Popular Posts

Total Pageviews

Tuesday, April 12, 2022

चलो चमन में चलते हें ।

 

चलो चमन में कुछ चहलक़दमी करते हें 

बादे सबा से कुछ दिली गुफ़्तगू करते हें 

ये न समझना मुझे आपका ख़याल नहीं 

ऐ आसमाँ आप ही तो कफ़ालत करते हें ।


जो बज़ाहिरा है ख़ुद ही ख़याल रखता है 

जो पोशीदा है सबको मुस्तकिल रखता है ।


ये  सुबह की  हवा आई है  अरबिस्तान से 

नाश्ता फ़ारस से, वाट्सऐप इंग्लिस्तान से 

 जिसने मुझको  बाँधा है आलमे लाहूत से 

वो ढाई आखर प्रेम का आया हिंदुस्तान से ।


उसने चश्मे से देखा और जिन्ना  बना दिया 

माँ के  चश्मा न था , उसने मुन्ना बना दिया ।


आवाज़ से भी इन्सान को  पहिचान सकते हें 

कोई शीरीन है या तल्ख़, ये भी जान सकते हें 

किसी  को है ग़र उँस मगर किसी को है  खुँस

बिना देखे हुए भी चेहरा, यह  बखान सकते हें ।


उसे  सम्हाल के रखना आख़िर  मुहाल ही था 

पाना उस हवा मिज़ाज को एक अजूबा ही था ।


खो खो के पाया किया है कई बार मैंने उसको 

बेवफ़ाई में भी ख़ुशियाँ मिलती रही हें  मुझको

जिस्म को तो एक दिन मैं  हार जाऊँगा मौत से 

हाँ ख़ुशबू की तरह बिखरा मिल जाऊँगा उसको ।


मुझको इसी बात का डर सताता रहता है हरदम 

उसका नाम न कोई मेरे चेहरे पे पढ़ ले गजर दम ।


इधर से ढकते हें तो उधर से उघड़ जाता है बदन 

ज़िन्दगी न हुई  गोया बन गई  ग़ुरबत का पेरहन

पहिचान न पाये  भला एक दूसरे  को अभी तक 

कोई बतायेगा  ये रिवायतन है या कि  इरादतन ।


कोई उस जैसा तो अभी तलक भी मिला ही नहीं 

हक़ीक़त ये भी है कि वो भी अभी मिला ही  नहीं ।


बादे सबा = सुबह की हवा । गुफ़्तगू = बातचीत ।

कफ़ालत= सुरक्षा । बज़ाहिरा= प्रकट में ।

पोशीदा = गुप्त । मुस्तकिल = स्थिर ।

आलमे लाहूत = जहाँ सिर्फ़ ईश्वर ही हो । 

शीरीन= मीठा । तल्ख़ = तीखा । उँस= प्यार ।

मुहाल = असंभव। गजर दम = अलस्सुबह।

ग़ुरबत = ग़रीबी । पेरहन= पोशाक ।

ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि ।


Saturday, April 9, 2022

Ten Minutes

 The tongue is the joystick of articulation 

One can’t speak without its collaboration.

But there’re 3 sounds, I name pure sounds 

That do not  need the tongue’s  facilitation.


अ उ म are the three sounds sans lingual note 

अ flows out freely, initiating from the throat.

उ takes its ipseity from orb like rounded lips

And म purses both lips  on  a humming  note.


Starting  with अ  for ten minutes  at a  stretch 

It is seen that अ glides into उ as if to outreach.

It takes few weeks time, which is not too long

And then it merges into म on its last outstretch.


If one practices these basic sounds assiduously

The body  begins to  align itself  magnificently.

So many changes  begin  to take place  all over

Looks like the body is being overhauled finely.


Fast being the new normal, one may do it anon

By skipping and jumping on to  the last wagon.

But one may miss the miraculous alignment of 

Lips how they learn to round off & purse anon.


People who are eager to tread the spiritual path

Can do  so by  themselves, following  this  path.

It is safe and self supporting. One can easily go

On to higher dimensions following  this bypath.

अ= / SHwa/ । उ= / (_) /  । म= / m /  ।  I. P. A.

Om Shantih

Ajit Sambodhi





Thursday, April 7, 2022

April 7, 2022

The sky  is bright blue
And the air brand new
It smells genuine fresh
To rejig & revamp you.
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

You  know  how  much
Is much  and  too much
We know our soft touch
Is jolly good to fete you.
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

Our life  is so  beautiful
And  sweet and  soulful 
Let's   be  more  tuneful 
And  dance   with  you.
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

We all here admire you
Like you and adore you
We your cherished ones
Have always loved you.
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Monday, April 4, 2022

Peace? Oh yes!

What’s the biggest industry on earth, you know?

It’s the armament industry, if you want to know.

As humans, our first need is a peaceful ambience 

Withal we’re letting the armament industry grow! 


Armament growth needs rapid market resurgence 

For market growth, there needs be more violence. 

For violence to grow, it needs a volatile ambience 

To cover it all, there needs be a Peace  Conference! 


We want to eat our dark chocolate and have it too!

Yes, I know we’re too smart but this will never do. 

Let peace advocates put hands on their hearts, and 

Say they have peace inside; or they mimic a cuckoo?


Ours is an age of technology; ‘all’ is mass produced 

As such, peaceful ambience needs be mass produced.

Those who want their own peace shall tread all alone 

And tap the source within where it is  securely stored.


Om Shantih 

Ajit Sambodhi

Saturday, April 2, 2022

Is War Indispensable?

After peace talks, we focus on the  next war 

It happens every  hour , whether  near or far. 

We look for peace where it’s not; remember 

The street lamppost and the search for Dinar!


Dinar was lost in a room which  had  no light 

Hence it was explored where there  was light! 

While we talk of peace, we buy guns to shoot!

Shooting at the sky? Is it not vicarious delight?


Our  sight  is  outward-orientated  and  hence 

It needs  a turnabout to see  behind the  fence.

No war was  fought before it had been fought 

In the backyard of our sight, in the true sense. 


When we close our eyes , the fence dissolves 

A door becomes visible, the problem resolves.

We come to see ourselves—silent & peaceful!

Not a bickering mass; or rabble that  devolves!


Is war indispensable ? Well, it doesn’t seem so

War happens, since it has been used as a gizmo.

If instead of eyeing ‘the other’, we  focus on us

A day may come when peace becomes a gizmo!


All we need is a course correction of our sight 

Sight is a boon, but let it not turn into  a blight.

It should be trained to see both ways, in a row

Only then it can see the inherently virgin light!


Om Shantih 

Ajit Sambodhi

Monday, March 28, 2022

बच्चा बन जाओ।

 समझदार  लोग  क़िस्मत से  मिला  करते हें 

वो चेहरे पर लिखी इबारत पढ़ लिया करते हें।


मासूमियत से भरे , सम्हल कर  चला  करते  हें 

रास्ता नहीं बदलता, वो ख़ुदको बदला करते हें।


वो सादगी पसन्द अक्सर अकेले मिला करते हें 

वो कसर हो या कसरत, शादमान रहा  करते हें।


कभी भीड़ में ख़ुद को देखना, देखोगे अकेले हो 

वैसे सभी अकेले हें , बस शोर मचाया करते हें।


कभी बनना पड़े तो बस  एक बच्चा बन  जाना 

दौड़ के दौर में होशियार तो सभी बना करते हें।


बच्चा बन कर रहोगे तो उल्फ़त से वास्ता रहेगा 

होशियार लोग उल्फ़त में नफ़रत ढूँढा करते हें।


लताफ़त हो या शराफ़त, कम ही नज़र आती है 

होशियार लोग इसमें  आफ़त को  ढूँढा  करते हें। 


हाँ तिफ़्ल मिज़ाज होगे तो धोखे तो मिलेंगे मगर 

फ़रिश्ते भी ऐसे वक़्त में ही दस्तक दिया करते हें। 


वो पचास साल के हें, बच्चे हें, खुरपी से खेलते हें 

मिट्टी खोदते हें, धूपके शरर चेहरे पे झेला करते हें।


फूल खिलते हें, रंग भरते हें, सजता है उनका चमन 

दुआऔँ के फूल मगर उनके चेहरे पे खिला करते हें।


मुहब्बत बस हो जाती है, ऐसा जानकार कहा करते हें 

चाहे फूल हों या  कुछ और, बस रब को ढूँढा  करते हें।


अगर  रमना है तो रब के रंग में क्यों ना रमा लें ख़ुद को

ख़ुद की सताइश में तो अहले जहान ख़ूब रमा करते हें।


शादमान = प्रसन्न चित्त। उल्फ़त = मुहब्बत।रब = ईश्वर।

कसर या कसरत = कम या ज़्यादा। लताफ़त = कोमलता।

तिफ़्ल मिज़ाज = बच्चे जैसा स्वभाव। शरर = spark(s).

सताइश = तारीफ़। अहले जहान = दुनिया के लोग।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि।








Thursday, March 24, 2022

Birding in Madison, AL

There  comes  an  Eagle flying
From behind the cypress trees.
It    looks   like   it   is   floating
Under  the   blue   bright   skies.

It  is  a  sunny  day, very  inviting
After  the  misty  days of  winter.
But the wind is chilly &  piercing
Else it is full of spring splendour.

See a  flock of red chest  Robins
Twitching   tails   while   singing.
I can see some sprightly  Wrens
In upright tails & brown clothing.

Here is  a Warbler in bay belly
Frisking and  warbling a  ditty.
Here’s a Finch in streaky belly
Chirping a  cheery  nitty  gritty.

Here's a Cardinal in its red robe
Majestic in a pointed  red  crest.
A song bird in a small wardrobe
Is the Chickadee, my next guest.

I love birds for they are finespun
Exhibit grace, flying in air  space.
Birds see the first ray of  the sun
And give import to  empty space.

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Friday, March 18, 2022

(17--22) मार्च, 2022.

होली जो आई है , हरबार आती रहा करेगी
तुम्हारी कमी खलती है, खलती रहा करेगी।

कैसे कह दूँ मैं यह कि तुम नहीं हो यहाँ पर
वो कुर्सी, वो मुढ्ढा, सभी कुछ तो है यहाँ पर
बस इंतिज़ार कर रहा हूँ कि तुम आ रही हो
और अपने अंदाज़ में आके बैठोगी यहाँ पर।
तुम्हारी यादें, तुम्हारी बातें, ताज़ा हैं यहाँ पर
बस तुम्हीं नहीं हो, कोई शै क्या माना करेगी?

आख़िर हुआ क्या था, कैसे यह सब हो गया?
सब कुछ तो ठीक था , फ़िर कैसे ये घट गया?
क्या हमसे ख़ता हुई , या क़िस्मत का खेल ये?
ज़िन्दगी का पहिया , अचानक से , रुक गया?
सर्द सुबह की धूप क्या मुंडेर पे आया करेगी?
क्या रौनके मानूस इधर से अब गुज़रा करेगी?

जब मिले थे तो बहुत कुछ वादे किए थे, है न?
आँखों में सपने कितने सजाया किए थे , है न?
मुझे याद नहीं बिछड़ेंगे, ये ज़िक्र किये थे क्या?
या कि जानकर इसे नज़रन्दाज़ किए थे , है न?
हमारी क़िस्मत की तो, सभी ने तारीफ़ की थी
ये किसको अंदाज़ था , शाम ऐसे ढला करेगी?

