Popular Posts

Total Pageviews

Monday, August 26, 2024

कान्हा का जन्मदिन!

आज एक अजन्मे का जन्मदिन है, कान्हा 

है न कितना बड़ा अजूबा आज ये, कान्हा 

ये भादों में कृष्ण पक्ष की अष्टमी है, कान्हा 

आज तुम्हारा ही अद्भुत जनमदिन है, कान्हा!


ये दुनिया तुम्हारी, और मैं भी तुम्हारा, कान्हा 

तुम आते रहे हो अब आ जाओ फ़िर से कान्हा 

कितने जन्मों से तुमको पुकारता आ रहा हूँ मैं 

अबके न फ़िर से मायूस करो, मुझको कान्हा।


तुमने पैर धोये अपने  बाल सखा के, ऐ कान्हा 

अबकी बार अपने चरण हमसे धुला लो कान्हा 

 तुम तो लीला दिखाने में माहिर हो बेहद कान्हा 

अबके मेरे आँगन में भी दिखा दो खेला  कान्हा।


तुम्हारे सिवाये, अब कहाँ पे ढूँढूँ सहारा, कान्हा 

मेरे मन का अँधेरा कैसे मिटेगा, बताओ कान्हा 

रिझावों भुलावों का सहारा नहीं चाहिए, कान्हा 

तेरी रहमत के सिवा मुझे कुछ न चाहिये कान्हा।


लक्ष्मी चंचला से न बहलाना तुम मुझको कान्हा 

ये खिलोना न कभी बहला पायेगा मुझको कान्हा 

तू बस बना ले मुझको अपना पसन्दीदा कान्हा 

तमन्ना है कि उँगली पकड़ कर चलूँ तेरी कान्हा।


मेरी आँखों के ये आँसू तो कभी देख ले, कान्हा 

ये जमुना की धारा है, तट पे फ़िर आजा कान्हा 

ये दिल की वादियाँ कब से सूनी पड़ी हें कान्हा 

कभी बाँसुरी फ़िर से इनमें बजा तो दे, कान्हा।


तुम्हारी मुस्कुराहट का कोई सानी है क्या कान्हा 

तुम शरारत करते थे और मुस्कुरा देते थे कान्हा 

तुम मक्खन चुराते थे और मटकी फोड़ते थे कान्हा 

पर तुम्हारी मुस्कुराहट सबको रिझाती थी कान्हा।


कान्हा के जन्मदिन पे सबको बधाइयाँ!

अजित सम्बोधि 

Saturday, July 13, 2024

क़दमबोसी की चाहत कबसे कर रहा हूँ

मालिक तेरा फ़ज़ल है, जिससे मैं जी रहा हूँ 

बख़्शा है तूने जो कुछ, उसीसे मैं  जी रहा हूँ 
मुझमें कहाँ थी हिकमत, तुझ को पा सकूँ मैं
तेरा ही करम तो है ये , मैं  उसी से जी रहा हूँ।

जब से  सम्हाला  होश , मैं चलता  जा रहा हूँ 
मुश्किलों के दरीचों के पार , बढ़ता जा रहा हूँ 
ज़िन्दगानी  रहगुज़र, दम ब दम बनती  रही है  
तेरे क़दमों की आहट मैं , हरदम सुनता रहा हूँ।

मुझको तेरी ही चाहत , अरसे से  कह रहा हूँ 
जो कुछ भी है वो तेरा , तुझसे  ही पा  रहा हूँ 
नज़रे इनायत का तेरी , हूँ  मोहताज  हर पल 
क़दमबोसी की चाहत मैं , कबसे कर  रहा हूँ।

ये ना समझ लेना कि , मैं  बहाना बना रहा हूँ 
तुझको लुभाने को कोई, जाजम बिछा रहा हूँ 
मेरी ग़ैरत को न इतना, कम करके तू आँकना
मैं हार करके सब कुछ , तेरी दुआ कर रहा हूँ।

