Popular Posts

Total Pageviews

Friday, March 28, 2025

वही 22 मार्च

 हाँ वही 22 मार्च 

जब मेरा रहबर  चला गया 

रहगुज़र   सूना   रह   गया।


 तुम जो न मिलते गीत न मिलते 

फूल  ये  मन  के, कैसे  खिलते 

बिन   गाये   ही   मैं   रह   जाता 

तुम  जो  न  आके  यूँ  मुसकाते।

 

तुम जो न मिलते ख़्वाब न मिलते 

तन्हा   दिन   मेरे,    कैसे    कटते 

आँखे      सूनी      सूनी      रहतीं

तुम    जो   मेरे    पास   न    होते।


 तुम जो  न  मिलते  दर्द न  खुलते 

अनजाने      में      अन्दर     घुटते 

जीवन      मेरा      बंजर      रहता 

अपना सलीका न तुम जो सिखाते।


रहबर = रास्ता दिखाने वाला।

रहगुज़र = रास्ता।


भूली बिसरी यादें 

अजित सम्बोधि

Friday, March 14, 2025

Holi is Holy

 Holi is just another name for fun

No festival displays  so much fun

It’s  open  for  all, young  and  old

Even a child  enjoys  the  holi  gun.


People open their arms ‘n’ embrace 

They bury dead past, leave no trace. 

A   pinch  of   red  is  all  the  charm

They anoint the other  with so grace.


I wish  everybody, the  funniest  Holi

Holi is, as the name sings, really holy

Play it with  bright and fragrant abeer

Its aroma is lilting, shall make ye jolly!


Wish everyone happy and aromatic Holi

Ajit Sambodhi

होली मिलन

 मौसम ने लेली करवट, खुशियाँ मना रहे हें 

जिसको हें कहते होली, वो  हम  मना  रहे हें।


कलियाँ हें मुस्कुराती, भँवर  गीत  गा  रहे  हें 

किलकारियाँ जम गई थीं, अब सुन पा रहे हें।


आसमाँ झुकने लगा है, तारे खिलखिला रहे हैं 

 रातों की ये मुसालमत, फ़िर से देख  पा रहे हें।


किसलय हें फूटते जब, होली का  होता  आना 

अंकुर उकरते  मन में, अपनों  का  होता  आना।


होली मिलन का सपना, हर  कोई  देखा  करता 

मिलते  हैं  रूँठे  कैसे, नज़ारा  भी  देखा  करता।


तासीर ए गुलाल ऐसी, हर कोई  हँसने  लगता 

खुशबू ए अबीर ऐसी, हर कोई महकने लगता।


सुनसान फ़लक के नीचे, हूँ  रहता  तन्हाई में मैं 

मन  के  इक  कोने  में बसाके, रखता  होली  मैं।


मुसालमत = सन्धि करना जैसे तारों ने करी हुई है।

किसलय = नये पत्ते। तासीर ए गुलाल = गुलाल 

की प्रक्रति। ख़ुशबू ए अबीर = अबीर की ख़ुशबू।

फ़लक = आसमान। तन्हाई = अकेलापन।


सभी को होली की शुभकामनाएँ 

अजित सम्बोधि 

Wednesday, March 5, 2025

A Cascade of Colours!

When you close your eyes, what do you see?

Most likely it’s a dark curtain that you’ll see.

Dark is black and  black has  zero  frequency 

Yes black is dead. It possesses  zero vibrancy.


Black is wed to dead and dead to  being glad

Got to pull back the curtain, if you aren’t mad.

The only  way out is to work  on your chakras

Turn on the chakras if you don’t want to be sad.


The first chakra is red like it is  the rising sun

It sits at the bottom with lot of strength to stun!

When you need an extra force it stands by you

It is called muladhar and helps in the long run.


The second chakra is orange like it’s orange sun

It helps in extending  your presence, just for fun!

It’s called swadisthan that translates established

In the self. Yes, self not Self! Remember the pun!


The third chakra is yellowish like the fading moon 

It fosters haste, doing everything speedily and soon.

It’s manipur sitting  at the top  of the  lowest  region

In matters of nagmani, bullies make two-bits  croon.