आख़िरी वक्त भी न सोचा, ये आख़िरी घड़ी है
कि फ़िर न आ पाएगी , ये वो नामुराद घड़ी  है
सोचा था हर रोज़ के माफ़िक ये लौटेगी, मगर
वफ़ा के मानिंद ही वफ़ादार वफ़ात की घड़ी है।
होली आयेगी साथ में तुम्हारी याद भी आएगी
मगर तुम्हारे अबीर के बिना लौट जाया करेगी।

शै= चीज़। रौनके मानूस= चिर परिचित रौनक।
नामुराद= बदनसीब। अबीर= रंग।
वफ़ात= final repose.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।





Friday, March 4, 2022

anniversary!

Happy  happy  anniversary!
Happy  happy  anniversary!

I remember the wedding day
Because it was a special day
Today's the 22nd anniversary
Of the indelible priceless day.
Happy    happy    anniversary!
Happy    happy    anniversary!

Marriage is a sacrosanct act
It's  a duty relegated to enact
A role of Titanic  possibilities
Which few can ably  transact.
Happy    happy    anniversary!
Happy    happy    anniversary!

Today is more & more special
You're  more & more adorable
You are an  exemplary couple
Your marriage tract is lovable.
Happy    happy    anniversary!
Happy    happy    anniversary!

May God bless you a long Life
It's an ideal pair of man & wife
I pray to God with all my heart
Let your life be sans any strife.
Happy     happy     anniversary!
Happy     happy      anniversary!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Tuesday, March 1, 2022

आख़िर क्यों ये तबाही मची है?

बख़्श दे कोई सुखनवर,अम्न के नग़मे सुनाने को
नफ़रती दुनिया में एक लफ़्ज़े मुहब्बत सुनाने को।

कितनी बदनसीबी है, कोई तैयार नहीं समझने को
कोई मारे न किसीको,क्या दिक्कत इसमें किसीको?

वो तो नहीं झुका तुम्हारे आगे, ख़ुदा के कहने पर भी
तुमको क्या हो गया कि सजदे करते हो इब्लिस को?

कुछ तो सोचा होता ज़िन्दगी कितनी बेशकीमती है
बख़्श ने वाले की अमानत है सम्हाल कर रखने को।

अपना ज़मीर कहाँ खो गया, ख़्याल तो किया होता
किसी की ज़िन्दगी लेलें, किसने दिया ये हक हमको?

कैसे हाशिए पर आ गया तहम्मुल कोई तो बताए
कौन कैसे ग़ैर है, मन हुआ आज जिसे मारने को?

कहाँ  गया वो बरादराना सुलूक, आपसी भाईचारा?
जो इस जहान में अपना न हो, ज़रा बतादो मुझको?

फ़ेहरिस्ते वारिसान साथ लिए फिरते हैं हर लम्हा वो
जो न जानते हैं ख़ुद को, ना ही पहचानते हैं ख़ुद को।

जानना चाहते हो ख़ुद को तो आज लगा लो शाम्भवी 
होयेंगी सब हिमाकतें तुम्हारी सुपुर्द आज ही शिव को।

फ़िर समझ में आयेगा, जीना कहते जिसे, वो क्या है
अरे आज ही दे डालो सारा बोझ अपना नटराज को।

जो शिव है वही सुन्दर है, बता दो तुम जो शिव नहीं है
अरे सब मिल जाएगा तुम्हें माँग लो बस एक शिव को।

सुखनवर= शायर। इब्लिस= शैतान का शुरुआती नाम।
जब ख़ुदा ने उसको आदम के आगे prostrate करने
को कहा तो उसने नहीं माना। तहम्मुल= सहनशीलता।
फ़ेहरिस्ते वारिसान= उत्तराधिकारी होने की list.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Sunday, February 20, 2022

है कि नहीं?

सच्चे मोती और फ़रिश्ते में कोई फ़र्क  नहीं
दोनों दमकते हैं कभी भी होते बेअसर नहीं।

ऐतबार हो तो  अफ़सुर्दगी  की  ज़रूरत नहीं
एहसास हो तो ख़्वाइशमंदी की ज़रूरत नहीं।

कहीं दूर रहकर भी रिश्ते क़ायम रहा करते हैं
देखो, सूरज हर रोज़ मिलने आता है कि नहीं?

कभी जो इतना क़रीब था, अजनबी बन  गया
नज़दीकियों से डर लगना, कुछ ग़लत तो नहीं? 

प्यार  करने को  तमाशा  न समझ लेना  कभी
ख़्याल जब आता है तो, ख़ुशबू रुक पाती नहीं।

धूप कुछ सहमी सहमी  सी लग रही है आज
सर्दी वाली चुहलबाज़ी बंद होगी, डर तो नहीं?

जब सुबह मुस्कुराती है, तो मुस्कुरा लिया करें
हर मरतबा कन्जूसी करना भी कुछ ठीक नहीं।

सुबह अगर बिखरती है मुझमें तो क्या करूँ मैं
किसी को मना करना ? वो मुझको आता नहीं।

इस लमहे को कैसे जाने दूँ, बिना रूबरू हुए मैं
पहले इससे मिला नहीं, आगे मिलना होगा नहीं।

बहुत मंज़र सजाया किये हें , ज़िन्दगी में मैंने 
कितनों ने मुझको है सजाया , मुझे याद नहीं।

कुछ इस तरह से दिल ने गुफ़्तगू की है अभी
गोया खोने में और पाने में कुछ भी फ़र्क़ नहीं।

झूठ बोलता हूँ  , मेरे अल्फ़ाज़ हँसने लगते हैं
सच बोलता हूँ , यहाँ कोई मुस्कुराता भी नहीं।

नज़रें ही जब सब फ़ैसला कर दिया करती हैं, 
किसी के बोलने का इन्तिज़ार रहता ही नहीं।

अंदाज़ बयाँ कर देते है जो सरज़द हो रहा है
बेतार से होता है सब , तार की  ज़रूरत नहीं।

क्या करूँ, कुछ करना ज़रूरी भी नहीं लगता
इतने बड़े शहर में, कोई सुनने वाला जो नहीं।

कोई रुख़ करता नहीं, बोलना छोड़िए जनाब
लगता है कि  किसी को मेरी ज़रूरत ही नहीं।

रोने के बाद सूकून मिलता है, क्या शुरू करें?
उसके  लिए जो दिल में है , ज़िन्दगी में नहीं?

बहुत मज़बूर होने पर  ही रोना निकलता  है
यादें भुलाना भी कोई  आसान काम तो नहीं।

साँसें आँसुओं के लिए अल्फ़ाज़ बन जाती हैं
मुँह छुपा कर रोने की , कोई ज़रूरत तो नहीं।

बोलने पे इधर उधर कुछ डोलने लग जाता है
ख़ामोशतबा रहना ही ठीक होगा, है कि नहीं?

अफ़सुर्दगी= मायूसी। रूबरू= आमने-सामने।
गुफ़्तगू= बातचीत। अल्फ़ाज़= शब्द (बहुवचन)।
सरज़द= घटित। ख़ामोशतबा= शान्त चित्त।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Monday, February 14, 2022

The Day of St Valentine !

Valentine's day! Shall I dream like Chaucer
For birds to gather before goddess Nature
To choose  mates in her august  presence,
End up with a song , waiting for next year? 

Well, wating is not futile. It's like a towrope
For Love to willingly suspend saying..nope!
And pine all through the year for someone!
After all, waiting  is an  extension of  hope!

Chaucer was the poet  who paved the way
For the resuscitation  of St Valentine's day.
Chaucer  was  innovator , a groundbreaker
For modern poetry , he created a pathway!

14th February is not only St Valentine's day
It is equally the Chaucerian Valentine's day
Love is the main art of his medieval heroes
No wonder it culminated in Valentine's day.

Hail Valentine's day! Hail Chaucer's day!
Hail Chaucer for giving us the Love day!
Hail for showing modern day English, in.
Hail Chaucer's day! Hail Valentine's day!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.


Tuesday, February 8, 2022

Spring At Your Door

Come to the fore
Open the door
Spring knocks
At the door!

Look at the sky
It's blue and high
Bright as sunshine
And not a sigh!

See that Robin
With a beak so thin
Chirping cheerily
In a red robe spin!

And what was dud
Has become a bud
Shining in the sun
It's a rosy rosebud!

Thank you my spring
You have a ring
Of refreshing candor
With a lot of zing!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Saturday, February 5, 2022

बाहर बसंती हवा बह रही है।

बाहर  बसंती  हवा  बह   रही  है
देखो वो तुमसे क्या  कह  रही  है।
सुन लो वो तुमसे जो कह रही  है
बातें रफ़ाक़त की  वो कह  रही है।
मुझे  बंद   रहना  आता  नहीं   है
दिल की न सुनना  भाता  नहीं  है।
नज़रें  चुराना  भी  आता  नहीं  है
बहाने  बनाना भी  भाता  नहीं  है।

ज़रा द्वार खोलो बहार आ खड़ी है
ज़रा आँखें खोलो, बसंती खड़ी  है।
बाहर तो आओ, फिज़ाएं  दिखाऊँ 
चुहलबाज़ी करती, मौजें  दिखाऊँ!
ज़रा  मुस्कुराओ, चमेली  खड़ी  है
पहली किरण की, सहेली खड़ी  है।
उधर देखो  कैसी, नवेली  खड़ी  है
रातों  की   रानी   पहेली  खड़ी  है।

मौसम की पहली किरणें  तो  देखो
सुनहरी सी रश्मि  मचलती तो देखो।
वो हवाओं में उड़ते बगुलों को देखो
खुले आसमाँ में वो कुरजों को देखो।
कैसे  महकती   हैं   मंजरियाँ , देखो
शाखें  भी  कैसे  थिरकती  हें, देखो।
वो बहारों से आगे  बहारों  को  देखो
इधर आओ  देखो गुलाबों  को  देखो।

वो बुलबुल की गुलगुल तुमको सुनाऊँ 
वो  चोंचों  की  चूँ  चूँ   तुमको  सुनाऊँ!
पानी की सरसर है बतख़ों की फरफर
वो  ऊपर  से गिरते झरनों की झरझर।
वो फूलों पे उड़ती  तितली  को  देखो
शबनम  की बूँदें  फिसलती  तो  देखो।
बसंती  हवाओं   से  तुमको  मिलाऊँ 
महकते  गुलशन  को तुमसे  मिलाऊँ!

