नदी  का  किनारा, किनारे  पे नैया
हथेली पे  गाँठें  नाविक  की  छूना
मिला फ़िर वो कैसे गले से खिवैया।
वो  आँखों  में   दो   मोती  उतरना 
वो जाते हुए भी मुड़ कर के आना 
मुझे छोड़ जाना, न दिल को दुखाना 
सब  कुछ  भुलाना, न  यादें  भुलाना।

अगर गीत में मेरे कुछ भी रवानी 
कहने को ग़र है, कुछ भी कहानी 
मुझे  छोड़  देना , नदिया  किनारे 
वहीं ढूँढ लूँगा , मैं अपनी निशानी।
न नम आँखें करना, न चेहरा छिपाना
कुछ  भूली  बिसरी  सी  बातें  बताना 
मुझे छोड़ जाना न दिल को दुखाना 
सब  कुछ  भुलाना, न  यादें भुलाना।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

lethargy?

When the sun arises, all energy beeps
Lethargy, however, snoozes or sleeps!

Lethargy  is  the  opposite  of  synergy 
Dead food fuels it, like it were an orgy!

Food that doesn’t vibrate is dead food
Low vibration food is anti good mood.

Processed & canned foods don't vibrate
Stored cooked foods too, don't  vibrate.

Fresh greens have the highest vibration
Freshly steamed food has good vibration.

An apple a day keeps the doctor away
Vibrating food keeps all lethargy away.

Saw dad doling sleep to the dozing son
So son rises afresh, with the rising sun?

Do you know love has highest vibrations 
Give love its due & see the reverberations!

Start showing your love for the rising sun
And see lethargy part with the parting sun!

Hi wish you a vibrant life!
Ajit Sambodhi 

Friday, April 7, 2023

आलोक

जैसा नाम है  वैसा  काम किया
आलोक ने आलोकित हो किया 
टिक ना  पाई चादर ज़ुल्मत  की
 कोने कोने को ताबिन्दा किया।
जो किया वो पूरे मन से  किया 
जो किया वो सबके लिए किया 
बढ़ चढ़ के सबका  मान किया।

जब अवध के ईशने याद किया 
ऊषा  का  आकर  पान  किया 
सूनी गोदी भरदी माँ की , और
आलोकित  हो,  निदान  किया।
जो अद्भुत था  वो काम  किया
जैसा नाम  है वैसा  काम किया 
आलोक ने आलोक फैला दिया।

हर साल का हर दिन याद रखा
ग़फ़लत में न कोई, लमहा रखा
आज  पूरे  हुए हैं  बावन  बरस
हर दिन को दिवाली जैसा रखा।
वारिसाना  हक़,  पैवस्त  किया
जैसा नाम है  वैसा काम  किया 
आलोक ने आलोक लुटा दिया।

ज़ुल्मत=अँधेरा। ताबिन्दा=रोशन।
वारिसाना हक़ पैवस्त किया=
उत्तराधिकारी के फ़र्ज़ का निर्वाह किया।

बधाई हो 
अजित सम्बोधि।

Thursday, April 6, 2023

हे हनुमान !

हे  हनुमान हे  क्रपानिधान
तुम रखते सबका ही ध्यान 
जो भी लेता तुम्हरा  नाम 
बन जाता उसका है काम
बढ़ जाता उसका है मान
हे हनुमान हे क्रपानिधान
तुम रखते सबका ही ध्यान।

हे हनुमान हे दयानिधान
दे दो मुझको  ऐसा ज्ञान
मेरी साँसों में रम जाओ 
लग जाये बस  तुम्हरा  ध्यान 
दिन और रात हों एक समान
हे हनुमान  हे  क्रपानिधान
तुम रखते सबका ही ध्यान।

हे हनुमान करदो विधान
मुझको  दे दो ये  वरदान
जब भी याद करूँ मैं मन में 
बस जाओ आकर  नैनन में 
नयन मूँद, कर लूँ मैं ध्यान 
हे हनुमान  हे  क्रपानिधान
तुम रखते सबका ही ध्यान।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि

Saturday, April 1, 2023

God winks!

It's helpful to divide life  into two segments 
In order to know better, both the fragments. 
Everyone is  familiar with sensory scenario
But the other relates to divinized moments!