We are at the limits of the familiar, the physical region

Hardly anyone tries to peep into the adjoining domain 

Some day you do come across a soul straining its neck.

The lucky one is stunned locating the lush green region!


This is the terrain of anahat, the heart of unstruck sound 

The physical is ended; the metaphysical takes the ground. 

Now the rules of the game change to navigate you further 

So that one morn you might coo with the soundless sound!


Yes you have reached the vishudh chakra to get purified 

Its krishna blue enjoins on ajna chakra you aren’t denied 

Assent to enter into the  realms of your  loved destination 

Wherein, oceans of lights wait for you  to  get  sanctified!


Ya, this is sahasrar where blaze lights of the thousand suns

The blaze allows no colouration. Pure white is what it guns.

It’s not hot, dazzling it is, your ego gets dissolved for good.

When you come out you are a different breed: son  of  suns!


self = common notation for ego.

Self = it’s used for soul.

nagmani = it’s symbolic of dubious desires.


Om Shantih 

Ajit Sambodhi

Tuesday, March 4, 2025

दुआ दे रहा हूँ

 मैं भूल भी जाऊँ तो क्या होगा 

रब को तो  सब कुछ याद है न 

मेरी   भला   क्या  औक़ात   है 

रब की  रज़ा  तो  क़ायम  है  न।


ये जो रिश्ते हैं अभी के तो नहीं हैं 

ये रिश्ते तो जन्मों से चले  आ रहे 

हम भूलते  रहे हें  तो क्या हो गया 

रूहें   नहीं   भूलतीं   ये   याद  रहे।


तुम दोनों के रिश्ते भी पुराने रहे हें 

रुहों  से  ये  जिस्म  सजते  रहे  हें 

न   तुम   थे  जुदा  न   होगे  जुदा 

बस जिस्मानी  चोगे बदलते रहे हें।


जीवन  की  नदिया  बहती  रही  है 

दो  किनारे  हमेशा  से  चलते रहे हें 

तुम्हारी  ये   नाव   चलती   रही   है 

रब के इशारे से हर काम होते रहे हें।


तहे दिल  से दोनों  को दुआ दे रहा हूँ 

बहारों   को   ये   पैग़ाम  दे   रहा   हूँ 

ख्वाबों   को    तुम्हारे    सजाते    रहें 

रब  से  भी  ये  ही  दुआ  कर  रहा  हूँ।


तुम दोनों को मुबारकबाद 

पापा 

Wednesday, February 26, 2025

शिव रात्रि 2025

 तुम अगर अपने शिव को पहचान लो 

शिव को मनाना ज़रा भी मुश्किल नहीं।

तुम अगर अपनी साँसों को पहचान लो 

शिव तक का सफ़र क़तई मुश्किल नहीं।


तुम अगर मानो तो उपवास  ज़रूरी नहीं 

तुम अगर जानो तो व्रत की  हुज्जत नहीं।

लम्बी दूरियाँ तय करना भी लाज़मी नहीं 

सच तो ये है वो तुम से, अलग है ही नहीं।


अपनी साँसों को समझने की कोशिश करो 

हाँ इनको पढ़ पढ़ कर आज़माइश तो करो।

साँसो की इबारत में एक अजब सा जादू है 

जब साँस थिर हो जाए, उसकी आस  करो।


शिव थिर हुआ शून्य बन गया, शुभ बन गया 

ख़ुद को मिटा दिया और वो शक्ति बन गया!

ख़ुद को मिटा लेना, समझ जाओगे कैसे वो 

शिव से शम्भो, तत्पश्चात, शाम्भवी बन गया!


शाम्भवी, अर्थात, सभी कुछ सम्भव हो गया 

जो असम्भव सा था वह भी सम्भव हो गया।

इस सृष्टि और स्रष्टा का दृश्य बदल गया 

जो ख़ुद को कर्ता कहता रहा, दर्शक हो गया!


 जय शिव शम्भो!