देखो   बसंती   हवा   सुन   रही    है
वो मेरी ज़रूरत को ख़ुद सुन  रही  है
गुनगुनाहट  को  मेरी वो सुनपा रही है
धड़कन  की  आवाज़  वो  सुन रही है
बहारों  से  मुझको  शिकायत  नहीं  है
पुरवय्या   मुझको   लुभाती   रही    है
 साँसों  में   ख़ुशबू   समाती   रही    है
वहशत   से  मुझको   बचाती   रही  है।

रफ़ाक़त= मेलजोल। वहशत= पागलपन।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Tuesday, February 1, 2022

गले से लगा लो

ये दुनिया तुम्हारी, तुम्हीं ये सम्हालो
मैं  भी  तुम्हारा , मुझे  भी  सम्हालो।

तुम्हीं ने  गीता  में  वादा  किया  था
तुम्हीं ने सभी  को भरोसा दिया  था
जब भी  किसी  पर  विपदा  पड़ेगी
अकेले  न   उसको   सहनी  पड़ेगी।
क्या आओगे  सबके लिए तुम ऐसे?
भागे  सुदामा   को   लेने  को  जैसे?
बुलाता हूँ  आओ  मुझको  सम्हालो
मेरी  ख़्वाहिश  को अपनी  बना लो।

तुम्हारे  भरोसे   ही  जीता  रहा   हूँ
तुम्हारी बिना पे ही अब  जी रहा हूँ
मुझको अकेले  न  छोड़ा करो  तुम
मेरा   सहारा  तो   बस   एक   तुम।
तुम्हीं   से   तो   मेरी  पहिचान   है
तुम्हीं   से   तो   मेरी   मुस्कान   है
जब  भी   चाहो   वापस  बुला  लो
तुम्हारा हूँ तुम  ही मुझको सम्हालो।

ज़िंदा  हूँ  केवल  ख़ातिर  तुम्हारी
दिखती  है  सबमें   सूरत   तुम्हारी
यही  एक  रिश्ता है  मेरा  सभी  से
यही तो बहाना है मिलने का तुमसे।
सभी कुछ  तो  होता  तेरी रज़ा  से
जज़ा देके  आगे कर  देते  ख़ुद  से
मुझको सिला  से तुम  नाही  तोलो
मुझे  तो बस  तुम गले से लगा  लो।

बिना=दम। जज़ा=सिला=इनाम।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Saturday, January 29, 2022

Sunrise Over the Bay

Suddenly the  skyline is lit up  in a flare
The waves on the bay ripple in its glare
I sit in vajrasan and in line with my eyes
A  refulgent  edge  emerges  with  a flair.

A big red disc comes to sit on the quay
As it rises from the far end of the bay
I am awestruck by its voluminous aura
While its glow spreads all over the bay.

The city is waking up from the slumber
I can see a  silhouette  stodgily  lumber
Along the beach in late January Tampa
True to sunshine state the sky is umber!

I see mass of water swelling before me
A bottleneck rises up clucking with glee
It's a dolphin come up to breathe & play
And bask in the glory of the sun for free.

It seems gamesome like all the dolphins
But its fun-size looks like a doll with fins!
I now hear the rumble of a  tractor trailer
Looks like morning is going  in  tailspins!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Friday, January 21, 2022

Tampa: January 21, 2022.

Happy Birthday to you
Happy Birthday to you

It's  time  to  recelebrate
It's time to sing & gyrate
It's time to gather again
It's time to be glad again
Happy Birthday to you
Happy Birthday to you.

Don't you count age from years
Forget all years, forget all fears
Listen to the  music of spheres
It is soul music  for  rabbit ears
Happy Birthday to you
Happy Birthday to you.

So let there be sunshine
Let there be moonshine
World is  a wise  design
So as to make us divine
Happy Birthday to you
Happy Birthday to you.

Forget 'bout the fault line
Get  on  to  the  front line
Joyfully chant His  name
And sing & dance & smile.
Happy Birthday to you
Happy Birthday to you.

It's time to update  you
It's time to upgrade you
It's time to own yourself
It's time to befriend  you
Happy Birthday to you
Happy Birthday to you.

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Monday, January 17, 2022

बद्र: 17 जनवरी 2022.

माह ए आसमाँ मेरे  अन्दर  समा   जाओ
रोशन  करो  आके  मेरी  रूह  बन  जाओ
तुम्हें देखूँ दमकता मैं , बाहर भी अन्दर भी
तुम्हीं मेरी मुहब्बत के, किरदार बन  जाओ।

तुम्हें  देखता  जब  भी , दिल  शाद  होता  है
तन्हाई  में मिलकर  जिगर  आबाद  होता  है
कैसे  बताऊँ तुमको और  क्या क्या होता है
तुम्हारे  नूर  में  धुलके , चेहरा  पाक  होता है।

तुम्हीं  मेरे  सूनेपन से  मुझको तार  देते  हो
तुम्हीं मेरे अकेलेपन में मुझको प्यार देते हो
जब तुम नहीं होते हो,  रातें  कहर  ढाती हैं
तुम्हीं भय की ज़ंजीरों को मेरी काट देते  हो।

तुम्हीं मेरे कलन्दर हो अब ये मान  लेता हूँ 
तुम्हीं मेरी मुहब्बत हो अब ये जान लेता हूँ 
बिना तेरी रज़ा के कुछ भी हो नहीं सकता
ये  फ़ैसला   अपनाकर    सनद   लेता  हूँ।

तुम्हें मैं आज़मा लूँ  ऐसा मेरा जी करता है
नज़रिया परखनेका  बदल दूँ जी करता है
दुनियाँ तो ऐसा करने को मीज़ान बनती है
मैं  आँखों  में  बसा  लूँ ऐसा  जी करता है।

माहे  आसमाँ  मेरे  अन्दर  समा  जाओ
रोशन करो आके  मेरी  रूह  बन  जाओ
तुम्हें देखूँ दमकता मैं, बाहर भी अन्दर भी
तुम्हीं मेरी मुहब्बत के, किरदार बन जाओ।

बद्र= पूर्णिमा का चाँद।माह ए आसमाँ=
आसमान का चाँद।शाद= ख़ुश। कलंदर=
 दरवेश। सनद= प्रमाण। मीज़ान= तराजू। 
किरदार= अदाकार।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Friday, January 14, 2022

आख़िर किसके लिए

आख़िर किसके  लिए लिखता  हूँ ये  नग़मे मिरे
वो ही न  जिसकी  आवाज़  से इबादत आती है।

मेरा दिल ही  मेरा आईना  बन गया है अब  तो
जब  देखता हूँ उसी  की  सूरत नज़र आती  है।

कभी मिल जाए  तो कदमों में  दुआ  कर लेना
अगर  लगे आँखों में जुगनू की झलक आती है।

पास से गुज़रती हवा  को कभी छू  लिया करना
वो महक बाँटने  को ही इधर से  चलके आती है।

चाँद को देखा है कभी तारों से भरी रात के बीच
जब भरी बारात में चाँदनी उसे छोड़ के आती है।

ठीक है तारे फ़र्ज़ निभाते हैं, सम्हालते हैं उसको
पर उसके संग में तो ख़ामोशी ही नज़र आती है।

दर्द में पैबन्द लगाने से दर्द  ठीक नहीं हो जाता
लबों की बात तो आँखों में  छलक ही आती है।

वैसे दर्द आऐं तो मायूस न हो जाना ऐ मेरे दिल
उसका निज़ाम है , दवा कोई चली ही आती है।

हार जब आती  है तो कुछ, सिखा भी जाती है
ठोकर खाने के  बाद राह, निकल भी आती है।

हैरान न होना पत्थरों के भी दिल हुआ करते हैं
कभी पाओगे कि  पत्थरों से  सदा भी आती है।

कितनी-कितनी  दफ़ा बिका  हूँ मीठे  बोलों पर 
अब कोई मुस्कुराता है , इक याद चली आती है।

इतने बड़े  जहान में  कोई तो होगा  चाहने वाला 
अँधेरों की पर्तों में से  किरन निकल भी आती है।

कभी इतना मायूस भी न होना कि साँस टूट जाए
जुस्तजू क़ायम रहे तो मंज़िल भी चलके आती है।

ज़िन्दगी तो दरिया है, गिरदाब आया ही करते हैं
उसकी नज़रे करम हो तो कश्ती निकल आती है।

वो फ़रिश्ता था उसको आदमी समझ लिया गया
मगर याद तो आदमी की फ़रिश्ता बनके आती है।

इबादत= पूजा। इल्तिज़ा= प्रार्थना। निज़ाम= 
बंदोबस्त। सदा= आवाज़। जुस्तजू= तलाश।
गिरदाब= भँवर।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।              ़

Monday, January 10, 2022

a parent and a daughter!

If  one has a  doctor at his  first  call
And  has the  nurser at the  next call
Well, it looks  like he  calls the shots!
May be, he is  a Paul or  a de  Gaulle!

If one call gets both, doctor & nurser
And the duo shows regard & fervour
Who is this lucky guy? Well, a parent!
Who once was her teacher  &  nurser!

Om Shantih
Ajit Sambodhi

Saturday, January 8, 2022

ये मज़ाक नहीं है।

कभी वो रह सकता है भला , मेरे बगैर क्या?
मेरी जुदाई में उसे ज़माने का डर लग रहा है।

वो कितना चाहता है, मुझ पर कुरबान होना
मगर उसे डर है ये औरों को बुरा लग रहा है।

लोगों को न लगता होगा अच्छा क़तई ये कि
जिस शिद्दत से वो अकेले में , मिलता रहा है।

मुझसे मिल के उसको मिली है, मसर्रत इतनी
मेरी याद में वो सितारों के नीचे जगता रहा है।

उसकी मासूमियत को मैं किस तरह बयाँ करूँ
जिस तरह बे-लौस वो ख़्वाबों में आता रहा है!

मुझे डर है तो बस इस बात का, मेरी वजह से
उसे किन हालात से दरपेश , होना पड़ रहा है।

ख़फ़ा होना उसके ज़ेहन में समा नहीं सकता
बरसों जो मेरे हाथों में ख़ुद को सौंपता रहा है।

मेरी तन्हाई की बाबत आज इस जगह पे ये
मेरा दिल किस साफ़गोई से बयाँ कर रहा है।

मेरी तन्हाई रिहान के माफ़िक , मुतबर्रिक है
इसलिए ये तब्सिरा बेसाख़्ता हुए जा रहा है।

शिद्दत= लग्न से। मसर्रत= ख़ुशी। 
बे-लौस= बेझिझक।दरपेश=सामना।
ज़ेहन= दिमाग। रिहान= तुलसी। 
मुतबर्रिक= पवित्र। तब्सिरा= खुलासा।
बेसाख़्ता= अनायास। 

ओम् शान्ति: 
अजित सम्बोधि।

Saturday, January 1, 2022

HAPPY NEW YEAR!

Happy New Year! Eh, Happy New Year!
How sweet the words sound to the ear!
We have lived with the old so long that
We are eager to welcome the New Year!

We hope the New Year will bring for us
What we missed as we missed our bus.
The New Year comes to help us reboot
Our stance, to better our focus on locus.

We are hosts to many extreme passions
Eating into our being, initiating fractions.
The New Year day is rememberance day
To recapitulate some forgotten  lessons.

Let's get inside us to peep unto our own
To own the magnificence that's our own!
It is a dimension of  intrinsic  magnitude
You will be surprised to see it's your own!

In between , there is  a  layer of thoughts
Sit silently & keep watching the thoughts
Your gaze would turn all of them goosey!
A dazzle issues with the exit of thoughts!

This  dazzle is the dazzle of  Universality
This is the dazzle of vitality and geniality
You come to realize YOU  are this dazzle!
And that this is the dazzle of immortality!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.





ख़ुश आमदीद!

ख़ुशामदीद ख़ैरमक़दम , खुशामदीद ख़ैरमक़दम!
साले बाईस ए सदी ए इक्कीस, ख़ुर्रम ख़ैरमक़दम!

ऐ साल ए नौख़ेज़, मुबारक हों हमें आपके क़दम
बख़्श दें हमें वो सब अब तक था जिसका अदम।

बहुत देखी है तबाही , बहुत घर जले हैं अब तक
ऐसा कुछ करदें सब चलने लगें , होके हम-क़दम।

क्या कुछ ज़ियादह माँग रहा हूँ मेरे मेहरबाँ साथी 
यही तो माँगा है, क़दम मिलें तो हों साबित-क़दम।

क्या हर्ज़ है कि सारे शिकवे गिलाओं को छोड़के
हर कोई गले मिलने लग जाए सबसे, दम ब दम।

हर किसी मज़हब का, सारे जहान में, मेरे हमदम
एक ही तो ख़ालिक है जिसके हैं हम सभी ख़दम।

सब को दस्तरस हों ख़ुशबू और खुशियों के मंज़र
अहले दुनिया को  दस्तयाब हों नायाब  दम-क़दम।

ख़ुशामदीद= स्वागत है। ख़ैरमक़दम= शुभ आगमन।
साले बाईस ए सदी ए इक्कीस= इक्कीसवीं सदी का
बाईसवाँ साल। ख़ुर्रम= खुशनुमा।
साल ए नौख़ेज़= नव वर्ष। अदम= अभाव।
हम-क़दम= साथ साथ। साबित-क़दम= द्रढ़।
दम ब दम= हर पल। ख़ालिक= स्रष्टा।
ख़दम= ख़ादिम। दस्तरस= पहुँच में होना।
अहले दुनिया= दुनिया के लोग। नायाब= अनोखा।
दस्तयाब= प्राप्त। दम-क़दम= स्वास्थ्य और शक्ति।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Friday, December 31, 2021

Goodbye Twenty Twenty One!

Goodbye dear Twenty Twenty One
I am serious, I don't speak for fun
I shan't ever  forget you , I promise
This year I've lost  my  dearest one.

I  may  sound  bitter , but I am not
I may look distraught , but I'm not
In the nonstop circus of the cosmos
No happening is bigger than  a dot!

We are all puppets, no swank players
Don't you bracket me with naysayers
It happens , go back & see , I've seen
I am not  speaking  like  soothsayers!

So goodbye dear Twenty Twenty One
It's like what I said to my dearest one
You did your duty, as a calendar year
We are all dabs of the  Cosmic Canon!

Om Shantih
Ajit Sambodhi

Saturday, December 25, 2021

HAIL JESUS

Hail  Jesus , the  son  of  Mary and Joseph
Who addressed the woes  of  the  helpless
Hail Jesus , the  son of  the  Almighty  God
Whose heart was  home  to  the  homeless

He came to atone for  the  offences  of  all
He suffered for all  those  who  were  thrall
To their passions. He who was  the  purest
Of the Pure , and  had  no  blemishes  at all

How to atone for all we did to you,oh Lord?
How treacherously we deceived you , Lord!
Instead of placing you dearly in our hearts,
 We put you cruelly on the cross,dear Lord!

Help us endure this self-made gloom, Lord
It looms large on us,this dark shadow, Lord
We pray to you to forgive us our faults,Lord
You, the ever benign, and benevolent, Lord!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Thursday, December 16, 2021

ध्यान

शक्ति का कर लो आहवान
स्वत: ही  लग  जाए  ध्यान
जो कुछ है वह शक्ति करती
यही  धारणा  बनती  ध्यान।

जब तक कर्ता  बनते रहोगे
ख़ुद को ही तुम भजते रहोगे
ख़ुद के काम ही ध्यान बनेंगे
असली  ध्यान  से दूर  रहोगे।

दुनियाँ से कुछ मुँह को मोड़ो
सरल  बनो    चतुराई  छोड़ो
ख़ुदको थोड़ा भूल ही जाओ
सब कुछ शक्ति पर ही छोड़ो।

जब  शक्ति  से  प्यार  करोगे
तब ख़ुद  से  तुम  दूर  रहोगे
सब कुछ  शक्ति ही करती है
तब जाकर  यह देख  सकोगे।

खाना  पीना   चलना  फिरना
एकदिन होश में रहकर करना
यह  भी  शक्ति   करती  रहती
इस  पर ध्यान ज़रूरी  रखना।

बतरस हो  या  जिह्वा रस हो
दुनियाँ का  कोई  भी  रस हो
सब रस  फीके  लगने  लगते
जब ध्यान धारणा अंत:रस हों।

शक्ति= कुंडलिनी।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Monday, December 13, 2021

तेरी बिना पर ही जीते हैं हम

दर्द तो सब हम पिये जाऐंगे
ज़िंदगी को हम जिए जाऐंगे
परखने आऐंगे ग़म तो  सदा
मगर हम चलते चले जाएंगे।

नाकामियों से  हम न  घबराएंगे
दिलकी आवाज़ को सुने जाऐंगे
रुकना कभी  हमने  जाना  नहीं
गीत गाते  हुए हम  चले  जाएंगे।

तेरी रंगत में रंगते चले  जाएंगे
तेरी क़ुर्बत में रहते चले जाएंगे
क्या हुआ मिटना पड़ जाए ग़र
तेरे पास  फ़िर भी चले  जाएंगे।

ऐ मालिक तेरे दम पे जीते हैं हम
तेरी खातिर ही तो  ज़िन्दा हें हम
तेरे बिना क्या औकात किसी की
तेरी बिना पर ही तो जीते हैं हम।

क़ुर्बत= साथ। बिना= वजह से, without.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।


Friday, December 10, 2021

मुझे क्या ख़बर

मुझे क्या ख़बर कितनी साँसें बची हैं
मुझे क्या ख़बर कितनी आहें बची हैं।

तब भी ज़रूरत थी  बेहद  तुम्हारी
मुझको ज़रूरत है अब भी तुम्हारी
तुम्हारे ही साथ चलना था  मुझको
नहीं था पता , बिछड़ना है  मुझको
तुम्हें क्या ख़बर क्या हालत बनी है
नहीं साँस लेने  को  साँसें  बची  हैं।

तुम्हीं ने कहा था न होंगे अलग हम
जो वायदा  किया  है न भूलेंगे  हम
तुम्हीं से तो सीखी थी मैंने सखावत
तुम्हीं ने तो  की थी मुझ पे  इनायत
तुम्हीं ने तो अश्कों को पोंछा था मेरे
अभी सिर्फ़  वो ही तो  यादें बची  हैं।

फ़िज़ाओं का  रंग  बदल सा रहा  है
तुम्हारा  असर  बे असर हो  रहा  है
ऐसे  में  कैसे  मैं  रह  पाऊँगा
पता भी नहीं मैं कहाँ जाऊँगा
किसी  को  भी  क्या  मैं  दे  पाऊँगा
मेरे  पास  तो  बस, तमन्ना  बची  हैं।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Tuesday, December 7, 2021

अपना

चाँद को न बना लेना दिलबर अपना
उसने क्या कभी देखा साया अपना?

सम्भाल कर रखना भरोसा  अपना
ख़ुद को ही रखना है ख़्याल अपना।

ख़ूब देखा करें सुहाना सपना अपना
सुकून मिलेगा सिर झुकाने पे अपना।

यूँ ही भटका करोगे सहरा ए सराब में
जब तलक न मिटाओगे गुरूर अपना।

वो है तो महक जाता हूँ कभी न कभी
वरना मुझमें क्या है कहने को अपना।

बिना उसके ज़िन्दगी लगती थी सपना
कुछ न था जिसे कह पाता मैं अपना।

जब से थाम लिया है उसका ये हाथ मैंने
सारा जहाँ लगता है मुझे अपना अपना।

सहरा ए सराब= म्रगत्रष्णा का रेगिस्तान।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।


Saturday, December 4, 2021

----वाला

एक हक़ीक़त है, बयान किए दे रहा हूँ 
बता देना अगर मिल जाए चाहने वाला।

हर कोई पैवस्त है ख़ुद के ख़यालों में
नहीं मिलेगा कोई ख़याल रखने वाला।

अच्छा होता राह में खिलता फूल होता
कोई आही जाता कभी मुस्कुराने वाला।

ये ज़िन्दगी सफ़र है, अब मान भी जाओ
मुसाफ़िर कोई नहीं होता है, रुकने वाला।

ठोकरें इतनी खाईं हैं कि उजाला हो गया
कहाँ से आयेगा, कोई शमा जलाने वाला।

दिल का और दर्द का तो रिश्ता  है पुराना
दिल शाद जो करदे, है भी कोई दिल वाला?

आदमी तो बहुत मिल जाते हैं, मुझे चाहिए
वो अन्दर का आदमी, न कि ये बाहर वाला।

हर चेहरे के पीछे होते हैं कई और भी चेहरे
तलाश में हूँ, मिल जाए, बिना मुखोटे वाला।

किश्तों में तो मुहब्बत ख़ूब मिलती रहती है
गुमशुदा होगया, था जो एक मुश्त देने वाला।

पैवस्त= involved. शाद= ख़ुश।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Wednesday, December 1, 2021

Myrtle Lubich May 21, 1920--Nov.12, 2021.

As I looked at her  photograph
I felt like it was  a chronograph
Of a life lived in gladsomeness
Yes,  a signature, an autograph.

See at the face, the whole face
Forgo adjectives, they'll  efface
What it  speaks sans  speaking
About a life lived in silent grace.

I was drawn to it & felt blessed
The inexpressible, it expressed!
What  more can one beg of life? 
If unsolicited, one is so blessed!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.




Monday, November 29, 2021

कुछ यादें

वो दिन भी क्या थे आज जो याद आ रहे हैं
कुछ चाहने वाले  भी फ़िर से याद आ रहे हैं
बरसों से परतें पड़ी हैं, कुछ धूल भी उन पर
फ़िर अचानक आज वो  क्यों याद आ रहे हैं।

कुछ तो हुआ जो शमा जलती रही है रात भर
कौन था जिसका इंतिज़ार करती रही रात भर
कोई यूँ ही तो जलाता नहीं है ख़ुद को रात भर
कौन है वो जिसका रास्ता रौशन किया रात भर।

छोटे से लम्हों में बहुतकुछ सिमट जाया करता है
बहता हुआ वक्त भी उनमें बंद हो जाया करता है
यादों की परतें हटाके जब वो तसव्वुर में आता है
घोर अँधेरों में तब कोकाब , कौंध जाया करता है।

पेड़ को काटते वक्त न ख़याल आया होगा उसको
किसी को काटने का हक़ , किसने दे दिया उसको
धूप में जिस दिन सिर जलेगा और पैर के तलवे भी
क्या कर दिया शायद ये ख़्याल आजाए तब उसको।

जहाँ मिलते हैं दानिशवर मुझको वो जगह बता दे
जहाँ मिलते  सुखनवर मुझको वो किशवर बता दे
जलवत में ख़लवत का मुझमें एहसास जो करा दे
ऐसा मोतबर रहबर कोई ऐ मेहरबाँ मुझको बता दे।

बहार आती है तो साथ में ज़िन्दगी चली आती है
ख़िज़ा आती है दर्द बनके, तो नज़्म चली आती है
ज़िन्दगी ज़ियादह जिया हूँ, इससे लगता है मुझे
नज़्म  ख़िज़ाओं को  बहार बनाती चली आती है।

तसव्वुर= ख़्यालों में। कोकाब= चमकीला सितारा।
दानिशवर= समझदार। सुखनवर= नग़मा निगार।
किशवर= गाँव।जलवत= हंगामा। ख़लवत= तन्हाई।
मोतबर= भरोसेमंद। रहबर= मार्ग दर्शक।

ओम् शान्ति: 
अजित सम्बोधि।

Thursday, November 25, 2021

Thanksgiving

Tell me of a phrase
That is fully ablaze
With sure forgiving
Like  Thanksgiving!

It is all too magical
Like that  graphical
For  the inner  eyes
With a ring  of guys 

All  seated  around
Many a table round
For to  hug &  thank
And  prank  &  clank.

We pray to the Lord
To keep us assured
That we're  secured
 & well above board.

We are for  bonding
We are for  bonding
Happy Thanksgiving
Happy Thanksgiving.

We are for forgiving
We are for forgiving
Happy Thanksgiving
Happy Thanksgiving.

Gratitude is infinitude
Gratitude is  certitude
Gratitude is plentitude
Gratitude is  beatitude.

Happy Thanksgiving
Happy Thanksgiving
Happy Thanksgiving
Happy Thanksgiving.

Gratitude  is  rectitude
Gratitude  is  fortitude
Gratitude is quietititude
Gratitude is pulchritude.

Happy Thanksgiving
Happy Thanksgiving
Happy Thanksgiving
Happy Thanksgiving.

Om Shantih
Ajit Sambodhi.


Monday, November 22, 2021

क्या पाया?

सब कुछ पाया हमने , न ख़ुद को पाया हमने
अब जाना ऐ जगवालो, कुछ नहीं पाया हमने।

दुनियाने जोकुछ बतलाया,दौड़के उसको देखके आया
कहीं पीछे ना रह जाऊँ मैं , ख़ुद को मैंने  ख़ूब  भगाया
भागम भाग  की दुनिया में, अंत में थकना पाया  हमने।

वादे  देखे  कसमें  देखीं , धोखे  देखे  आँसू  देखे
सपने बिस्मिल होते देखे, धनदौलत पे बिकते देखे
चकाचौंध की दुनिया में, मन में अँधेरा पाया हमने।

जब अन्दर में  झाँका हमने, अजब नज़ारा देखा हमने
सब कुछ जगमग देखा हमने, कौकब तारा देखा हमने
कहीं दिवाली देखी हमने , कहीं कहकशाँ पाया हमने।

 बिस्मिल = ज़ख़्मी। कौकब = the brightest star. 
कहकशाँ = the milky way.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Saturday, November 20, 2021

है न ?

बुरा होने से पहले, मैं अच्छा था, है न ?
लख़्ते जिगर था , नूरे चश्म था , है न? 

मुझको पाने के लिए कितने उतावले थे?
अपना सारा प्यार सौंप रहे थे मुझे, है न? 

मुझमें कोई नुक्स नज़र न आता था तब
मैं फ़रिश्ता सिफ़त हुआ करता था, है न? 

ग़लत होने से पहले तो सब सही था, है न?
सब सही था तो ग़लत कैसे हो गया, है न? 

मैं वहीं खड़ा हूँ जहाँ से क़दम मुड़े थे, कभी 
ये बाहें खुली मिलेंगी आज भी , पता है न?

मुहब्बत तो दिल को दिल से हुआ करती है
दिल से पूछ के देखना, क्या कहता है, है न? 

लख़्ते जिगर= जिगर का टुकड़ा।
नूरे चश्म= आँखों की रोशनी।
फ़रिश्ता सिफ़त = फ़रिश्ते के मानिंद।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Thursday, November 18, 2021

Reminiscences

That there is a voice that shares our feelings
Is quite a big boon in our day to day dealings
It reinforces our belief in natural humaneness
As it applies soothing balm to heart's feelings.

Life is so beautiful because it keeps on moving
In humans, birds, rivers, it just keeps on flowing
We are not pieces on conveyor belts in a factory
We are human beings in the state  of  flowering.

Remember how a wind kissed you the other day?
Or, that shower that drenched you, on the way?
Don't dismiss them as vagaries of nature. Recall
What stopped you in your tracks halfway, one day! 

Listen, every single thing around us, is pulsating
Every part of our body is, in gyration, vibrating
It is a non stop transformation. Just look inside
Nature is having a feast, dancing & celebrating! 

Om Shantih
Ajit Sambodhi

Wednesday, November 17, 2021

Madison AL 17 November 2021

I am an old man, not Eliot's though
Nothing to regret or gloat and crow
My life has chugged on slow steam
Like the foot is navigated by big toe.

This is Madison AL & mid november 
Fall is over , only remnants are there
I sit on the deck , in the tea time sun
Amid bare trees, foliage here & there.

Oak and beach trees are almost bare
And so are the ash maple and poplar
But the story does not finish off here
There're pine & cypress green as ever.

A slight wind plays the bamboo chime
A tit swings at the feeder as if to align
A water bowl also hangs besides them
To make goody my daughter's pastime.

I an old man, sitting silently & brooding
About the past, winding and unwinding
Memory lanes , while my breath dopeth
Me.  Am I brooding or am I meditating?

Om Shantih
Ajit Sambodhi.



Friday, November 12, 2021

दीदार ए दिल्ली 12 नवंबर2021

कुछ तो था ज़रूर जो रोक लिया मुझको यहाँ पे
कितना ख़याल रखा है मेरे ऐहतराम का यहाँ पे।

ऐसा तो कभी इत्तिफ़ाक हुआ न था पहिले कभी
जैसे कि लोग करते हैं इसरार ए पज़ीराई यहाँ पे।

उनका कहना है कि मैं अकेला आख़िर हूँ तो क्यों
मेरी बुज़ुर्गियत का कितना ख़याल रखते हैं यहाँ पे।

आप तो पैदाइशी बुज़ुर्ग हैं, कभी किसी ने कहा था
बुज़ुर्गियत मेरी मगर परवान चढ़ी है, आके यहाँ पे।

यादें ग़ालिब की हो गई हैं ताज़ा आकर के यहाँ पे
महफ़िलें सजती थीं मीर मोमिन ज़ौक की यहाँ पे।

एक आँसू उस बदनसीब शायर के लिए छलका है 
शहंशाह था मगर कर दिया बेदख़्ल उसको यहाँ पे।

ऐहतराम= आदर।
इसरार ए पज़ीराई= स्वागत के लिए आग्रह।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Wednesday, November 10, 2021

चलके देखते हैं

कभी कहते थे चाँद उग गया, चलके देखते हैं
एक अरसा हुआ, नहीं बोला, चलके देखते हैं।

मन कहता है, चलो यहाँ से कहीं दूर चलते हैं
शायद वहाँ से वह क़रीब हो, चलके देखते हैं।

दुनिया तो फ़ानी है, वक़्त की अजब रवानी है
शायद वहाँ मन बहल जाये , चल के देखते हैं।

चाँदनी से बिछड़ कर चाँद तन्हा सा लगता है
वहाँ पर कैसा लगता है, चलो चलके देखते हैं।

यहाँ के आसमाँ को देखा है, रात भर जागकर
वहाँ भी आसमाँ ताकता है? चल के देखते हैं।

यहाँ तो बुलबुल जगाती है हर सुबह गा गा कर
वहाँ कौन जगायेगा मुझे, चलो चलके देखते हैं।

यहाँ कोयल की कुहूकुहू में अपनी हूक सुनता हूँ 
वहाँ कौन ये राग सुनाएगा, चलो चलके देखते हैं।

तेरे हर इक रंग में से नित नये रंग निकल आते हैं
मेरे रंजोगम के हैं कितने पहलू , चलके देखते हैं।

हर जगह पे यहाँ की हवा में उसकी महक होती है
वहाँ भी तो उसकी महक होती है, चलके देखते हैं।

फ़ानी=नश्वर। रवानी= प्रवाह। ं

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Sunday, November 7, 2021

साफ़गोई

लोगों को जिद्दोजहद करते एक उम्र गुज़र जाती है
मुझे कहाँ फ़ुर्सत, एक करिश्मा देखते रात जाती है।

कितने लोग हैं यहाँ पे जो तेरे चाँद सितारे देखते हैं
हाँ तेरे चाँद सितारे तो ज़रूर सबको देखते रहते हैं।

मैं थक गया हूँ तुझको जगह ब जगह ढूँढता ढूँढता 
कह देते 'नहीं मिलना', तो मैं कोई और काम ढूँढता।

इतना क़रीब होते हुए दूर हो, ख़ैर हमारा नसीब है
मगर ये तो बता, हबीबी होने का ये कैसा ज़रीब है?

तू जो ख़ामोशी पसंद, सब काम चुपके से करता है
मैं भी ख़ामोशी पसंद, तसव्वुर इसमें छूट चाहता है।

            ख़ुशनसीबी,बदनसीबी होती है
            जब जब भी क़ुर्बत दूर होती है
            इन्सान इन्सान नहीं रह पाते हैं
            जब इन्सान में मजबूरी होती है।

जब ज़िन्दा थे तो ज़िन्दगी एक कशमकश बन गई
मरने के बाद मालूम होता है कि जान ही चली गई।

ज़िन्दगी जीने के लिए एक अदद मुहब्बत चाहिए
बाकी के असलाह तो जनाज़े के वक़्त पर चाहिए।

ज़िंदगी छोटी है तो क्या, हम उसे तरजीह देते रहेंगे
ख़याल ख़याल गाह में रहें, हम ख़याल रखते रहेंगे।

गीत गाना हमारी फ़ितरत, बिना साज़ भी गाते रहेंगे
कौन कहता मुरव्वत नहीं, बेनियाज़ी को मनाते रहेंगे।

हबीबी= क़रीबी। ज़रीब= पैमाना।
तसव्वुर= कल्पना। क़ुर्बत= नज़दीकियां।
असलाह= सामान। तरजीह= priority.
मुरव्वत= दूसरों का ख़्याल रखना। बेनियाज़ी=निस्प्रहता।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।          

Thursday, November 4, 2021

Labor Of Love

Winter knocks at the door, to benight
Dipawali welcomes it with vigil bright.
Meet hate with love, & dark with light
You'll find no foe, nor meet any blight.

God is all Love, and, all Love is God
Every thing is God, be it cod or clod.
God created every thing, out of love
What you see, springs up from God.

The earth spins on its axis , from  love
Its orb is even,neither under nor above.
And its speed is neither less nor more
It spins without break, in motherly love.

The entwined love equation maintains
Cosmic fabric, that in its turn sustains
The suns, moons, stars of all galaxies
In their courses, without any restraints.

No one ever attained God without love
Whole cosmic yarn is woven from love.
Air sustains us with its gossamer love
Our throbing heart, pulsates from love.

The cosmic web functions as a beehive
Each object works so the others survive.
The outcome is unpeppered sweetness
It is labor of love, out and about, & alive.

Om Shantih
Ajit Sambodhi.




Tuesday, November 2, 2021

----के लिए

दूसरों से तो बहुत सुना होगा आपने, अपने लिए
कभी आप भी अपने से मिललें, ताज़गी के लिए।

अगर ग़म आया है तो ख़ुशी भी पास ही में होगी
उसकी रहनुमाई मोड़ पर ही होगी, आपके लिए।

इल्तिजा तो करें, मंज़िल भी आ जायेगी आपके लिए
यक़ीन रखें, उसकी महक चली आयेगी आपके लिए।

उसकी हवाऐं तो चलती रहती हैं हरदम, हर सिम्त में
कभी झौंका आ ही जायेगा इस जानिब, आपके लिए।

यह मत समझ लेना कि दुनिया भर नाराज़ है आपसे
आपसे बढ़कर कोई नाराज़ नहीं आपसे,आपके लिए।

इरादा तो होता ही है कुछ न कुछ हासिल करने के लिए
कोशिश होती है नामुमकिन को मुमकिन करने के लिए।

हिचकियाँ आती हैं तो ज़रूरी नहीं कि प्यास लगी हो
तन्हाई दूर करने को, आ सकती हैं बात करने के लिए।

हर किसी को कोई न कोई हमनवा मिल ही जाता है
हाँ कोई हमशक्ल मत ढूँढने लगना, उसे पाने के लिए।

वक़्त इशारा करे तो उसको ताक़ीद मान लीजिए
सामान मुख़्तसर कर लीजिए, कूच करने के लिए।

कहीं कोई सौदागर न आजाए, सौदा करने के लिए
मैंने ज़िन्दगी सुपुर्द करके रखी है, उम्र भर के लिए।

नफ़स पर नज़र रख लेना अपने इस जिस्म के लिए
क्योंकि यह जिस्म ही क़बा है, अपनी रूह के लिए।

रहनुमाई= रहमत। हमनवा= एकसे ख़्याल वाला।
ताक़ीद= आदेश। मुख़्तसर= थोड़ा। क़बा= चोगा।
नफ़स= सांस। जानिब= दिशा, सिम्त।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Saturday, October 30, 2021

From Sequence To Consequence

Only a short while ago it was sizzling
For no apparent reason, it is drizzling!
Words melt, heat also melts, see now
I muzzle my mouth, it starts mizzling!

We are accustomed to consequences
While we miss out on the sequences.
Things happen even if we don't ask for
Our doings happen to be obsequences!

We don't understand, we shut our eyes
A door opens, and there is no disguise!
We enter a hyper space,juggling balls &
Filaments of chromatic lights, likewise!

The game can go on without any break
Here in lies the solo beauty of this take.
For the first time you know it's all yours
Every thing is happening for your sake!

Who doesn't aspire to get blissfulness?
Lights are the harbinger of blissfulness.
Bliss vibrations have central frequency
All joys are a pale copy of  blissfulness!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.



Wednesday, October 27, 2021

E= Love.C^2

I notice an aeroplane making a beeline
Across the sky, displaying a  white trail.
It lugs on its flight a timeline of people
From different lands, on the same  trail.

Is not earth a  galactic plane orbiting in
Space, carting people of diverse climes?
Nonstop rhythmic, it keeps on chugging
In its orbit,humming the diurnal chimes!

We happen to be on joyride, all the time
Grooving and savouring, till the last day.
Let's look for some reason, some rhyme
Some rationale, for this  persistent play.

Einstein's letter to Lieseri, his  daughter
Says that science as yet knows nothing
About the powerful force that can alter
The wellbeing of earth, with its upswing.

He wrote, that puissant force was LOVE
That could blast all hate to smithereens.
If 'M' in his equation is replaced by Love
That shall be the death knell of screams!

Love is quintessence.It's the prime mover
It's behind every phenomenon of cosmos.
He asked his daughter to shield the letter
Till society doesn't discard it as brumous.

Om Shantih
Ajit Sambodhi.


Sunday, October 24, 2021

The Thin Air

The air is so thin, it's invisible
It displays shimmering colors!
Tad kaleidoscopic and  visible
A panaroma of rainbow colors!

They pop up in front of my eyes
Begin to scintillate; what magic!
They are friendly like good guys
The scenario is quite mesmeric!

They hang about without strings!
I'm amazed how they keep afloat
As I don't notice any water wings.
At times they melt & then  refloat!

The air is thin but full of wonders
Life exists, with the aid of thin air.
Wonder we don't see its wonders!
High time to add prayer to thin air.

Wonder how one can be unhappy!
How do we manage to pick fights?
Planet is designed all time  zappy
The Invisible displays, elfin sights!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Thursday, October 21, 2021

Sitting By The Window

The  sky is grand, bright, and blue
Spread all over, in its glorious hue.
I don't know if it has a bordor to it
But it keeps all, intact with its glue.

Oft I sit by the window to watch it
I try to go deeper, &, deeper into it.
I raise my eye balls upwards and I
Find myself burrowing deep into it.

The sky begins to swirl like an eddy
Surprisingly I find, I'm not unsteady
I get into it, without any reservation
I am wonderstruck but it isn't heady.

It grows deeper. When shall it stop?
My eyelids are heavy, begin to drop.
The scene  doesn't suffer, a change
A  soft glow looms, in the backdrop.

It's comforting like the moon's light
It is deeper but still within my sight.
The sky looks like a home to riches
 Aplenty, & it bestows them outright.

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Monday, October 18, 2021

प्यार की दौलत

तड़पती धरती पे बारिश गिरती है

धरती फ़ौरन से महकने लगती है
किसी के लिए दो आँसू गिरा देना
फ़िर देखो फ़िज़ा कैसी महकती है।

प्यार में होती है इक ऐसी कशिश
मिटा के रख देती है सारी ख़लिश
अपने दामन में सभी को समेट ले
बस यही होती है उसकी ख़्वाहिश।

चाहे किसी को भी परख के देख लो
अन्दर से अच्छे से झाँक के देख लो
किसी भी इन्सान को बुरा न पाओगे
इक बार पूरा सा प्यार देकर देख लो।

हर इंसान में इक दरिया बहा करता है
बिला नागा वो हर वक़्त बहा करता है
उसको पास से सुनना वो जो कहता है 
वह प्यार पाने और देने को  तड़पता है।

प्यार का दस्तूर बड़ा ग़ज़ब हुआ करता है
सीधा और सच्चा, बस ऐसा हुआ करता है
देने पर दुगना होकर वापस मिला करता है
दिल में भरा रहता है, आला हुआ करता है।

प्यार में ख़ालिक़ की ही झलक होती है
प्यार में उसे ही पाने की, ललक होती है
एक राज़ की बात बता देता हूँ आज, मैं
प्यार ख़ालिक़ की  भेजी मलक होती है।

कशिश=आकर्षण।ख़लिश=चुभन।
 ख़ालिक़ = creator. मलक= fairy.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Friday, October 15, 2021

ख़ामोशी

ऐसा मत न समझने  लगना
ग़लतफ़हमी में मत न रहना
कि आवाजों की आवाज़ में
शोर ओ ग़ुल के शोरोग़ुल में
ख़ामोशी  ख़ामोश  होती  है
उसकी कुव्वत ज़ार होती है।

मेरी बातको ग़ौर से सुनना
दिलो ओ दिमाग़ से सुनना
जब आवाज़ ख़त्म होती है
ना  होने पर ग़म में होती है
ख़ामोशी बरक़रार रहती है
वह हमेशा मौसूफ़ रहती है।

जब कुछ न था, ख़ामोशी थी
कुछ न होगा , ख़ामोशी होगी
काइनात ए ख़ामोशी दाइम है
अज़ल से आक़बत, क़ायम है
ख़ामोशी की दास्तान जानिए
और ख़ुद को ख़ामोश राखिए।

आप जो यह जिद्दोजहद देखते हैं
हरेक जानिब जंगोजदल देखते हैं
क़त्लेआम, ये ख़ूनख़राबा देखते हैं
बहसमुबाहसा,शोरशराबा देखते हैं
ये बेहोश हें ये ख़ामोशी नहीं जानते
अनाड़ी, ख़ामोश रहना नहीं जानते।

कुव्वत= शक्ति। ज़ार= क्षीण।
मौसूफ़= प्रशंसनीय। दाइम= शाश्वत।
काइनाते ख़ामोशी= सन्नाटे का जगत।
अज़ल से आक़बत= प्रारंभ से प्रलय।
जानिब= दिशा में। जंगोजदल= युद्धोन्माद।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Tuesday, October 12, 2021

उजाला भर दे।

ऐ मालिक इतनी इनायत कर दे
सब के दिलों में उजाला भर दे।

बड़े नादाँ हैं ये कुछ नहीं समझते
इनमें अपने फ़ज़ल का रंग भर दे।

कोई ग़ैर ज़बान का या ग़ैर ज़ात का
इन्हें भाता नहीं, इनमें समझ भर दे।

ग़ैर मज़हब के लिए तेग़ा निकालते हैं
ये अँधेरों में भटकते हें, रोशनी भर दे।

आदमी मिलना  बड़ा दुश्वार हो गया
अपने इंसान में ज़रा इंसानियत भर दे।

ज़मीं आसमाँ दिए, शम्सो क़मर दिए
आबोहवा दी, दिलों में प्यार भी भर दे।

हमने शादमानी माँगी थी यहाँ पे, मगर
जीना मुहाल हो गया, अब रहम कर दे।

बहुत हो गया, अब तो ये फ़र्क़ मिटा दे
दिलोजाँ में ज़रा कोई शबाहत भर दे।

वैसे तेरी आदत से अच्छे से वाक़िफ़ हूँ 
ऐसा कर दे मुझे तू बेनियाज़ी भर दे दे।

ज़र्रे ज़र्रे में बिखरी तेरी महक, गुंबदों के
नीचे समेट रहे जो, उन्हें अक़्ल भर दे दे।

फ़ज़ल= कृपा।तेग़ा= शस्त्र।दुश्वार= कठिन।
शम्सो क़मर= सूरज चाँद। शादमानी= ख़ुशी। 
मुहाल= नामुमकिन। शबाहत= समरसता।
बेनियाज़ी= उदासीनता। 

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Saturday, October 9, 2021

4.30 A.M, October 4, 2021.

I heard the bulbul chanting
It was early in the morning
I sat up, & then went down, 
And saw the moon shining.

I kept looking at the moon
It  was a  crescentic moon
Hanging high up in the sky
It was no less than a boon!

I stood there & kept looking
A bird flew past me singing
I could see dark silhouettes
of trees across the morning.

Now the moon looked at me
Crescent arms encircled me
My breathing stopped & I felt
The cosmos had engulfed me.

It endured I know not how long
Then the milkman came  along
Unwillingly I pulled me out of it
For the experience  was a song!

Was I on a trip to hallucination?
Was it a figment of imagination?
What then was the ocean of love
I dipped in? It was a benediction!

Sky loves with its sun in the day
At night its moon and stars play
We tread the earth in iron boots
She lovingly provides a field day!

The fact is, every thing loves us
Trees give food,fuel,shade to us
Birds provide sweet songs to us
Air and water gift life to all of us.

Om Shantih
Ajit Sambodhi.




Wednesday, October 6, 2021

Do We Need A Poet's Heart To Pray?

The sun rises aptly every day
It doesn't ever take a holiday.
It gives us light
It gives us heat
It gives  us  life
So we may live from day to day.
Am I right, in a way, as of today?

The breath rises in us , every instant
It doesn't take a break for a moment.
It makes us laugh
It makes us dance
It  makes  us  live
So we may live each & every moment
Am I right on the spur of the moment?

There is an invisible hand at play
That does it for us, without delay.
Whose hand is That?
Do we not miss That?
Must we not find That?
Yes, we can find THAT, if we pray.
Do we need a poet's heart to pray?

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Sunday, October 3, 2021

LIFE SPEAKS !

I cherish lazing around, in my balcony

Here hangs around, a mystic harmony 
With Existence. It is spacious & open,
Chaproned by tall trees & the blue sky.

Here it's a bulbul in this nook, chanting
There're those seven sisters chattering.
I can hear a parrot squawking feelingly
And in that trove, a lone dove is cooing.

            Birds make good company.
            They hop about ebbuliently
            And they are'nt afraid of me.
            They are, so to say, cousinly.

There comes in, a scarlet cloud floating
Below it is a flock of sparrows chirping.
The sun is shedding its few last shafts
To their nests, all the birds are heading.

A light breeze caresses both my cheeks
A flying grus flapping its wings, squeaks.
The evening has arrived. The rendezvous
Is over. It's time to go home. Life speaks!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Tuesday, September 28, 2021

पता लगा

रब का इरादा क्या था, मुझे पता न लगा

जब मंज़िल चल के आई, तो पता लगा।

घौंसले को मानता था, यही सब कुछ है
पर निकले तो हैरतकदा का पता लगा।

जिनको याद करते हैं, उनसे बात नहीं करते
बात करना फ़ालतू है, अब जाके पता लगा।

एक गद्दे ढोके थका, एक गद्दे पे सो के थका
ग़ुरबत और कसरत का फ़र्क़, तब पता लगा।

घर, बीबी, नौकरी, सब बदल दिया, कुछ न हुआ
ख़ुद को बदला करिश्मा होगया, देर से पता लगा।

लोग ऐसी बातें करते हैं कि अपना माथा ठोक लें
मगर गाँठके पक्के होते हैं, ठगे जाने पे पता लगा।

जब तक पास में थी, ज़िंदगी का एहसास न हुआ
अब जब साँस लेने में दिक्कत हुई, तब पता लगा।

वफ़ात बज़ाहिरा सच है, कभी ग़लत साबित न हुआ
इसका नाम लेने से लोग कतराते हैं, अब पता लगा।

दिल अकेला होता है , उसको रुलाया नहीं करते
हम ख़ुद पे सितम ढाते रहे, अब जाके पता लगा।

आज काम में मसरूफ़ रहा, सोचा अब बताऊँगा
किसको बताओगे, दीवारों ने पूछा, तब पता लगा।

हैरतकदा= आश्चर्यजनक विश्व। कसरत= अमीरी।
ग़ुरबत= ग़रीबी। वफ़ात= अंत। मसरूफ़= व्यस्त।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Saturday, September 25, 2021

कई बार

कुछ किस्सों से मन नहीं भरता, सुनते हैं, कई बार
कुछ दामन पकड़ लेते हैं, सुनने पड़ते है, कई बार।

मुस्कुराना कोई आसान नहीं होता है बारहा, जनाब
मुस्कुराहट में आँसू निकल आया करते हैं, कई बार।

बड़ी उम्मीद से हाथ पकड़ कर निकलते हैं सफ़र में
सफ़र पूरा होने से पहले हाथ छूट जाता है, कई बार।

ज़िंदगी के हर पन्ने पर कुछ तो लिखा होता है, जनाब
हम हैं कि बिना पढ़े ही पन्ना पलट देते हैं , कई बार।

ख़ामोशी तो रूह की पसंदीदा हुआ करती है, साहिब
लोग हैं , अपने होंठों को सीं लिया करते हैं, कई बार।

मैं नहीं पहिचान पाया हूँ अपने को अभी तक, जनाब
लोग मेरी तस्वीर को मेरी पहिचान बताते हैं, कई बार।

मैं बड़ा खुशगवार हूँ कि इतनी महंगाई के दौर में भी
मुझे दुआऐं मिल जाती हैं बिल्कुल मुफ़्त में, कई बार।

कभी कोई बोला था तो मैं भीग गया था , अचानक से
लफ़्ज़ भी बारिश की बूँद बन जाया करते हैं, कई बार।

एक दोस्त ने पूछ लिया , कैसे रह लेते हो तन्हाई में
यादों की बस्ती से ये रहगुज़र नहीं  जाती, कई बार।

ख़्वाबों को तो मोतियों से ही पिरोया करते हैं, जनाब
गलती ये होती है धागा कच्चा रह जाता है, कई बार।

समंदर में डूबने की ज़रूरत किसको महसूस होती है
आँखों का पानी ही बहुत है डुबाने के लिए , कई बार।

सारे ग़म झोली में आ गए एकबारगी, किस सफ़ाई से
मिलके उठाऐंगे हर बोझ, वायदा ये हुआ था, कई बार।

कौन चाहता है अपने शिकस्ता दिल को उजागर करना
हारा हुआ इन्सान भी मुस्कुराता मिल जाएगा, कई बार।

सारी उम्र निकल गई है , बस अदाकारी करते करते
अब ज़िंदगी सादगी से बिता लूँ, सोचता हूँ, कई बार।

कितनी भी ऊँची उड़ान भर लो, हश्र तो एक ही होगा
ज़मीं पर आना होगा, दुहरा लो कोशिश, कई कई बार।

रब की मेहरबानी है ऐसा हमसफ़र दिया, कई कई बार
ज़िंदगी चुलिस्ताँ हो जाती, ग़र सब्र न मिलता, कई बार।

ज़िन्दगी के फ़लसफ़े पर हँस लिया करता हूँ, बार बार
किरदार मैं भी हूँ, ख़ुद पे भी हँस देता हूँ, कई कई बार।

सच चेहरे पर लिखा रहता है साफ़ साफ़ उस छोर तक
झूठ सफ़ाई देता है मुस्कुरा मुस्कुरा कर, कई कई बार।

वो चालाकियाँ करते रहते हैं और इतराते हैं हर बार
क्या नज़रों से गिरना कम सज़ा होती है? कई बार?

बीमार होने पर ज़रूरी नहीं आपकी ख़ता हो, हर बार
लोग पूछ पूछ कर बीमार कर दिया करते हैं, कई बार।

मुलायम बिस्तर पर भी नींद नहीं आती है, कई बार
ख्वाहिशें न हों, पत्थर पे नींद आजाती है, कई बार।

ख़ूब बोले वो ज़िन्दगी भर, शोहरत पाई, दौलत पाई
मगर कुछ ऐसा खो दिया, जाते वक़्त रोये  कई बार।

मैं ख़ामोश था और सामने जलता दिया भी ख़ामोश था
ख़ामोशी को ख़ामोशी से जवाब मिल जाता है, कई बार।

बारहा= अक्सर। रहगुज़र= डगर। चुलिस्ताँ= a desert devoid of oases.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Tuesday, September 21, 2021

Looking for Peace?

Who is there who does not want peace?
Who'll raise hand against golden fleece?
A raised hand would be flabbergasting
Yet, one thing that is in deficit, is peace!

People want peace, all of us want peace
In our heart of hearts we crave for peace
We go places, we go to the highest peaks
To caves in the wilderness, to seek peace.

We seek the grace of yogis and saints
We go to temples and offer our plaints
We take a dip in all the hallowed rivers
Hoping it will wash all the varied taints.

Yet peace deludes us, wherever we look
Earth is strife ridden to its farthest nook
Man fights man, trounces him, kills him
Be he friend or foe, gentleman or crook.

We look for peace where it doesn't exist
We're always playing the game of whist
We are outward-facing and hence never
Look inside where peace awaits its tryst!

Today is The International Day Of Peace
Time to, pent up misconceptions, release
The only way is to look inside and become
A peacenik and a member of Greenpeace!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Sunday, September 19, 2021

पूछा

दुलहन ससुराल आई, क्या लाई, सब ने पूछा
किस किसको छोड़के आई, किसी ने न पूछा।

सोचा मिलता चलूँ दिल हलका ही हो जाएगा
कहाँ को जा रहे हो, उन्होंने तो ये तक न पूछा।

लोग बड़ा ख़्याल रखते हैं , हरेक बदहाली का
टूटने पर भी कैसे मुस्कुरा लेते हो, उन्होंने पूछा।

जैसे अँधेरों में जुगनू मुस्कुराते हैं, मैंने कहा था
कितनों का भला किया था , उन्होंने फ़िर पूछा।

अच्छे होने पे क़ीमत तो चुकानी ही पड़ जाती है
आपकी दुआ है, बोल देता हूँ, जिसने जब पूछा।

किस के हक़ में दुआऐं किया करते हैं आजकल
किस के दिल पे हुकूमत करनी है? उन्होंने पूछा।

बदसलूकी करने की मेरी फ़ितरत नहीं है, साहिब
मेरे दिल पे किसकी हुकूमत है, आपने नहीं पूछा।

ज़िन्दगी भर की कमाई गँवा कर आये हो क्या?
मुझको मालूम पड़ा जब आईने ने सवाल पूछा।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Thursday, September 16, 2021

उड़ गया

तोड़ कर के बन्दिशें सारी, परिन्दा उड़ गया
छोड़ करके महफ़िलें सारी, परिंदा उड़ गया।

सफ़र तै न हो सका, सफ़रनामा लिख गया
छोड़ कर सहन, दिल का परिन्दा उड़ गया।
 
मंज़िल मिली नहीं, नश्तर मगर, जड़ गया।
करके वीरान चमनिस्तान, परिंदा उड़ गया।

वक़्त बहलाता रहा, हम बहलते रह गये
ऐसे चली हवाऐं, बादबान सारा उड़ गया।

हाथ कुछ आया नहीं, फ़ैसला भी हो गया
कूच का फ़रमान था और परिंदा उड़ गया।

रगे जाँ को क्या, यह ख़बर न थी मिल सकी
तहफ़्फ़ुज़ दिलाने का, वसीला ही उड़ गया?

ऐ आसमाँ आबाद रह, तुझको तो है सारी ख़बर
हर बार का किस्सा यही, जो भी आया उड़ गया।

सहन=आँगन।बादबान= पाल।तहफ़्फ़ुज़= सुरक्षा।
रगे जाँ= main nerve. वसीला= ज़रिया।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Saturday, September 11, 2021

Lest I Should Forget!

Trees bear fruit when the season comes
All things happen when their turn comes.

Watch the breath, and see how it expands
On its expansion, life's extension depends.

The tongue is light, do not take it lightly
After making a mess , it retracts rapidly.

Greed breeds anger, which is a stranger
It's compassion that is a game changer. 

Remain cautious, speech is precious
Before going public, make it gracious.

Remember each breath as benediction
Who knows, this might be the last one.

Trees stand all their life to undo our strife
By giving shade, fruit, fuel, & breath of life.

 Dance to the pan-music of humming
See the overt and the covert merging.

Only love is, resonate with it
Be ecstatic  and  click  with it.

Seek cosmic essence with love  & patience
Never be tense, sit silently and experience.

Without cosmic essence , one goes tense
And loses patience and takes to pretense.

Let one  stop  fighting
Life will start flowing.

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Thursday, September 2, 2021

THE SEER IS THE SEEN

Rather than lying on sides, lie supine
It will help put spine, in a straight line.
Straight spine is strong.The pathway
to godhood passes through the spine.

Close your eyes and watch your belly
Feel how it goes up & down, the belly!
It moves on its own. You only watch!
With closed eyes you can easily tally!

Keep it going till you slide into sleep
You'll find you got a very good sleep.
It may be long or short but one thing
Is sure: you will be crazy about sleep!

One day the impossible shall happen
You will see that the Seer is the Seen!
Call it The Game of Cosmic Bo-Peep!
The outer shell falls, only One is seen!

You find you aren't inhaling or exhaling!
Which shows that you aren't breathing!
But how can one live without breathing?
Is it a homoeopathic dose of breathing?

Yes, it is a form of microscopic breathing
Your breath does exponential expanding
It is stretched out thin to unknown limits
Your breath rate is in a free fall, dropping!

In your sleep, you see you aren't asleep
But an accessory of the cosmic sweep.
The heaving belly is the cosmic energy
In action. Listen to loyal cosmic cheep!

You would be on an unknown bandwidth
Blissfully one with the cosmic tunesmith
Frolicking amongst the luminous clouds
Scintillating on numberless wavelengths.

You won't be waking, sleeping, dreaming
Friends, you will be hopefully meditating!
When in deep sleep, you encounter it but
Forget on waking up. Keep up meditating!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Monday, August 30, 2021

Happy Birthday KK !

On this day, the unborn had been born
From his mother to be right away torn.
Although born within the prison walls
Vasudeva took him away, head-borne.

The unmanifest had become manifest
As if in answer to the relentless quest
of the yearning hearts, over the aeons.
His arrival put the eager hearts to rest.

Sire became son; impalpable , palpable.
What was impossible, became possible.
It was the most apocalyptic of all times.
Amity of the enchanter became feasible.

He was a darling of all, opulent or poor
Cowboy or a gopi, classmate or a ruler.
But there were few who could'nt grasp
The significance of Krishna's grandeur.

He lived amongst humans as a human
Underwent tribulations like any human
Suffered indignity & vituperation galore
He lived as the commonest of common.

What makes him look apart from the rest?
He being equal & yet quite above the rest?
It's his benign smile that played on his lips
Its enigma that made everyone feel, blest!

With Krishna in hearts, we can wish away
All the vicissitudes of life, in an easy way.
Everything passes in this transient world
With Kanhaai, we can smile hurdles away.

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Thursday, August 26, 2021

Will You Come......Pollyanna?

Here's not a pair of eyes awaiting
Nor any husky voice admonishing:
'You never carry your phone along
How to reach you, if it's alarming?'

The door stands ajar, way I had left
Here lies my book, upturned, bereft.
The living space bears...a stamp of
Soliloquy & its emptied warp & weft.

Oh my happenstance, o my solitude!
Where's gone thine benign beatitude?
The only thing that beckons me here
Is the ubiquitous silence of Infinitude.

This house used to be a home once
Inviting, loving, caring...every ounce.
Full of tranquility & balmy fragrance
Of unbroken elegance at first glance.

Now it is.. a pile of stones and bricks
And a bundle of multitudinous flicks.
Pollyanna.. it's not any longer a home
Will you come......to charm the matrix?

Ref: Pollyanna chapter xix 
Pendleton: “ It takes a woman’s hand and heart, or a child’s presence to make a home, Pollyanna; and I have not had either. Will you come Pollyanna?”
Pollyanna was a young orphaned girl, irrepressibly cheerful and unwaveringly optimistic.

Om Shantih
Ajit Sambodhi.

Saturday, August 14, 2021

मालूम न था

सब कुछ होगा, मगर ऐसा होगा, हमें मालूम न था
ज़िन्दगी इतनी नामेहरबां होगी , हमें मालूम न था।

दिल था हमारा सीने में, धड़कता भी था हर शै पर
बेदस्तोपा हो जायेगा इस क़दर , हमें मालूम न था।

आसमां नीलफ़ाम था, चमकता था चांद भी उसमें
यकायक तूफ़ान से भर जायेगा, हमें मालूम न था।

गुल थे शाख पे, गुंचे भी थे, परिन्दे भी थे ख़ुशगुलू
शजर ही गिर पड़ेगा भरभराकर, हमें मालूम न था।

जहां भी क़दम रखते थे , चमन आबाद दिखते थे
ख़ुद का रोपा ही उजड़ जायेगा, हमें मालूम न था।

एक पुल होता था, बरवक़्त, दरिया पार करने को
वही बह जायेगा, बेवक़्त ऐसे , हमें मालूम न था।

कैसे उजड़ता है बसा घर, यह तो किस्सों में होता था
हमही बन जाएंगे किस्सा एक दिन, हमें मालूम न था।

जीते जी मर जाना किसको कहते हैं, हमें मालूम न था
सांस आती रहेगी, जान जाती रहेगी, हमें मालूम न था।

ख़्वाब बहुत ख़ुशदिल होते हैं, और हक़ीक़त संगदिल
जो चला गया वोह ख़्वाब था क्या? हमें मालूम न था।

नसीहत देने वाले ख़ूब मिलते हैं, साथ देने वाले नहीं
दोनों मिले थे एक में, छूट जाऐंगे, हमें मालूम न था।

सोचता था मुहब्बत में दर्द, फ़र्क़, और फ़र्ज़ रुलाते हैं
यादें भी रुलाया करती हैं, यह तो, हमें मालूम न था।

कुछ कह लेना, कुछ सुन लेना, यही तो करता था मैं
यह दस्तूर भी अधूरा रह जाएगा, हमें मालूम न था।

जिनकी ताउम्र ज़रूरत थी, उन्हें खो दिया है आज
अब खोने को कुछ बचा ही नहीं, हमें मालूम न था।

मैंने उनको वक़्त दिया, उन्होंने मुझको वक़्त दिया
यह साझेदारी ख़त्म हो जाएगी, हमें मालूम न था।

हम कद्र करते थे मिल कर, ज़िन्दग़ानी के अहद की
ज़िन्दगानी उधार की बन जाएगी, हमें मालूम न था।

कितने भी क़रीब हों, हर बात का पता नहीं चलता
इतनी चाहत होगी कि टूट जाएंगे, हमें मालूम न था।

लोग दिल में दिमाग़ को रखते हैं, मैं दिमाग़ में दिल को
दिल की सुनने में फ़कीर हो जाते हैं, हमें मालूम न था।

क्या दौर है, लोग समझते नहीं, समझा देते हैं, क़सम से
अपनी मुहिम में इतना क़ामयाब होंगे, हमें मालूम न था।

बुरा करने पर बुरा लगे यह तो लाज़िमी है ही, होना
अच्छा करने वाले भी नहीं भाते हैं, हमें मालूम न था।

चलती रहती है ज़िन्दगी सफ़र में बिला किसी हिचक के
वो भी तो थक जाती है एक वक्त पर, हमें मालूम न था।

कितने मसरूफ़ रहे थे हम तवक्कुल में साथ साथ
कौकब की भी एक उम्र होती है, हमें मालूम न था।

बेदस्तोपा= मजबूर। नीलफ़ाम= नीले रंग का।
शजर= पेड़। गुंचे= कलियां। संगदिल= पत्थर दिल।
बरवक़्त= हरवक़्त। ख़ुशगुलू= मीठी आवाज़ वाले।
अहद= paramountcy. मसरूफ़= busy.
तवक्कुल= total surrender to God.
कौकब= a very big and bright star.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Wednesday, August 11, 2021

ले चल यहाँ से।

चल रे मनवा चल तू यहाँ से
ले ले बिदाई ले चल यहाँ से
मन नहीं लगता अब है यहाँ पे
मेरा सहारा गुम है यहाँ से।

सूना है आँगन, सूना बिछावन
सूनी दुपहरी, सूनी है चिलमन
सूने कँगूरे, सूने झरोखे
बिरही के जैसे बिलखे है दरपन।
किसके सहारे अब मैं रहूँगा
ले चल मुझको ले चल यहाँ से।

किसको सुनाऊँ मैं अपनी कथा
किसको दिखाऊँ मैं मन की व्यथा
जिसको हुआ है तजरबा ए ग़म
वो ही जाने ग़म की प्रथा।
मुश्किल ही लगता अब तो है जीना
जाना ही होगा मुझको यहाँ से।

कहाँ से लाऊँ अब वो सफ़ीना
कहाँ पे पाऊँगा अब वो नगीना
ऐ रब क्या तूने ये कर दिया
छीना है मुझसे मेरा ख़ज़ीना।
मुझको है तुझ पे बड़ा एतमाद
रहम कर उठा ले मुझे भी यहाँ से
रहम कर उठा ले मुझे भी यहाँ से।

चिलमन=पर्दा। सफ़ीना=कश्ती।
ख़ज़ीना=ख़ज़ाना।एतमाद=भरोसा।

तमामशुद।
क़दमबोस
अजित सम्बोधि।

Sunday, August 8, 2021

6 अगस्त 2021, शाम 5 बजे लगभग।

मैं बैल्कनी में बैठा था
मौसम बिल्कुल सूखा था
कुछ कुछ गर्मी सी भी थी
मैं असमंजस में डूबा था।

मैंने पलकें झपकी थीं
या जम्हाई सी ले ली थी
मुझको ठीक से याद नहीं
पर कुछ तो बात हुई सी थी।

वह मेरे ऊपर बरस रहा था
सावन बनके बरस रहा था
मैं भौंचक्का सा देख रहा था
औचक बादल बरस रहा था।

इतना बरसा, इतना बरसा
जितना तरसा, उतना बरसा
गरमी तो काफ़ूर हो गई
मन हरसा और तन हरसा।

छत पर बच्चे नाच रहे थे
संग संग छाते नाच रहे थे
बादल घड़घड़ सी करते थे
या डांस पे वो भी थिरक रहे थे?

अब सब कुछ है ठहर गया
सड़क पे पानी जमा हो गया
पेड़ खड़े हें धुले धुले से
बादल वादा निभा गया।

बादल क्या था बदल गया
पल में मौसम बदल गया
मैं सोच रहा क्या मसला है
क्या और भी कुछ है बदल गया?

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Thursday, August 5, 2021

सावन का महीना

बादलों का सफ़ीना है, सब कुछ बाक़रीना है
तैरते हैं हवाओं पर, ये सावन का महीना है।
              पानी की छमाछम है
               लहराता परचम है
               देखें जिधर भी, उधर
               मस्ती का आलम है।
               बजती है हर तरफ़ में
               खुशनुमाई की बीना है।
रिमझिम बरसता है बादल कि जैसे पशमीना है।

                 परिन्दे करते किलोलें
                 हवाऐं गाती हैं ग़ज़लें
                 पेड़ों की शाख़ें भी
                 मनचलों के जैसे झूलें।
                 मचलते हैं लख़्ते बादल
                 खोल करके सीना हैं।
    बादलों से झरती फुहारें, कि जैसे नगीना हैं।

                   दूर मैं जो झाँकता हूँ 
                   हरी चादर ही देखता हूँ 
                   आसमाँ से ज़मीं तक बस
                   ख़ुशनुमाई देखता हूँ।
                   नज़रों को हर छोर पर
                   दिखता ख़ज़ीना है।
     महकता है सारा गुलशन, समा रसभीना है।

                   मन की किताब में
                   दिल के इंतिख़ाब में
                   चुनने में है मुश्किल
                   जो कुछ है ख़्वाब में।
                   दुआओं की बरसात है
                  गुलाबी आबगीना है।
     फ़ीरोज़ी रोशनी में, परदा झीना झीना है।

सफ़ीना= कश्ती। बाक़रीना= in sync.
लख़्ते बादल=बादलों के टुकड़े। ख़ज़ीना=ख़ज़ाना।
इंतिखाब=choice. आबगीना=गुलाब जल की शीशी।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Monday, August 2, 2021

A Box of Mangoes

Recently, I was offered a box of mangoes
Mango is the fruit of my choice, as it goes.
Not for nothing is mango, the king of fruits
In its configuration, mellowness overflows.

As I picked up a mango , I thought of Thay
Yes, Thich Nhat Hanh, lovingly called Thay.
He's a Buddhist monk, Vietnamese, exiled,
Soulfully teaches mindfulness, all the way.

I saw the sun douse mango, in its warmth
And the wind rock it, within the bandwidth.
The rain drenched it with love, & the earth
Nourished, while birds furnished all mirth.

It was picked, packed, and brought to me
How many hands had shared love for me?
It's the manifestation of God's love for all
His magic runs the show, and it is all free!

Om Shantih
Ajit Sambodhi.