Popular Posts

Total Pageviews

Monday, March 28, 2022

बच्चा बन जाओ।

 समझदार  लोग  क़िस्मत से  मिला  करते हें 

वो चेहरे पर लिखी इबारत पढ़ लिया करते हें।


मासूमियत से भरे , सम्हल कर  चला  करते  हें 

रास्ता नहीं बदलता, वो ख़ुदको बदला करते हें।


वो सादगी पसन्द अक्सर अकेले मिला करते हें 

वो कसर हो या कसरत, शादमान रहा  करते हें।


कभी भीड़ में ख़ुद को देखना, देखोगे अकेले हो 

वैसे सभी अकेले हें , बस शोर मचाया करते हें।


कभी बनना पड़े तो बस  एक बच्चा बन  जाना 

दौड़ के दौर में होशियार तो सभी बना करते हें।


बच्चा बन कर रहोगे तो उल्फ़त से वास्ता रहेगा 

होशियार लोग उल्फ़त में नफ़रत ढूँढा करते हें।


लताफ़त हो या शराफ़त, कम ही नज़र आती है 

होशियार लोग इसमें  आफ़त को  ढूँढा  करते हें। 


हाँ तिफ़्ल मिज़ाज होगे तो धोखे तो मिलेंगे मगर 

फ़रिश्ते भी ऐसे वक़्त में ही दस्तक दिया करते हें। 


वो पचास साल के हें, बच्चे हें, खुरपी से खेलते हें 

मिट्टी खोदते हें, धूपके शरर चेहरे पे झेला करते हें।


फूल खिलते हें, रंग भरते हें, सजता है उनका चमन 

दुआऔँ के फूल मगर उनके चेहरे पे खिला करते हें।


मुहब्बत बस हो जाती है, ऐसा जानकार कहा करते हें 

चाहे फूल हों या  कुछ और, बस रब को ढूँढा  करते हें।


अगर  रमना है तो रब के रंग में क्यों ना रमा लें ख़ुद को

ख़ुद की सताइश में तो अहले जहान ख़ूब रमा करते हें।


कसर या कसरत = कम या ज़्यादा। शादमान = प्रसन्न चित्त।

 उल्फ़त = मुहब्बत।लताफ़त = कोमलता।रब = ईश्वर।

तिफ़्ल मिज़ाज = बच्चे जैसा स्वभाव। शरर = spark(s).

सताइश = तारीफ़। अहले जहान = दुनिया के लोग।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि।

Thursday, March 24, 2022

Birding in Madison, AL

There  comes  an  Eagle flying
From behind the cypress trees.
It    looks   like   it   is   floating
Under  the   blue   bright   skies.

It  is  a  sunny  day, very  inviting
After  the  misty  days of  winter.
But the wind is chilly &  piercing
Else it is full of spring splendour.

See a  flock of red chest  Robins
Twitching   tails   while   singing.
I can see some sprightly  Wrens
In upright tails & brown clothing.

Here is  a Warbler in bay belly
Frisking and  warbling a  ditty.
Here’s a Finch in streaky belly
Chirping a  cheery  nitty  gritty.

Here's a Cardinal in its red robe
Majestic in a pointed  red  crest.
A song bird in a small wardrobe
Is the Chickadee, my next guest.

I love birds for they are finespun
Exhibit grace, flying in air  space.
Birds see the first ray of  the sun
And give import to  empty space.

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Friday, March 18, 2022

(17--22) मार्च, 2022.

होली जो आई है , हरबार आती रहा करेगी
तुम्हारी कमी खलती है, खलती रहा करेगी।

कैसे कह दूँ मैं यह कि तुम नहीं हो यहाँ पर
वो कुर्सी, वो मुढ्ढा, सभी कुछ तो है यहाँ पर
बस इंतिज़ार कर रहा हूँ कि तुम आ रही हो
और अपने अंदाज़ में आके बैठोगी यहाँ पर।
तुम्हारी यादें, तुम्हारी बातें, ताज़ा हैं यहाँ पर
बस तुम्हीं नहीं हो, कोई शै क्या माना करेगी?

आख़िर हुआ क्या था, कैसे यह सब हो गया?
सब कुछ तो ठीक था , फ़िर कैसे ये घट गया?
क्या हमसे ख़ता हुई , या क़िस्मत का खेल ये?
ज़िन्दगी का पहिया , अचानक से , रुक गया?
सर्द सुबह की धूप क्या मुंडेर पे आया करेगी?
क्या रौनके मानूस इधर से अब गुज़रा करेगी?

जब मिले थे तो बहुत कुछ वादे किए थे, है न?
आँखों में सपने कितने सजाया किए थे , है न?
मुझे याद नहीं बिछड़ेंगे, ये ज़िक्र किये थे क्या?
या कि जानकर इसे नज़रन्दाज़ किए थे , है न?
हमारी क़िस्मत की तो, सभी ने तारीफ़ की थी
ये किसको अंदाज़ था , शाम ऐसे ढला करेगी?

आख़िरी वक्त भी न सोचा, ये आख़िरी घड़ी है
कि फ़िर न आ पाएगी , ये वो नामुराद घड़ी  है
सोचा था हर रोज़ के माफ़िक ये लौटेगी, मगर
वफ़ा के मानिंद ही वफ़ादार वफ़ात की घड़ी है।
होली आयेगी साथ में तुम्हारी याद भी आएगी
मगर तुम्हारे अबीर के बिना लौट जाया करेगी।

शै= चीज़। रौनके मानूस= चिर परिचित रौनक।
नामुराद= बदनसीब। अबीर= रंग।
वफ़ात= final repose.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।





Friday, March 4, 2022

anniversary!

Happy  happy  anniversary!
Happy  happy  anniversary!

I remember the wedding day
Because it was a special day
Today's the 22nd anniversary
Of the indelible priceless day.
Happy    happy    anniversary!
Happy    happy    anniversary!

Marriage is a sacrosanct act
It's  a duty relegated to enact
A role of Titanic  possibilities
Which few can ably  transact.
Happy    happy    anniversary!
Happy    happy    anniversary!

Today is more & more special
You're  more & more adorable
You are an  exemplary couple
Your marriage tract is lovable.
Happy    happy    anniversary!
Happy    happy    anniversary!

May God bless you a long Life
It's an ideal pair of man & wife
I pray to God with all my heart
Let your life be sans any strife.
Happy     happy     anniversary!
Happy     happy      anniversary!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Tuesday, March 1, 2022

आख़िर क्यों ये तबाही मची है?

बख़्श दे कोई सुखनवर,अम्न के नग़मे सुनाने को
नफ़रती दुनिया में एक लफ़्ज़े मुहब्बत सुनाने को।

कितनी बदनसीबी है, कोई तैयार नहीं समझने को
कोई मारे न किसीको,क्या दिक्कत इसमें किसीको?

वो तो नहीं झुका तुम्हारे आगे, ख़ुदा के कहने पर भी
तुमको क्या हो गया कि सजदे करते हो इब्लिस को?

कुछ तो सोचा होता ज़िन्दगी कितनी बेशकीमती है
बख़्श ने वाले की अमानत है सम्हाल कर रखने को।

अपना ज़मीर कहाँ खो गया, ख़्याल तो किया होता
किसी की ज़िन्दगी लेलें, किसने दिया ये हक हमको?

कैसे हाशिए पर आ गया तहम्मुल कोई तो बताए
कौन कैसे ग़ैर है, मन हुआ आज जिसे मारने को?

कहाँ  गया वो बरादराना सुलूक, आपसी भाईचारा?
जो इस जहान में अपना न हो, ज़रा बतादो मुझको?