अजित सम्बोधि 

Friday, February 14, 2025

14 Feb 2025

 क्यों याद आती है 14 फ़रवरी 

हाँ जो हुआ करती थी रस भरी।

आज भी तो आगई है वो  मगर 

ये आँखें  क्यों हें यूँ, आँसू  भरी।


कैसे बीतते  हें ख़ुशबख्शी के दिन 

हज़ारहा दिन भी लगते हें एक दिन।

अब क्या बेड़ियाँ  पड़ गई  हें इनके 

बमुश्किल गुज़रता है एक एक दिन।


क्या दुनिया बनाई है ऐ मालिक तूने 

क्या है ऐसा जो न बनाया इसमें तूने।

क्या इतना हक़  नहीं हमें  जानने का 

क्यो छुपा के रख  लिया ख़ुद को तूने?


तू दिखता तो तुझसे फ़रियाद तो करते 

तेरे रूबरू दिल की  बातें तो बयाँ करते।

तुम तो ग़मख़्वार हो, हमे पूरा एतिबार है 

तेरे दरपेश  होते, हमें तग़ाफ़ुल  न करते।


ख़ुशबख्शी = ख़ुश क़िस्मती। हज़ारहा = हज़ारों।

बमुश्किल = मुश्किल से। ग़मख़्वार = हमदर्द।

दरपेश = रूबरू = सामने।तग़ाफ़ुल = ignore.


ॐ शान्ति:

अजित सम्बोधि 

Saturday, February 8, 2025

Happy Birthday Arunima!

 One more  year, one  year  more

We are again here, for to be sure!

Nice to hear the ringing bells again

I only blinked and found I was here!

Happy birthday to you Arunima!

Happy birthday to you Arunima!


We move on but what’s that moves on?

Put the finger on whatsoever moves on!

Can we do so? Is it at all possible to do?

As we age, don’t we say we’ve moved on?

Happy birthday to you Arunima!

Happy birthday to you Arunima!


Yes that which  moves on is  called our  age

We keep on gazing while all we do is to age!

You can count your age like rings on the tree

We are useful like a tree,  doubling as a sage!

Happy birthday to you Arunima!

Happy birthday to you Arunima!


Let’s  make  merry  and  dance  our  way 

Don’t curse or regret, just blink your way!

Whatsoever happens, happens for our good 

Just flow with the flow and sway and sway!

Happy birthday to you Arunima!

Happy birthday to you Arunima!


Bless you Arunima 

Nana 

Sunday, February 2, 2025

बसन्त पंचमी 2025

 बसन्त आ गया यानि कि बस अन्त आ गया!

अच्छा! भला  बताओ तो  किसका अन्त आ  गया?

 मुफ़्लिसी का  या कि फ़िर बे-इन्तिहाई नफ़रत का ?

क्या मज़्लूम का दौर ए बेहिसाई ख़त्म होने आ गया?


क्या निर्भया को लूटने मारने के दौर का अन्त आ गया?

क्या मणिपुर जैसी  नंगी परेड होने  का अन्त आ गया?

क्या वाक़ई सख़ाफ़त हार गया, सख़ावत  जीत  गया?

ऐसा दिन  जब  आयेगा, मैं माँन  लूँगा, बसन्त आ गया।


कुदरत ने अपना फ़र्ज़ बख़ूबी अपने वक़्त पे निभा दिया 

शिशिर की सर्द हवाओं को धीमा होने का हुक्म दे दिया।

क्या इन्सान भी  अपनी फ़ितरत में  तब्दीली ला पाएगा?

ताकि दिल पे हाथ रख के मैं कह सकूँ हाँ बसन्त आगया।


मुफ़्लिसी = ग़रीबी। बे इन्तिहाई = limitless.

मज़लूम = जिस पे ज़ुल्म किया जाता है।

दौर ए बे हिसाई = period of insensitivity.

सख़ाफ़त = ओछापन। सख़ावत = उदारता।

फ़ितरत = nature. तब्दीली = change.


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि

Thursday, January 30, 2025

Happy Birthday Dipti!

 Hail to you, Dipti the lighted  one

Happy birthday to you bright one!

Do you know that  you can listen

To the voice  of the  blighted  one?


Can you show me a fruit or veggie 

That  doesn’t make everyone edgy?

Infused  with the  deadliest  potions

Though  the facade looks real sedgy!


You took  the  brunt  of  it bravely 

Vigorously, happily and smoothly!

With  no deep  lines  on your  face

Tend 132 acres of land sagaciously!