क़दमबोसी=क़दम चूमना। हिकमत=योग्यता।
करम=कृपा।रहगुज़र=राह। दम ब दम=पल पल।
ग़ैरत=ख़ुद्दारी। क़दमबोस=क़दम चूमने वाला।

क़दमबोस
अजित सम्बोधि।

Saturday, June 1, 2024

नज़रों से पर नज़र न आए ।

बातें करने फिर फिर आए 
नज़रों से पर नज़र न आए 
शाम हुईँ सूनी हें जबसे 
ढलता सूरज रुक ना पाए।

कभी  दूर  से  पास  बुलाए
कभी यूँ ही फ़िर रूँठ के जाए, समझ न आए 
उलझी उलझी  इन  राहों में
दिल घबराए, पार न पाए, निकल न पाए।
बातें करने फिर फिर आए 
नज़रों से पर नज़र न आए ।

मुझे कोई क्यों, यूँ भरमाए 
धूमिल सी परछाईं बनके, अपने ही सपने बन आए
मन   के   अंधेरे , शाम  सबेरे
भूली यादें लेकर आए, भोला मन फिर फिर चकराए।
बातें करने फिर फिर आए 
नज़रों से पर नज़र न आए ।

ख़्वाब बने हैं शाम के साये
दर्द   भरे   बादल   घहराये, कैसे छाए, मन को डराये
सब कुछ  तो  है रीता  रीता 
मन बहलाने आँसू आए, लौट लौट के फिर फिर आए।
बातें करने फिर फिर आए
नज़रों से पर नज़र न आए ।

दिल के भेद न हर कोई जाने
गहरे उतरे सो ही जाने, सूने को सूना पहिचाने
खोई खोई सी ये आँखें, भारी भारी सी ये साँसें 
हर कोई इनको पढ़ नहीं पाए, समझाने से समझ न पाए।
बातें करने फिर फिर आए 
नज़रों से पर नज़र न आए।

ओम शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Tuesday, May 14, 2024

शब-ओ-रोज़ ये दिया जल रहा है।

 किसके लिये ये समाँ सज रहा है

शब-ओ-रोज़ ये दिया जल रहा है?

क्या आसमाँ को   यक़ीं हो रहा है 

फ़रिश्ता ए नूर  इधर  आ  रहा  है?


खड़ी थी साहिल पे अरसे से कश्ती 

क्या उसे अब माँझी नज़र आ रहा है?

क्या बहारों ने पैग़ाम अब  दे दिया है 

फ़ुरकत  का वक़्त  बिदा हो रहा  है?


कोई भी रिश्ता हो, अभी का नहीं है 

हर रिश्ता अज़ल से चला आ रहा है 

रूहों से ही सदा, जिस्म सजते रहे हें

ये दस्तूर पुराना है, चला आ रहा है ।


न कोई था जुदा और न होगा जुदा 

जिस्मानी चोग़ा ही बदलता रहा है।

मुद्दतों से सिलसिला चलता रहा है 

वही नूर बनके  यहाँ पे बह  रहा  है ।


शब-ओ-रोज़ = रात दिन।

फुरकत=जुदाई। अज़ल= प्रारम्भ।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि।

Tuesday, April 23, 2024

जीत ही गई ये दुनिया

न चाहते हुए भी मिल गई ये दुनिया 
बड़ी  पुरअसर है  साहब ये  दुनिया।

मैं कहता ही रहा, मुझ पर रहम करो 
ख़ैरात में भी नहीं  दरकार ये  दुनिया।

हाँ  मैं  बिल्कुल  होश  में हूँ,  साहब
नहीं चाहिए मुझे आपकी ये दुनिया।

ये दुनिया जो बदलती है रंग हर दम
हर रंग पे रिझाने में माहिर ये दुनिया।

दामन  में  दाग़  लगा  लगा  करके 
जीतने का हुनर सिखाती  ये दुनिया।

हरदम ऐजाज़ होते रहते हैं कायनात में 
मग़र हशर: ए मगज़ में उलझी ये दुनिया।

ये गोली तमंचे  चीख़ों  की दुनिया 
नहीं चाहिए मुझे ये  ख़ूँरेज़ दुनिया।

सिक्कों के आगे सिमटती ये दुनिया 
नहीं चाहिए ग़ैरत लुटाती ये दुनिया।

शफ़्फ़ाफ़ निगाहें नापसंद हैं इसको 
रूहानियत  दफ़्न करती ये  दुनिया।

वो सितम ढाते हैं और मुस्कुराते हैं 
है न  सितम-ज़रीफों  की ये दुनिया?