फ़ेहरिस्ते वारिसान साथ लिए फिरते हैं हर लम्हा वो
जो न जानते हैं ख़ुद को, ना ही पहचानते हैं ख़ुद को।

जानना चाहते हो ख़ुद को तो आज लगा लो शाम्भवी 
होयेंगी सब हिमाकतें तुम्हारी सुपुर्द आज ही शिव को।

फ़िर समझ में आयेगा, जीना कहते जिसे, वो क्या है
अरे आज ही दे डालो सारा बोझ अपना नटराज को।

जो शिव है वही सुन्दर है, बता दो तुम जो शिव नहीं है
अरे सब मिल जाएगा तुम्हें माँग लो बस एक शिव को।

सुखनवर= शायर। इब्लिस= शैतान का शुरुआती नाम।
जब ख़ुदा ने उसको आदम के आगे prostrate करने
को कहा तो उसने नहीं माना। तहम्मुल= सहनशीलता।
फ़ेहरिस्ते वारिसान= उत्तराधिकारी होने की list.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Sunday, February 20, 2022

है कि नहीं?

सच्चे मोती और फ़रिश्ते में कोई फ़र्क  नहीं
दोनों दमकते हैं कभी भी होते बेअसर नहीं।

ऐतबार हो तो  अफ़सुर्दगी  की  ज़रूरत नहीं
एहसास हो तो ख़्वाइशमंदी की ज़रूरत नहीं।

कहीं दूर रहकर भी रिश्ते क़ायम रहा करते हैं
देखो, सूरज हर रोज़ मिलने आता है कि नहीं?

कभी जो इतना क़रीब था, अजनबी बन  गया
नज़दीकियों से डर लगना, कुछ ग़लत तो नहीं? 

प्यार  करने को  तमाशा  न समझ लेना  कभी
ख़्याल जब आता है तो, ख़ुशबू रुक पाती नहीं।

धूप कुछ सहमी सहमी  सी लग रही है आज
सर्दी वाली चुहलबाज़ी बंद होगी, डर तो नहीं?

जब सुबह मुस्कुराती है, तो मुस्कुरा लिया करें
हर मरतबा कन्जूसी करना भी कुछ ठीक नहीं।

सुबह अगर बिखरती है मुझमें तो क्या करूँ मैं
किसी को मना करना ? वो मुझको आता नहीं।

इस लमहे को कैसे जाने दूँ, बिना रूबरू हुए मैं
पहले इससे मिला नहीं, आगे मिलना होगा नहीं।

बहुत मंज़र सजाया किये हें , ज़िन्दगी में मैंने 
कितनों ने मुझको है सजाया , मुझे याद नहीं।

कुछ इस तरह से दिल ने गुफ़्तगू की है अभी
गोया खोने में और पाने में कुछ भी फ़र्क़ नहीं।

झूठ बोलता हूँ  , मेरे अल्फ़ाज़ हँसने लगते हैं
सच बोलता हूँ , यहाँ कोई मुस्कुराता भी नहीं।

नज़रें ही जब सब फ़ैसला कर दिया करती हैं, 
किसी के बोलने का इन्तिज़ार रहता ही नहीं।

अंदाज़ बयाँ कर देते है जो सरज़द हो रहा है
बेतार से होता है सब , तार की  ज़रूरत नहीं।

क्या करूँ, कुछ करना ज़रूरी भी नहीं लगता
इतने बड़े शहर में, कोई सुनने वाला जो नहीं।

कोई रुख़ करता नहीं, बोलना छोड़िए जनाब
लगता है कि  किसी को मेरी ज़रूरत ही नहीं।

रोने के बाद सूकून मिलता है, क्या शुरू करें?
उसके  लिए जो दिल में है , ज़िन्दगी में नहीं?

बहुत मज़बूर होने पर  ही रोना निकलता  है
यादें भुलाना भी कोई  आसान काम तो नहीं।

साँसें आँसुओं के लिए अल्फ़ाज़ बन जाती हैं
मुँह छुपा कर रोने की , कोई ज़रूरत तो नहीं।

बोलने पे इधर उधर कुछ डोलने लग जाता है
ख़ामोशतबा रहना ही ठीक होगा, है कि नहीं?

अफ़सुर्दगी= मायूसी। रूबरू= आमने-सामने।
गुफ़्तगू= बातचीत। अल्फ़ाज़= शब्द (बहुवचन)।
सरज़द= घटित। ख़ामोशतबा= शान्त चित्त।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Monday, February 14, 2022

The Day of St Valentine !

Valentine's day! Shall I dream like Chaucer
For birds to gather before goddess Nature
To choose  mates in her august  presence,
End up with a song , waiting for next year? 

Well, wating is not futile. It's like a towrope
For Love to willingly suspend saying..nope!
And pine all through the year for someone!
After all, waiting  is an  extension of  hope!

Chaucer was the poet  who paved the way
For the resuscitation  of St Valentine's day.
Chaucer  was  innovator , a groundbreaker
For modern poetry , he created a pathway!

14th February is not only St Valentine's day
It is equally the Chaucerian Valentine's day
Love is the main art of his medieval heroes
No wonder it culminated in Valentine's day.

Hail Valentine's day! Hail Chaucer's day!
Hail Chaucer for giving us the Love day!
Hail for showing modern day English, in.
Hail Chaucer's day! Hail Valentine's day!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.


Tuesday, February 8, 2022

Spring At Your Door

Come to the fore
Open the door
Spring knocks
At the door!

Look at the sky
It's blue and high
Bright as sunshine
And not a sigh!

See that Robin
With a beak so thin
Chirping cheerily
In a red robe spin!

And what was dud
Has become a bud
Shining in the sun
It's a rosy rosebud!

Thank you my spring
You have a ring
Of refreshing candor
With a lot of zing!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Saturday, February 5, 2022

बाहर बसंती हवा बह रही है।

बाहर  बसंती  हवा  बह   रही  है
देखो वो तुमसे क्या  कह  रही  है।
सुन लो वो तुमसे जो कह रही  है
बातें रफ़ाक़त की  वो कह  रही है।
मुझे  बंद   रहना  आता  नहीं   है
दिल की न सुनना  भाता  नहीं  है।
नज़रें  चुराना  भी  आता  नहीं  है
बहाने  बनाना भी  भाता  नहीं  है।

ज़रा द्वार खोलो बहार आ खड़ी है
ज़रा आँखें खोलो, बसंती खड़ी  है।
बाहर तो आओ, फिज़ाएं  दिखाऊँ 
चुहलबाज़ी करती, मौजें  दिखाऊँ!
ज़रा  मुस्कुराओ, चमेली  खड़ी  है
पहली किरण की, सहेली खड़ी  है।
उधर देखो  कैसी, नवेली  खड़ी  है
रातों  की   रानी   पहेली  खड़ी  है।

मौसम की पहली किरणें  तो  देखो
सुनहरी सी रश्मि  मचलती तो देखो।
वो हवाओं में उड़ते बगुलों को देखो
खुले आसमाँ में वो कुरजों को देखो।
कैसे  महकती   हैं   मंजरियाँ , देखो
शाखें  भी  कैसे  थिरकती  हें, देखो।
वो बहारों से आगे  बहारों  को  देखो
इधर आओ  देखो गुलाबों  को  देखो।

वो बुलबुल की गुलगुल तुमको सुनाऊँ 
वो  चोंचों  की  चूँ  चूँ   तुमको  सुनाऊँ!
पानी की सरसर है बतख़ों की फरफर
वो  ऊपर  से गिरते झरनों की झरझर।
वो फूलों पे उड़ती  तितली  को  देखो
शबनम  की बूँदें  फिसलती  तो  देखो।
बसंती  हवाओं   से  तुमको  मिलाऊँ 
महकते  गुलशन  को तुमसे  मिलाऊँ!

देखो   बसंती   हवा   सुन   रही    है
वो मेरी ज़रूरत को ख़ुद सुन  रही  है
गुनगुनाहट  को  मेरी वो सुनपा रही है
धड़कन  की  आवाज़  वो  सुन रही है
बहारों  से  मुझको  शिकायत  नहीं  है
पुरवय्या   मुझको   लुभाती   रही    है
 साँसों  में   ख़ुशबू   समाती   रही    है
वहशत   से  मुझको   बचाती   रही  है।

रफ़ाक़त= मेलजोल। वहशत= पागलपन।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Tuesday, February 1, 2022

गले से लगा लो

ये दुनिया तुम्हारी, तुम्हीं ये सम्हालो
मैं  भी  तुम्हारा , मुझे  भी  सम्हालो।

तुम्हीं ने  गीता  में  वादा  किया  था
तुम्हीं ने सभी  को भरोसा दिया  था
जब भी  किसी  पर  विपदा  पड़ेगी
अकेले  न   उसको   सहनी  पड़ेगी।
क्या आओगे  सबके लिए तुम ऐसे?
भागे  सुदामा   को   लेने  को  जैसे?
बुलाता हूँ  आओ  मुझको  सम्हालो
मेरी  ख़्वाहिश  को अपनी  बना लो।

तुम्हारे  भरोसे   ही  जीता  रहा   हूँ
तुम्हारी बिना पे ही अब  जी रहा हूँ
मुझको अकेले  न  छोड़ा करो  तुम
मेरा   सहारा  तो   बस   एक   तुम।
तुम्हीं   से   तो   मेरी  पहिचान   है
तुम्हीं   से   तो   मेरी   मुस्कान   है
जब  भी   चाहो   वापस  बुला  लो
तुम्हारा हूँ तुम  ही मुझको सम्हालो।

ज़िंदा  हूँ  केवल  ख़ातिर  तुम्हारी
दिखती  है  सबमें   सूरत   तुम्हारी
यही  एक  रिश्ता है  मेरा  सभी  से
यही तो बहाना है मिलने का तुमसे।
सभी कुछ  तो  होता  तेरी रज़ा  से
जज़ा देके  आगे कर  देते  ख़ुद  से
मुझको सिला  से तुम  नाही  तोलो
मुझे  तो बस  तुम गले से लगा  लो।

बिना=दम। जज़ा=सिला=इनाम।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Saturday, January 29, 2022

Sunrise Over the Bay

Suddenly the  skyline is lit up  in a flare
The waves on the bay ripple in its glare
I sit in vajrasan and in line with my eyes
A  refulgent  edge  emerges  with  a flair.

A big red disc comes to sit on the quay
As it rises from the far end of the bay
I am awestruck by its voluminous aura
While its glow spreads all over the bay.

The city is waking up from the slumber
I can see a  silhouette  stodgily  lumber
Along the beach in late January Tampa
True to sunshine state the sky is umber!

I see mass of water swelling before me
A bottleneck rises up clucking with glee
It's a dolphin come up to breathe & play
And bask in the glory of the sun for free.

It seems gamesome like all the dolphins
But its fun-size looks like a doll with fins!
I now hear the rumble of a  tractor trailer
Looks like morning is going  in  tailspins!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Friday, January 21, 2022

Tampa: January 21, 2022.

Happy Birthday to you
Happy Birthday to you

It's  time  to  recelebrate
It's time to sing & gyrate
It's time to gather again
It's time to be glad again
Happy Birthday to you
Happy Birthday to you.

Don't you count age from years
Forget all years, forget all fears
Listen to the  music of spheres
It is soul music  for  rabbit ears
Happy Birthday to you
Happy Birthday to you.

So let there be sunshine
Let there be moonshine
World is  a wise  design
So as to make us divine
Happy Birthday to you
Happy Birthday to you.

Forget 'bout the fault line
Get  on  to  the  front line
Joyfully chant His  name
And sing & dance & smile.
Happy Birthday to you
Happy Birthday to you.

It's time to update  you
It's time to upgrade you
It's time to own yourself
It's time to befriend  you
Happy Birthday to you
Happy Birthday to you.

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Monday, January 17, 2022

बद्र: 17 जनवरी 2022.

माह ए आसमाँ मेरे  अन्दर  समा   जाओ
रोशन  करो  आके  मेरी  रूह  बन  जाओ
तुम्हें देखूँ दमकता मैं , बाहर भी अन्दर भी
तुम्हीं मेरी मुहब्बत के, किरदार बन  जाओ।

तुम्हें  देखता  जब  भी , दिल  शाद  होता  है
तन्हाई  में मिलकर  जिगर  आबाद  होता  है
कैसे  बताऊँ तुमको और  क्या क्या होता है
तुम्हारे  नूर  में  धुलके , चेहरा  पाक  होता है।

तुम्हीं  मेरे  सूनेपन से  मुझको तार  देते  हो
तुम्हीं मेरे अकेलेपन में मुझको प्यार देते हो
जब तुम नहीं होते हो,  रातें  कहर  ढाती हैं
तुम्हीं ज़ंजीरात ए दहशत मेरी काट देते हो।

तुम्हीं मेरे कलन्दर हो अब ये मान  लेता हूँ 
तुम्हीं मेरी मुहब्बत हो अब ये जान लेता हूँ 
बिना तुम्हरी रज़ा के कुछ हो नहीं सकता
ये  फ़ैसला   अपनाकर    सनद   लेता  हूँ।

तुम्हें मैं आज़मा लूँ  ऐसा मेरा जी करता है
नज़रिया परखनेका  बदल दूँ जी करता है
दुनियाँ तो ऐसा करने को मीज़ान बनती है
मैं  आँखों  में  बसा  लूँ ऐसा  जी करता है।

माहे  आसमाँ  मेरे  अन्दर  समा  जाओ
रोशन करो आके  मेरी  रूह  बन  जाओ
तुम्हें देखूँ दमकता मैं, बाहर भी अन्दर भी
तुम्हीं मेरी मुहब्बत के, किरदार बन जाओ।

बद्र= पूर्णिमा का चाँद।माह ए आसमाँ=
आसमान का चाँद।शाद= ख़ुश।ज़ंजीरात ए 
दहशत = डर की ज़ंजीरें।
कलंदर=दरवेश। सनद= प्रमाण।
मीज़ान= तराजू। किरदार= अदाकार।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Friday, January 14, 2022

आख़िर किसके लिए

आख़िर किसके  लिए लिखता  हूँ ये  नग़मे मिरे
वो ही न  जिसकी  आवाज़  से इबादत आती है।

मेरा दिल ही  मेरा आईना  बन गया है अब  तो
जब  देखता हूँ उसी  की  सूरत नज़र आती  है।

कभी मिल जाए  तो कदमों में  दुआ  कर लेना
अगर  लगे आँखों में जुगनू की झलक आती है।

पास से गुज़रती हवा  को कभी छू  लिया करना
वो महक बाँटने  को ही इधर से  चलके आती है।

चाँद को देखा है कभी तारों से भरी रात के बीच
जब भरी बारात में चाँदनी उसे छोड़ के आती है।

ठीक है तारे फ़र्ज़ निभाते हैं, सम्हालते हैं उसको
पर उसके संग में तो ख़ामोशी ही नज़र आती है।

दर्द में पैबन्द लगाने से दर्द  ठीक नहीं हो जाता
लबों की बात तो आँखों में  छलक ही आती है।

वैसे दर्द आऐं तो मायूस न हो जाना ऐ मेरे दिल
उसका निज़ाम है , दवा कोई चली ही आती है।

हार जब आती  है तो कुछ, सिखा भी जाती है
ठोकर खाने के  बाद राह, निकल भी आती है।

हैरान न होना पत्थरों के भी दिल हुआ करते हैं
कभी पाओगे कि  पत्थरों से  सदा भी आती है।

कितनी-कितनी  दफ़ा बिका  हूँ मीठे  बोलों पर 
अब कोई मुस्कुराता है , इक याद चली आती है।

इतने बड़े  जहान में  कोई तो होगा  चाहने वाला 
अँधेरों की पर्तों में से  किरन निकल भी आती है।

कभी इतना मायूस भी न होना कि साँस टूट जाए
जुस्तजू क़ायम रहे तो मंज़िल भी चलके आती है।

ज़िन्दगी तो दरिया है, गिरदाब आया ही करते हैं
उसकी नज़रे करम हो तो कश्ती निकल आती है।

वो फ़रिश्ता था उसको आदमी समझ लिया गया
मगर याद तो आदमी की फ़रिश्ता बनके आती है।

इबादत= पूजा। इल्तिज़ा= प्रार्थना। निज़ाम= 
बंदोबस्त। सदा= आवाज़। जुस्तजू= तलाश।
गिरदाब= भँवर।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।              ़

Monday, January 10, 2022

a parent and a daughter!

If  one has a  doctor at his  first  call
And  has the  nurser at the  next call
Well, it looks  like he  calls the shots!
May be, he is  a Paul or  a de  Gaulle!

If one call gets both, doctor & nurser
And the duo shows regard & fervour
Who is this lucky guy? Well, a parent!
Who once was her teacher  &  nurser!

Om Shantih
Ajit Sambodhi

Saturday, January 8, 2022

ये मज़ाक नहीं है।

कभी वो रह सकता है भला , मेरे बगैर क्या?
मेरी जुदाई में उसे ज़माने का डर लग रहा है।

वो कितना चाहता है, मुझ पर कुरबान होना
मगर उसे डर है ये औरों को बुरा लग रहा है।

लोगों को न लगता होगा अच्छा क़तई ये कि
जिस शिद्दत से वो अकेले में , मिलता रहा है।

मुझसे मिल के उसको मिली है, मसर्रत इतनी
मेरी याद में वो सितारों के नीचे जगता रहा है।

उसकी मासूमियत को मैं किस तरह बयाँ करूँ
जिस तरह बे-लौस वो ख़्वाबों में आता रहा है!

मुझे डर है तो बस इस बात का, मेरी वजह से
उसे किन हालात से दरपेश , होना पड़ रहा है।

ख़फ़ा होना उसके ज़ेहन में समा नहीं सकता
बरसों जो मेरे हाथों में ख़ुद को सौंपता रहा है।

मेरी तन्हाई की बाबत आज इस जगह पे ये
मेरा दिल किस साफ़गोई से बयाँ कर रहा है।

मेरी तन्हाई रिहान के माफ़िक , मुतबर्रिक है
इसलिए ये तब्सिरा बेसाख़्ता हुए जा रहा है।

शिद्दत= लग्न से। मसर्रत= ख़ुशी। 
बे-लौस= बेझिझक।दरपेश=सामना।
ज़ेहन= दिमाग। रिहान= तुलसी। 
मुतबर्रिक= पवित्र। तब्सिरा= खुलासा।
बेसाख़्ता= अनायास। 

ओम् शान्ति: 
अजित सम्बोधि।

Saturday, January 1, 2022

HAPPY NEW YEAR!

Happy New Year! Eh, Happy New Year!
How sweet the words sound to the ear!
We have lived with the old so long that
We are eager to welcome the New Year!

We hope the New Year will bring for us
What we missed as we missed our bus.
The New Year comes to help us reboot
Our stance, to better our focus on locus.

We are hosts to many extreme passions
Eating into our being, initiating fractions.
The New Year day is rememberance day
To recapitulate some forgotten  lessons.

Let's get inside us to peep unto our own
To own the magnificence that's our own!
It is a dimension of  intrinsic  magnitude
You will be surprised to see it's your own!

In between , there is  a  layer of thoughts
Sit silently & keep watching the thoughts
Your gaze would turn all of them goosey!
A dazzle issues with the exit of thoughts!

This  dazzle is the dazzle of  Universality
This is the dazzle of vitality and geniality
You come to realize YOU  are this dazzle!
And that this is the dazzle of immortality!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.





ख़ुश आमदीद!

ख़ुशामदीद ख़ैरमक़दम , खुशामदीद ख़ैरमक़दम!
साले बाईस ए सदी ए इक्कीस, ख़ुर्रम ख़ैरमक़दम!

ऐ साल ए नौख़ेज़, मुबारक हों हमें आपके क़दम
बख़्श दें हमें वो सब अब तक था जिसका अदम।

बहुत देखी है तबाही , बहुत घर जले हैं अब तक
ऐसा कुछ करदें सब चलने लगें , होके हम-क़दम।

क्या कुछ ज़ियादह माँग रहा हूँ मेरे मेहरबाँ साथी 
यही तो माँगा है, क़दम मिलें तो हों साबित-क़दम।

क्या हर्ज़ है कि सारे शिकवे गिलाओं को छोड़के
हर कोई गले मिलने लग जाए सबसे, दम ब दम।

हर किसी मज़हब का, सारे जहान में, मेरे हमदम
एक ही तो ख़ालिक है जिसके हैं हम सभी ख़दम।

सब को दस्तरस हों ख़ुशबू और खुशियों के मंज़र
अहले दुनिया को  दस्तयाब हों नायाब  दम-क़दम।

ख़ुशामदीद= स्वागत है। ख़ैरमक़दम= शुभ आगमन।
साले बाईस ए सदी ए इक्कीस= इक्कीसवीं सदी का
बाईसवाँ साल। ख़ुर्रम= खुशनुमा।
साल ए नौख़ेज़= नव वर्ष। अदम= अभाव।
हम-क़दम= साथ साथ। साबित-क़दम= द्रढ़।
दम ब दम= हर पल। ख़ालिक= स्रष्टा।
ख़दम= ख़ादिम। दस्तरस= पहुँच में होना।
अहले दुनिया= दुनिया के लोग। नायाब= अनोखा।
दस्तयाब= प्राप्त। दम-क़दम= स्वास्थ्य और शक्ति।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Friday, December 31, 2021

Goodbye Twenty Twenty One!

Goodbye dear Twenty Twenty One
I am serious, I don't speak for fun
I shan't ever  forget you , I promise
This year I've lost  my  dearest one.

I  may  sound  bitter , but I am not
I may look distraught , but I'm not
In the nonstop circus of the cosmos
No happening is bigger than  a dot!

We are all puppets, no swank players
Don't you bracket me with naysayers
It happens , go back & see , I've seen
I am not  speaking  like  soothsayers!

So goodbye dear Twenty Twenty One
It's like what I said to my dearest one
You did your duty, as a calendar year
We are all dabs of the  Cosmic Canon!

Om Shantih
Ajit Sambodhi

Saturday, December 25, 2021

HAIL JESUS

Hail  Jesus , the  son  of  Mary and Joseph
Who addressed the woes  of  the  helpless
Hail Jesus , the  son of  the  Almighty  God
Whose heart was  home  to  the  homeless

He came to atone for  the  offences  of  all
He suffered for all  those  who  were  thrall
To their passions. He who was  the  purest
Of the Pure , and  had  no  blemishes  at all

How to atone for all we did to you,oh Lord?
How treacherously we deceived you , Lord!
Instead of placing you dearly in our hearts,
 We put you cruelly on the cross,dear Lord!

Help us endure this self-made gloom, Lord
It looms large on us,this dark shadow, Lord
We pray to you to forgive us our faults,Lord
You, the ever benign, and benevolent, Lord!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.