It’s like an oasis in a  desert land

I mean your indelible AOF brand!

It’s truly philanthropy  in disguise 

You give organic  without  a band!


Hail to you, Dipti the lighted one!

Who turned barren into arable one!

To feed the helpless, and the feeble 

Happy birthday to you  bright  one!


With warmest greetings to you 

Ajit Sambodhi


Tuesday, January 21, 2025

मेरी बिटिया दिव्या : पचासवाँ जन्म दिन!

 दुआ करता रहता हूँ यही रब से 

न देखूँ चश्मे पुरनम तुम्हें फ़िर से।

यही इल्तज़ा रहती है लबों पे मेरे 

दामन तुम्हारा भरा रहे ख़ुशियों से।


हाँ तुम दिव्य हो, सौम्य हो, भव्य हो

यह अतिशयोक्ति नहीं, तुम श्रव्य हो।

तुमको आबदीदा देखना  गवारा नहीं 

ध्यान रखना कि तुम एक चरितव्य हो।


तुमसे  सुबह  सुबह गुफ़्तगू  जो हो  गई

दिल की तमन्नाएँ मेरी जैसे  पूरी हो गईं। 

पचासवाँ जन्मदिन अच्छे से मनाना बानो 

तुमको देखके दुनियाँ मेरी आबाद हो गई।


रब = ईश्वर। चश्मे पुरनम = नम आँखों में।

इल्तज़ा = प्रार्थना। लबों = होठों।

आबदीदा = आँसूओं से भरा। गवारा = स्वीकार्य।

चरितव्य = जिसका आचरण अनुकरणीय हो।

गुफ़्तगू = बातचीत। बानो = लाड़ली।


जनम दिन मुबारक हो बिटिया

पापा

Wednesday, January 1, 2025

नया साल 2025

वो पूँछते लगे हमसे, नया क्या हो रहा है 

हमने कहा ये उनसे नया साल आ रहा है।


नया साल आ रहा है, नया वक़्त आ रहा है 

ख़ुशियाँ जो थीं पुरानी, उनको भी ला रहा है।


ये ठंड क्या करेगी, नया सूरज निकल रहा है 

समझ लो ठंडे जिस्म में गर्म साँस बह रहा है।


सूरज से मिला आज, लगा वक़्त थम रहा है 

इतनी गरमजोशी थी, लगा दरिया बह रहा है।


बादल आते जाते हें, आसमान मौजूद रहा है

साल बदलते हें, पुर-ऐहसास मसल्सल रहा है।


गुनगुनाता हुआ वो नया साल चला आ रहा है 

अन्दर एक समन्दर गूँज बन के बहा आ रहा है।


ये हक़ीक़त है कि हर वक्त बदलाव आ रहा है 

हम समझें, न समझें, हर वक्त नया हो रहा है।


जिस दिन देख पाएँगे कि मन मन्सूख़ हो रहा है 

असल में समझ पाएँगे कि नया साल आ रहा है।


कभी फ़ुर्सत हो तो झाँक लेना अंदर जो हो रहा है 

वहाँ जश्न  हो रहा है, अलख  जगाया  जा  रहा है!


पुर-एहसास= super consciousness. 

मसल्सल = perpetually.

मन्सूख़ = disband.


नए साल की शुभ कामनाएँ 

अजित सम्बोधि।

New year 2025

 Let  us  find  a  gong

And give to us a song.

Ding dong Ding dong

Ding dong Ding dong.


Let’s  ring in  the song

&  ring out  the  wrong.

Ding dong  Ding dong

Ding dong   Ding dong.


A  new  sun  is   rising 

A new morn is singing.

Ding dong Ding  dong

Ding dong  Ding  dong.


The  breeze  is  brisky 

The    gong   is    tipsy.

Dina dong Ding dong

Ding dong  Ding dong.


It’s a happy rappy new year

It’s near  It’s  here  It’s  dear.