हूँ अकेला, खड़ा देखता हूँ ये दुनिया 
थक चला हूँ , जीत ही गई ये दुनिया?

पुरअसर = प्रभाव शाली ।ऐजाज़=चमत्कार। 
कायनात= स्रष्टि।हशर: ए मगज़= दिमाग़ी कीड़ा।
ख़ूँरेज़ = ख़ून बहाने वाली।ग़ैरत = लज्जा। 
शफ़्फ़ाफ़= पारदर्शी।रूहानियत = non-materialism.
सितम-ज़रीफ़=हँस हँस के क़त्ल करने वाला।

ओउम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Thursday, April 18, 2024

आज बस मुस्कुरा देना!

  बस कोई मुस्कुरा भर दे, इतना ही चाहता हूँ 

यह करम मुझ पर कर दे, इतना ही चाहता हूँ।

 वो मुस्कान ए लब हो या इब्तिसामे चश्म हो 

यह तोहफ़ा  है प्यार का, इसे पाना चाहता हूँ।


मुझे नहीं चाहिए बड़े बड़े वायदे वो प्यार के 

ना ही मुझे  चाहिए वो अल्फ़ाज़  इकरार के।

बोल दिया तो बात का वज़न बिखर जाता है 

बिना बोले कहदेना, ये जादू पास मुस्कान के !


ये बड़ी नायाब दौलत है, यही जो मुस्कुराहट है 

नाहीं वहाँ कोई आहट है और नाहीं घबराहट है।

न बातों को चमकाने की  कोई खुसफुसाहट है 

बस चेहरे पे लिख जाती दिलकी जगमगाहट है!


अगर जो रश्क है मुझसे, बस मुस्कुरा भर देना 

मैं पास में हूँ या दूर में हूँ, बस मुस्कुरा भर देना।

लफ़्ज़ तो बेमानी हो जाते हें उस सुकूत के आगे 

जिसका काम है  दम ब दम, सुकून से  भर देना!


मुस्कान ए लब= होठों पे मुस्कान। 

इब्तिसामे चश्म = आँखों में मुस्कान।

रश्क= किसी के जैसा होने की चाहत।

सुकूत= ख़ामोशी। सुकून = चैन।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि।

Sunday, April 7, 2024

Happy birthday to you, Alok!

 Happy birthday to you, Alok!

How you remind me of an oak?

Yea yea the same familiar oak!

The dependable & durable oak!


Hallmark marks one’s consistency 

Piston pin of fealty and constancy!

Consistency builds the momentum 

Essential.  for  gaining   efficiency!


It’s not a  matter of  some joke 

To remove the billowing smoke 

Of rampant ignorance and then

Become  timeless  like  the oak!


One has to bet oneself to evoke 

As  if  one  is  going  to  invoke 

The essentiality of being an oak!

Happy  birthday  to  you, Alok!


Om Shantih

Ajit Sambodhi 

Saturday, March 30, 2024

Happy birthday, Jaya!

 Moon  was  crescent  pale

But eager to smile and hail!

Breeze was  all  fragrance 

To welcome the sun’s trail !


All  eyes  were  set  upon 

The bracing morning sun

To decamp night’s trance

And bless the early frisson!


Then a flicker of smile 

Lit  up  the  last  mile

A slit of benediction opened 

And blessed us for a while!


At the rising of the sun

In nineteen seventy one

Into our lives entered 

Rhythms of moon & sun!


Happy birthday, Jaya 

Papa 

Monday, March 25, 2024

होली 2024!

वो पूँछते हें क्यों रंगो से हम 

ये घोल बनाया करते हें 

फिर आते जाते पथिकों को 

क्यों रंग बिरंगा करते हें?


ये रंग करिश्मा करते हें 

सब भेद मिटाया करते हें 

ग़ैरों को भी इन रंगों से 

हम अपना बनाया करते हें!


 जब ख़ुशी मनानी होती है 

हम रंग लपेटा करते हें

ख़ुशियों को जी भरके फ़िर

हम जीवन से लपेटा करते हें।


होली पे बसन्ती मौसम की 

एक झलक दिखाया करते हें 

पुरवैय्या के रंगीन थपेड़े

नई छटा बखेरा करते हें!


ये जीवन तो रब की नेमत

जीवन को सजाया करते हें 

दो घड़ी कहीं भी मिलकर के 

हम हँसना हँसाना करते हें!


ये करम है मालिक का जो हम 

ये मिलना मिलाना करते हें

हर फ़िज़ा चमकने लगती है 

जब गुलाल उड़ाया करते हें ।


फ़िर आगे मिलने का वायदा 

जाने से पहिले करते हें

रब की ये मेहर बानी है 

वायदा भी निभाया करते हें !


होली की शुभ कामनायें

अजित सम्बोधि।

Sunday, March 24, 2024

Holi 2024

 Holi is wonderful

It’s   so   colourful!

Be you young or old 

It makes you playful!


Holi is no roly poly 

It’s  straight & holy

It’s sanctifying fire

It burns the unholy!


Air  we  have  fouled

And  water  is dirtied

Skies are all blighted

Earth has been tainted.


Only the fire is  pure

And it’ll remain pure

We just can’t defile it 

Of this, are  we  sure ?


True, we’ve progressed 

But haven’t we messed?

Before going to the Mars 

Let the earth be cleansed!


Let’s sing happy holi

Let’s play happy holi 

Holi is the holy refiner

Let’s chant happy holi !


Happy holi, everyone!

Ajit Sambodhi 

Monday, March 11, 2024

Merry birth anniversary, Anuv!

Wish you a merry anniversary!

Wish you a merry anniversary!


You turn eighteen, ya, eighteen

Long  since  you  were a tween!

There’s not much time left now 

For you to say quits as of a teen!

Wish you a merry anniversary!

Wish you a merry anniversary!


Life has many twists  and  turns 

Graphic bends where one learns!

Don’t think you are alone in this 

They are everybody’s concerns!

Wish you a merry anniversary !

Wish you a merry anniversary!


I am no  better as  a soothe sayer 

But I’ve seen it happen anywhere 

Nineteen is  the teen  that  decides

Where you’re headed to from here!

Wish you a merry anniversary!

Wish you a merry anniversary!


Everyone  learns   how  to  earn

Only a few learn how to discern!

Humans  have  the gift of  vision 

A cloak that doesn't let them burn!

Wish you a merry anniversary!

Wish you a merry anniversary!


Bless you!

Nana

Friday, March 8, 2024

कौन हें शिव ?

 शिव  मतलब शव मतलब शून्य

शून्य यानि सूना, ये ही तो पर्याय।

क्या वह गोचर है  यानि द्रश्य  है  

अथवा  कि  अगोचर  या  अद्रश्य ?


शिव को समझना है, जानना है ?

मतलब है कि शून्य में उतरना है?

यानि कि शून्य में स्थिर होना है?

यानि कि ध्यनावस्थित  होना है?


यही  तो स्वयं  को  जानना   है 

हम शून्य हें , यही पहिचानना है।

शून्य से उठते स्पन्द बताते हें कि

हम अक्षर हें! इसी को देखना है!


ध्यान  तो प्रत्याहार में  छिपा है 

और ध्यान  में   शून्य  छिपा  है।  

शून्य  के  लोच  में  अगोचर  है 

उसके अक्स में गोचर  छिपा  है ! 


जो  शून्य  है  वही  चेतन्य  है 

वही  समितिंजय  मृत्युंजय है 

वही अविभाज्य अपरित्याज्य

शिव  है, वन्दनीय  है, पूज्य है !


शिवोहं शिवोहं

अजित सम्बोधि

Thursday, March 7, 2024

बहिना की पाती भैय्या के नाम !

 दिव्या के पापा, मेरे भैय्या, भारत से यहाँ पे आये हें

ढेरों  सारी ख़ुशियों  की, सौगात को संग में  लाये हें।


भैय्या तेरा यहाँ पे आना, है जैसे ख़ुशियाँ बाँटते जाना

बस देते जाना देते जाना, यादें दिल  की याद दिलाना।


सर्व  प्रथम, सदैव, सर्वत्र, दिव्य  दृष्टि  को  अपना  कर 

दिव्या प्यारी लेके आई, ज्ञान, ध्यान और प्यार का सागर।


पश्चिम में अमरीका आके, आलोक को संगी अपना बनाके

सम्मान की गागर पूरी भर दी, स्वयं  ही सारा  बीड़ा उठा के।


यहाँ रहें या और कहीं हम,  पायें हर दम दुनिया की ख़ुशियाँ

भाई बहिन का प्यार हमारा, लाये हर दिन ख़ुशियों पे ख़ुशियाँ।


आओ सब  मिलकर  के यहाँ पर, ख़ुशियों का  अम्बर  फैलायें

नाचें  गायें, धूम  मचायें, हम  ख़ुशियों  की,  दुनियाँ  बन  जायें।


जया कमल 

( मेरी बहिना)

Sunday, March 3, 2024

Happy wedding anniversary

  We love to recast the past

We love  to  visit  the  past 

Because it is, so  nostalgic!

We love to recreate the past!

Happy wedding anniversary!

Happy wedding anniversary!


For  the  unwed, to  be  wed

Is a  great  time  to  be  glad 

Just try  to go  into  the  past

See how fast the time’s fled!

Happy wedding anniversary!

Happy wedding anniversary!


Twenty four years in a row 

That’s how  we tick and go!

Life sails like a boat when 

We let it flow with the flow!

Happy wedding anniversary!

Happy wedding anniversary!


One need never become sad

Being sad is  like being mad

Let’s charge  life  with  love 

To  make  it  easier  to  tread!

Happy wedding anniversary!

Happy wedding anniversary!


God  bless  the  doting  pair

Who  lead  a life  that’s  fair

Bred on love & compassion 

Their byword is love & care!

Happy wedding anniversary!

Happy wedding anniversary!


Om Shantih 

ajit sambodhi 

Wednesday, February 14, 2024

हाँ एक थी चौदह फ़रवरी थी !

 हाँ कभी ऐसा भी होता था

बिना कहे ही सब होता था 

आज  क्या  क्या  होना है 

सब को भी पता होता था !


युगों युगों से होता आया है 

हर स्पंद सोखता  आया  है 

बोलकर न इसे बिगाड़ देना 

बिना कहे निभाता  आया है !


न दिखाता हूँ न बोलता हूँ 

न सजाता हूँ, न छिपाता हूँ 

वो खुद ही बोलता रहता है 

रुख़ पे सब लिखे  जाता है !


हाँ एक थी, चौदह फ़रवरी थी 

फ़िक्रमंद   थी, दानिशमंद  थी  

मगर एक दिन को भी न अलग 

होने वाली अजब सी शिद्दत थी!


क्या  रिश्ता  था  हमारा उनका 

ये  न अब  का  था  न तब  का 

सदियों से यूँ ही चला आता है 

नाम नहीं होता है कोई इस का !


स्पंद = throb. फ़िक्रमंद = फ़िक्र करने वाली/वाला 

दानिशमंद = जानकार।शिद्दत = intensity.


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि


They walk hand in hand!

  See all those love birds in blooming colours 

Cooing  in  chorus  as  the  red rose  flutters!

It’s 14th of February and I talk of, you know 

Those  Valentinos  and their  husky whispers!


Rituraj and St. Valentine walk  hand  in hand

This year  it is  special for  the  graphic band!

Like it  befell  more  than  a  millennium  ago 

Rituraj  joins hands  with the  romantic  band!


Chaucer gave life  to ‘the parliament of fowls’

When all the birds, including the hooting owls 

Shall wait for 14th Feb, the first day of spring!

To choose their mates amidst songs and howls!


Some got their mates, some  only the brickbats

For all the clamor & clatter, they lost their bets.

They would wait a full long year, for the spring!

Hoping next year not  to hide behind their hats!


Remember, spring and valentine are intertwined 

It has happened every year, they’re so entangled!

Love birds wait eagerly for the spring, every year 

Expecting saint’s presidency to end the dead end!


Today  is basant panchmi , the herald  of Spring!

So  is Valentine’s Day, the  harbinger  of  Spring!

It was Geoffrey Chaucer, father of modern poetry

Who made Love an art, in the spirit of the Spring!


Rituraj = Prince Charming in Spring!


Om Shantih

Ajit Sambodhi 


Thursday, February 8, 2024

Happy birthday to you, Arunima

  Happy birthday to you, Arunima!

Happy birthday to you, Arunima!


Who’s Arunima? flash of the dawn?

All across the sky, elegantly drawn?

Live  expression of  euphoric vibes?

To experience every morn hands-on?

Happy birthday to you, Arunima!

Happy birthday to you, Arunima!


You chose the month of February 

The time of purification festivity!

And eight, the pinnacle of power

Riding  the  vibes  of  spirituality!

Happy birthday to you, Arunima!

Happy birthday to you, Arunima!


Everyone  loves  you  so  much 

For distancing the double dutch 

With emotional  sensitivity and 

Insight that make you nonesuch! 

Happy birthday to you, Arunima!

Happy birthday to you, Arunima!


Blessings 

Nana

Sunday, January 21, 2024

Happy Birthday!

 Hi Divya, I wish happy birthday to you!

And I wish 100 returns of the day to you!


You chose the month of Roman god Janus

Who happens to be the god of originations!

You cherry-picked the  number twenty one

That’s the number of harmony & vibrations!

For your choices, I congratulate you  today

And wish you a hundred returns of the day!


Twenty one is said to be an angelic number

& name Divya speaks of the divine number!

It is also a number of  independent thinking

And yet  is inclusive of every other number!

I wish you all, that is best, on your birthday 

Also I wish you  hundred returns of the day!


May god bless you with choicest blessings 

That should  outshine all the past blessings! 

So that you may keep your anchorage ready

To harbour needy  nestlings  and  fledglings!

I’m sure that everyone  loves your walkway 

And wishes you hundred returns of this day!


Love

Papa

Sunday, January 14, 2024

Sun Transit

The  sun  is  in  transit
It’ll write a new script.
Along  with  the   cold
Let  all  the  odds  exit!

We know  how  the sun 
Makes  everything  run.
From a  grass  blade  to 
The galaxies, it’s all fun!

Let’s show  our gratitude 
To this  body  of  altitude 
For  inundating  all  of  us 
With his benign beatitude!

We  gather  back  manifold 
It’s a  story, always  re-told.
Don’t  you ever  hold  back
Behold, we need to be bold!


With blessings from .
Papa aka Nana

Friday, January 5, 2024

A Family!

Ah,  living  like  a  family?

Well, it’s a beautiful simile!

It’s  not  at all an   anomaly 

Nor is it any absurd homily.

Rather it’s a blossoming lily!

I say  it’s  dilly! Yes, really!!


I’m sure  it will be great fun 

Not any  silly, vaporous  fun

Or one coming out of the gun

When one’s gunning someone.

No, it will be transformational

So we peep in on the inner sun!


One who’s made a human being

Has been made very  far  seeing!

Besides all that exists as physical

He’s able to see the metaphysical!

Family provides a stout backbone 

To sit firm & watch the only One!


Om Shantih

ajit sambodhi