In everybody's life , there may come a point
Which may turn out to be , the tipping point!
When there's a sudden change of the idiom,
Everything takes on a new hue at this point!

From the confined to the open, it's one step
But this one step takes you to the doorstep
Of the infinite! You become silent, and then
You  want to swing  and  sing, rap and  clap!

As if engulfed in a smirr of nacterean drinks
A sort of a líghted ambience, into you, sinks
Synchronicity  unfolding? Unsolicited  boon?
God winking? Yes, you are right! God  winks!

Om Shantih 
Ajit Sambodhi 

Saturday, March 11, 2023

Happy Birthday

 Happy Birthday to you!

Happy Birthday to you!

Lot  of   hubbub  goes  on
As  celebration moves  on
To keep   memories   alive
Birthday bash  pushes  on.
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

It's  time to cackle and crackle
It's time to chuckle and chortle
Today is  seventeenth birthday
It's  time  to  tittle-tattle!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

It's  a  long  and  short   story
It's a comely and lovely story
Live long for love  &  laughter
Dear boy it's your  own  story!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

There's beauty in going a mile
If you  get  one  broad  smile
All  of  us  here  are  your  own
We love you and smile & smile!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

We have gathered here today
To sing happy happy  birthday!
We'll cherish  memories sweet
And wait for the next  birthday!.
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

God bless you!
Nana

जश्न ए साल ए पैदाइश

 हम मिलके हँस रहे हैं, हम मिलके गा रहे हैं 

जनम  दिन  मनाने को,  एक जुट हो  रहे हैं।

मालिक ने बख़्शी हमको , रूहानी  ज़िन्दगी 
फ़िर क्यों ना  करें  उसको , हरदम  बन्दिगी
जो प्यार बख़्शा है उसने, साझा  कर  रहे हैं।

छोटी सी एक कहानी, प्यारी सी एक कहानी 
हमने सुना ज़ुबानी , इसका  नाम  ज़िन्दगानी 
इसे प्यार से जी लें हम , बस यही कह  रहे हैं।

ये  सफ़र  ज़िन्दगी  का , सुहाना  लगता   है
जब  कोई  मुस्कुरा  कर, दो  बात  करता  है  
सबको बनालें अपना , हम बस ये  कह रहे हैं।

जनम दिन हो मुबारक , कहने को  मिल गया 
दो घड़ी  हँस के  बोलें , ये  मौका  मिल  गया 
ये लमहे रहेंगे याद , दिल  के  तार कह  रहे हैं।

जब आए हैं यहाँ तक , तो कुछ तो कर चलें 
दोबारा  मिलने   की ,   तज्वीज़   कर   चलें 
एक बार गले से लग लें, बस यही कह रहे हैं।

बधाई हो!
नाना 

Monday, March 6, 2023

होली 2023

मौसम में बहार है , गुलाल की बौछार है 
देखो होली आगई हाँ देखो होली आगई 
हवा में उड़ रही कैसी, रंगों की रंगोली है 
फ़िज़ा में मस्ती है या भाँग घुलके आगई?

कपकपाती धूप थी , सब   बिदा  हो गई 
मुलायम सी धूप अब, हर तरफ़  छा गई
खिड़कियाँ थीं बन्द, अब खुलती जा रहीं
बसन्ती  हवा  अब, अन्दर तक  छा   गई।

मौसम के लतीफ़े फ़िरसे, छाने  लग  गये 
कोयल  के  बोल फ़िर  से, आने लग गये
मुस्कुराहट अब तक  मफ़लर में ढकी थी
मुस्काने के अन्दाज़ नये , जगने लग गये।

पूनम   के   चाँद  से, आस्मान  भर  गया 
हर  बुर्ज, हर मुंडेर पर , उजाला भर गया 
महीनों के बाद फ़िर से, रोनक  है आ गई 
होली जो आगई, ख़ुशी से दिल भर  गया।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Friday, March 3, 2023

बधाई हो!

दुआ करता हूँ ख़ुशी से दोनों, ऐसे ही रहते रहो

मालिक  की  छाँह में दोनों , ऐसे ही चलते  रहो।

रब  ने   मिलाया   था  तुमको
साथ रहने  बुलाया था  तुमको
यहाँ तक जो पहुँचे हो अबतक
उसी   ने   सँवारा   है   तुमको।
आगे भी रब के करम से
ऐसे    ही    बढ़ते    रहो।
दुआ करता हूँ ख़ुशी से दोनों, ऐसे ही रहते रहो
मालिक  की छाँह  में दोनों, ऐसे ही चलते  रहो।

जो कुछ मिला  सब  है  उसका
इसमें  न कुछ   भी   किसी का
उसकी रहमत  के  बंदे  हैं   सब
उसकी किरपा से सब  है महका।
दुआऐं उसकी माँगते  रहो
उसकी संगत में चलते रहो।
दुआ करता हूँ ख़ुशी से दोनों, ऐसे ही रहते रहो
मालिक की छाँह में दोनों, ऐसे  ही  चलते  रहो।

कोई   कसर    छोड़ी   न   उसने
बख़्शे  नायाब  दो   फूल   उसने
भर  दी  झोली  तुम्हारी है  उसने
खिलादी ज़िंदगी तुम्हारी है उसने।
नसीब वो  ही तो  है तुम्हारा 
तुम तो ख़ादिम हो चलते रहो।
दुआ करता हूँ ख़ुशी से दोनों, ऐसे ही रहते रहो
मालिक की छाँह में दोनों, ऐसे  ही  चलते  रहो।

बधाई हो 
पापा 

Thursday, February 23, 2023

om namah shivaya

That which is beautiful, is true
And that which is true is Shiva!
The whole cosmos is dancing
And that is the dance of Shiva!

That which we see as invisible
If it suddenly becomes, visible!
We will see another dimension
That is all together, formidable!

What I say isn't wishful thinking 
Though hard, it's not impossible!
Lots of mystics have achieved it
Prior to knowing it was possible!

Mystics are rare, there's no doubt 
But they're everywhere and about!
Don't imagine they look  different
Their idiom is different, no doubt!

om namah shivaya 
ajit sambodhi 

Saturday, February 18, 2023

सत्यम शिवम् सुंदरम।

शिव को नमन है , ये दुनिया चमन है 
शिव की है ये सैरगाह
प्यार की ये डगर है, ख़ूबसूरत सफ़र है 
है दिलकश पनाहगाह
है जोशिश जश्नगाह।

नफ़रत के लिए दिल में फ़ुरसत नहीं 
उल्फ़त की रखते निगाह
सभी मिलके यहाँ पे रहते रहें 
सबको मिलती यही है सलाह
चाहे शाम हो या हो पगाह।

बदज़ुबानी करें ना, बदगुमानी करें ना
किसी की भी निकले न आह
जियें सब अमन में, अपने वतन में 
न किसी का भी घर हो तबाह
प्यार की मिले सबको ही छाँह।

ज़िन्दगी क़ीमती, मुस्तक़िल भी नहीं 
क्यों करे कोई किसी से भी डाह
बाँटें मुस्कान, होंए पूरे अरमान
रोशन हो हर एक राह
चमकें मेहर ओ माह।

जो शिव हैं वो सुन्दर हैं, बाहर हैं अन्दर हैं 
शिव ही हैं सबके गवाह 
सबसे नाता है उनका, काशी ही क्यों 
हर आँगन पे उनकी निगाह
सबकी पकड़ी उन्होंने है बाँह।

जोशिश=full of excitement. पगाह=सुबह।
मेहर ओ माह= सूरज और चाँद।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Friday, February 3, 2023

आदऽऽमियत!

जाननी है हक़ीक़त तो बढ़ानी पड़ेगी , सलाहियत
मिटानी है नफ़रत तो दिखानी पड़ेगी , असलियत
भरम के सहारे तो बहुत जी लिये हैं , ज़िन्दऽगानी
अब कुछ ऐसे कर लें कि पा जाऐं , आदऽऽमियत।
 
बस एक तमन्ना है कुछ ऐसी हो जाए मशिऽऽय्यत
फ़िरसे सामने आ जाये वही पुरानी सी रिवाऽऽयत
जब इन्साँ होता था इन्साँ से रूबरू  तो लगता था
जैसे रब ने दी हो फूलों को खिलने की हिदाऽऽयत।

वो भी तो ज़िंदगी थी , मिलकर के करते थे इबादत
एक की दूसरे पर बरसती रहती थी हरदम, इनायत
दिवाली पर उनके यहाँ भी जलाया करते थे दीपक
मीठी ईद पे सेवैंय्याँ आती थीं, बतौर रस्मो रिवायत। 

कहाँ छिप गए वो शब ओ रोज़, वे जो थे मेहरबान
हमारे राज़दान, हमारे क़द्रदान, नज़्म ओ निगहबान
क्या चन्द दिनों के लिए ही आये थे बनकर मेहमान 
हम तो समझा करते थे, वो ही तो हैं हमारे मेज़बान!

सलाहियत= flair. मशिय्यत=God's will.
शब ओ रोज़ = रात और दिन।
नज़्म ओ निगहबान= poetry and caretaker.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि। 

Monday, January 30, 2023

बहिना

अबके बसन्त अनोखा आया
ख़ुशियों का अम्बार है लाया 
रोबिन लाया, रैन भी लाया
साथ में मेरी बहिना लाया
अद्धभुत एक नज़ारा लाया।

मेरी बहिना अन्तर द्रष्टा
उंगली की पारंगत स्रष्टा 
बुनकर लाई हार गले का
मोहित करता पहली द्रष्टा
सपने सा संसार सजाया।

मेरी  बहिना  अनुकरणीय 
वाणी उसकी अति कमनीय 
म्रदुल भाषिणी, हँसमुख है
है वो अति ही अतुलनीय
मालिक ने क्या ख़ूब मिलाया!

तुम्हारा भाई
अजित सम्बोधि।

यही तो बात है !

मेरा हाल तो उन्हीं से पूछलो, वो ही बता देंगे 
जो कहते थे ज़िन्दगी भर का प्यार सौंप देंगे।

मैंने कहा था तुम तो अपने दर्द मुझे सौंप दो 
उदासी छू होगी, और हम मुस्कुराया करेंगे।

वो मुस्कुराहट कैसी जिसमें दर्द न छिपा हो
दर्द के अलावा, मुहब्बत का सुबूत क्या देंगे?

वादे इंसान करते हैं, फ़ैसले क़िस्मत लेती है 
हम अपना किरदार बदस्तूर, निभाये चलेंगे।

वक्त के सामने शक्लो सूरत बदल जाती है
ये हमारी फ़ितरत है ,  सीरत न बदलने देंगे।  

बात करने के लिए तो बस ख़ामोशी चाहिए 
रूहानी गोश तो सिर्फ़ ख़ामोशी सुन  पायेंगे।

उनकी मेरी ख़ामोशी एक, ख़्यालात एक हैं 
मसला ये है कि, हालात क़रीब न आने देंगे।

मुहब्बत एहसान समझ कर की नहीं जाती
आप मुहब्बत करेंगे और कुछ न कर पायेंगे। 

हम भी एक वक्त किसी के ख़ुदा रह चुके हैं 
जो फ़र्ज़ बनता है , उसे ताउम्र निभाते रहेंगे ।

तबाही भी मुहब्बत का किरदार निभाती है 
इसी से तो मुहब्बत करने वाले नज़र आयेंगे।

जिनका साथ दरकार था, वो तो नहीं आयेंगे
ख़िज़ा गुज़रने पे तो पत्ते बहार लेकर आयेंगे?

सब कुछ बिखर गया, कुछ भी तो बचा नहीं 
क्या ये एहसास भरे पन्ने, चैन से जी लेने देंगे?

सज़ा देने वाले ने कोई गुनाह न किया हो तो
ऐ ज़िन्दगी , हम कोई भी सज़ा हो , सह लेंगें।

जहाँ साथ ज़रूरी था, अकेला ही चल रहा हूँ 
साया बरकरार है, उसी से महक लिया करेंगे। 

रेत जैसी ज़िन्दगी थी, बिखरना ही नसीब था
रूह को मना लेंगे, बातें बनेंगी, उन्हें सह लेंगे।

इत्मीनान से रहें, भरोसा रखें, कह देना उनसे
रूह बनके आऐं, मेरे शाने पे सिर रख सकेंगे।

गोश=कान। शाना=कंधा।

यही तो बात है 
अजित सम्बोधि।

Wednesday, January 25, 2023

Gandhi Come Alive!

From KK to JK, it’s GANDHI come alive
A Dandi March in new format! High-five
Civil Disobedience of Hate , to join hearts!
Of truth and nonviolence, latest test-drive!

Where there is love, how can hate survive
Where there is truth, how can fear survive
If there is no fear, how can violence erupt
One who walks this path, is sure to arrive!

Loud mouths , unremittingly , talk the talk
But a Gandhi, unswervingly, walks the talk
This happens to the aspirant who aims at
The metaphysical, and is seen not to balk!

When the heart is pure, cosmos takes over!
It's so easy! Let the heart not be a prisoner
To temptations! Know that all is ephemeral.
Our presence is not , more than a stay over!

Buddham Sharanam Gachchami 
Ajit Sambodhi

Saturday, January 21, 2023

दिव्य आगमन

जैसे लम्बे सफ़र के बाद कोई, लौट के घर को आये
वैसा वो लम्हा, छोटा सा लम्हा, अब भी याद जगाये।

याद है मुझको बख़ूबी वो दिन मिला था पहले पहले
देखा था तुमको नज़रों में भरके , जब मैंने हौले हौले 
नायाब तजर्बा मुझको हुआ था घर तुम मेरे जब आये।

सुबह थी मनोहर , प्रभाकर आये लेकर अपनी प्रभा
पंछी लगे गीत गाने मधुर , देख के सुन्दर  वो आभा
कौन होगा इस जहाँ में, फ़िज़ा ऐसी न जिसको भाये।

गगन था नीला, अद्भुत रँगीला, कैसे न मनको सुहाये
हंसों की टोली , करती ठिठोली , सरपट उड़ती जाये
जाया था जिसने, प्यार से अपने, सीने से तुम लगाये।

आते ही तुम्हारे , घर में हमारे , ख़ुशियों ने डाला डेरा
चहका  आँगन , महका  मन , हो  गया  विदा  अँधेरा 
अड़तालीसवाँ जनम दिन आया, फूला न मन समाये।

जुग जुग जीओ
पापा

happy birthday

Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

The coldest month of the year?
It's January , you know it , dear!
Who added warmth to it , once?
It was you, in 1975, oh my dear!
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

Since then it has  been 48 years!
Navigating and  changing gears!
Admirably my God-blessed child
You often  shed only joyful tears!
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

Today it's cloudy, with lot of glare
Also there is a slight nip in the air
But choppers are  warming the air
And 'Pirates' assembling to cheer!
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

Human life is special, a unique gift
Sort of stepping stone  for to uplift
One from physical to metaphysical!
A chance that comes not too swift!
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

'Pirates': It's Bayshore boulevard and Pirate
Festival is in full swing, outside the house.

Wish you a long & happy life
Papa

Monday, January 2, 2023

नई सुबह 2023

ये हवा जो बह रही है 
ये हवा कह रही है 
ग़ौर से सुनना मुझको 
नई सुबह आ रही है ।

एक सुबह जा रही है 
एक सुबह आ रही है 
मौसम की इक ख़्वाहिश 
करवट बदल रही है ।

ये दुनिया आती रही है 
ये दुनिया जाती रही है 
दिल को बहलाने का
काम करती  रही है ।

कोई धुन आ रही है 
कोई गूँज आ रही है 
चिनगारी एक बनके 
चिराग़ जला रही है।

सुनहरी यादआ रही है
रुआँसा कर रही है 
वापस वो लमहा ला दो
मुझको कह रही है ।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Sunday, December 25, 2022

Christmas 2022

We look to Jesus, Jesus looks to the Lord!
We sing to Jesus , Jesus sings to the Lord! 
We pray to him for mercy, He embraces us
And says : let's pray  together  to the  Lord!

Jesus walks the way configured by the Tao
He  remains prepared for the here and now
Remains humblest of the humble like water
That flows downward, to soothe each brow!

Before the last supper He washes the  feet
Of His disciples to teach them how to treat
Fellow travellers, to entreat God, their Lord!
Each one must be ready for the Dutch treat!

Stone the builders reject, is the cornerstone
As son of God, Mary’s Jesus is a milestone
He lives in everybody , be he Peter or Judas 
He draws everyone to him, He's a loadstone!

 Om Shantih 
Ajit Sambodhi