Ding dong Ding dong

Ding dong Ding dong


Wish everyone a happy new year!

ajit sambodhi

Wednesday, December 25, 2024

प्यार का तोहफ़ा

 कितना  अच्छा  लगता  है 

जब पास कोई आ जाता है 

कितनी भी हो तपन जगत में 

मन   शीतल  हो   जाता   है।


प्यार  के तोहफ़े  के आगे 

सब तोहफ़े फ़ीके लगते हें 

जैसे     हीरे     के     आगे 

सब मोती  फ़ीके लगते हें

प्यार मुझे दे दो जग वालो

और न कुछ  मुझे  भाता है।


इक छोटी सी मुस्कान से जब 

कोई मन का  दीप जलाता है 

दिल  के  सारे  दर्द   पिघलते

मन   हल्का   हो   जाता    है 

पलकें  मेरी  हँस  पड़ती  जब 

वो नज़र से  नज़र  मिलाता है।


प्यार के  जादू के  आगे 

सब जादू फ़ीके लगते हें 

प्यार बिना  सब  सूना है 

प्यार से  रिश्ते  पलते  हें 

नाँच सभी लेते हें लेकिन 

रास कन्हैया का भाता है।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि

Wednesday, November 27, 2024

वो दो घण्टे ( अरावली की वादियों में )

तेरा ख़्वाब मेरा भी ख़्वाब है 

क्यों न कह  दूँ  लाजवाब है 

जो ख़्वाब मैं   न बता  सका 

ये   उसका   ही   जवाब   है।

शादाब    है     नायाब      है 

माहताब  है      आदाब     है।


पेड़ों  से  गल  बहियाँ  चली 

गुलज़मीं  गुलज़ार  हो चली 

जम्बूरात   के   हुज्जूम   से 

 सलामती   मेने   माँग   ली 

ये  ख़्वाब  में  इक  ख़्वाब  है 

बख़ूबी   यहाँ    दस्तयाब   है।


 बतख़ों ने लगाया था डेरा 

मुझे पा के सिमटा वो घेरा 

क्या सूरज सिमट के आगया

 सफेद सरोवर वहाँ बन गया।

प्यार से जियें ज़िन्दगी के लिए 

रानाइयों   में मिला जवाब  है।


आसमाँ  ने   चादर  उढ़ा  दी

मामूनियत की चादर उढ़ा दी

अब  सब महफ़ूज़ हें  यहाँ पे 

तहम्मुल  की  चादर  उढ़ा दी। 

उसी  का   तो  ये  जवाब  है

क्या ख़ूब दायरा ए अहबाब है। 


दो घण्टे  तुमने  बख़्शा  किये

करम है रब  का बख़्शा किये

मेरे  ख़्वाब  बाइस बन  के हँसे

ममनून  तुम्हारा  बख़्शा  किये।

बज  उठा  दिल  का  रबाब  है 

हर सिम्त  ख़ुशियों  का बाब है।


शादाब = हरा भरा। नायाब=unique.

माहताब = चाँद। गुलज़मीं= flower beds. 

गुलज़ार = रौनक़ वाला।जम्बूरात = honey bees.

दस्तयाब = प्राप्त।रानाइयों = सजावटों।

मामूनियत=security. 

तहम्मुल = love. महफ़ूज़ = secure. 

दायरा ए अहबाब = दोस्तों का दायरा।

बाइस=basis. ममनून=thankfulness. 

रबाब = lyre. बाब = दरवाज़ा।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि

Tuesday, November 19, 2024

Nod of the Lord

 Let’s watch every nod

Of the Lord 

That pulsates as breath

In beats of life & death.

To understand 

How things unfold!


It’s the nod

From the Lord

That strikes each chord 

Of our heart to applaud!

It makes us wade a ford 

Or else sign some accord.


No one visits us on one’s own 

Everyone is sent by him, alone!

Let’s welcome, not only as a friend 

Let’s greet breath as a kind of herald!

Don’t shrug it off, it’s from the lord

It is not tailwind. Mark! It’s his nod!


Breath is the nod of god

Breath is endlessly broad.

Let’s prod ourself & plod

To see life in a lump of sod.

Breath enjoins us upon god

To let us in the amity of god!


Om Shantih

Ajit Sambodhi

Thursday, October 31, 2024

संग संग थे दीप जलाने।

कैसे भूले वायदे निभाने?
संग संग थे दीप जलाने!

रख लेता मन में  छुपा के 
सपनों के संग में सजा के।
इबादत के लिए  बचा के
दो घड़ी सब को भुला के।
काहे  न आये  तुम बुलाने
संग संग  थे  दीप  जलाने!

कैसा भी हो भले ही नशेमन
वहीं पर तो मिलता है अमन।
वही तो होता दिल का चमन
दिवाली का हो गया आगमन।
इसी बहाने से आ जाते बुलाने 
संग   संग   थे   दीप   जलाने!

हर गोशा मैं खोजा किया 
जा जा के तलाशा किया।
यादों  ने  किनाया  किया 
तेरी मुस्कान मैं ढूँढा किया।
तुम न आए पे दीप जलाने
संग  संग  थे  दीप  जलाने!

ये  मौक़े  न  हर  दिन आने 
बस बरस में इक बार आने।
क्या इतनी भी फ़ुर्सत न थी 
चले आते जो वायदा निभाने?
कब  आओगे  अश्क़  मिटाने?
संग  संग  थे   दीप   जलाने!

नशेमन = घौंसला। गोशा = कोना।
किनाया= इशारा। अश्क़=आँसू।

दिवाली की शुभ कामनायें
अजित सम्बोधि

दिवाली आ गई।

लो वो आ गई, लो वो आ गई 
मुंतज़िर थे हम, लो वो आ गई।
रौशनतर करने के लिए सबको 
आज फ़िर से याद उसे आ गई।
जिसे कहते हें सब दिवाली, वो 
फ़िर से अपनी दिवाली आ गई।

ज़िन्दगी इक सफ़र है सुहाना
साथ  रहते  हुए  हमने  जाना।
ये नेमतें  जो  हमको  मिली हें 
रब दी किरपा है , हमने  माना।
मिटाने को अँधेरे घनेरे आ गई 
अपनी दिवाली फ़िर से आ गई।

दम ब दम हम यों ही चलते रहेंगे 
मालिक तेरा नाम गुनगुनाते रहेंगे। 
गो कि  हम  बहकते  भी  रहते हें 
मुनव्वर  तेरे पास, हम आते रहेंगे।
तू हमारा है , दिलाने याद  आगई
प्यारी दिवाली आज फ़िर आ गई।

मुंतज़िर=इंतिज़ार करने वाला।
रौशनतर= और अधिक रौशन।
दम ब दम= हर दम।गो कि= यद्यपि।
मुनव्वर=ईश्वर।

दिवाली की शुभ कामनाएँ 
अजित सम्बोधि 

Wednesday, October 30, 2024

Festival of Lights!

We call Festival of Lights, Diwali!

It’s the biggest festival beside Holi.

Holi uses colors and Diwali floods

Of lights, to make everybody jolly!


Diwali drives away  all  darknesses 

That everyone one day experiences.

Yes, darkness has so many contours

But light  lights up all  the  recesses!


Light, yes, natural light, is life giving 

Its modes and colors keep on altering.

It may swap  sunning for burning, Or

It may melt the heart, it’s so softening!


I wish everyone a very happy Diwali 

Be he Chandan, Changez, or  Charlie!

Look for this lively wizard inside you 

Where there transpires nonstop Diwali!


Your chum

Ajit Sambodhi

Monday, September 16, 2024

है कोई अपना?

कोई आज तक , छू तक न पाया , अन्दर में मेरे 
सारी ख़ुशियाँ हटा न पाईं उदासियों के साए मेरे ।

इसमें किस को कुसूरवार ठहराऊँ आख़िर में मैं 
उसको या नसीब को? दौनों का तलबगार हूँ मैं।

तंग आगया हूँ मिलते मिलते लोगों के किरदार से
अरसा होगया है मुझको मिले हुए किसी अपने से।

कभी ऐसे ही चले आना, आकर के मिल भी जाना
बहाने बनाकर के तो हरकोई करता है आना जाना।

पता है कितने दिन बीत गए हें मुस्कुराहट देखे बगैर
बस मसनूई मुस्कुराहट दिखाई देती है, यही है ख़ैर।

एक दौर था जब चाँद सुन्दर हुआ करता था, है न?
एक अरसा हुआ अब दाग़दार  लगने लगा है, है न?

तलबगार=तलाश करने वाला।मसनूई= कृत्रिम।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि