Popular Posts

Total Pageviews

Tuesday, March 4, 2025

दुआ दे रहा हूँ

 मैं भूल भी जाऊँ तो क्या होगा 

रब को तो  सब कुछ याद है न 

मेरी   भला   क्या  औक़ात   है 

रब की  रज़ा  तो  क़ायम  है  न।


ये जो रिश्ते हैं अभी के तो नहीं हैं 

ये रिश्ते तो जन्मों से चले  आ रहे 

हम भूलते  रहे हें  तो क्या हो गया 

रूहें   नहीं   भूलतीं   ये   याद  रहे।


तुम दोनों के रिश्ते भी पुराने रहे हें 

रुहों  से  ये  जिस्म  सजते  रहे  हें 

न   तुम   थे  जुदा  न   होगे  जुदा 

बस जिस्मानी  चोगे बदलते रहे हें।


जीवन  की  नदिया  बहती  रही  है 

दो  किनारे  हमेशा  से  चलते रहे हें 

तुम्हारी  ये   नाव   चलती   रही   है 

रब के इशारे से हर काम होते रहे हें।


तहे दिल  से दोनों  को दुआ दे रहा हूँ 

बहारों   को   ये   पैग़ाम  दे   रहा   हूँ 

ख्वाबों   को    तुम्हारे    सजाते    रहें 

रब  से  भी  ये  ही  दुआ  कर  रहा  हूँ।


तुम दोनों को मुबारकबाद 

पापा 

Wednesday, February 26, 2025

शिव रात्रि 2025

 तुम अगर अपने शिव को पहचान लो 

शिव को मनाना ज़रा भी मुश्किल नहीं।

तुम अगर अपनी साँसों को पहचान लो 

शिव तक का सफ़र क़तई मुश्किल नहीं।


तुम अगर मानो तो उपवास  ज़रूरी नहीं 

तुम अगर जानो तो व्रत की  हुज्जत नहीं।

लम्बी दूरियाँ तय करना भी लाज़मी नहीं 

सच तो ये है वो तुम से, अलग है ही नहीं।


अपनी साँसों को समझने की कोशिश करो 

हाँ इनको पढ़ पढ़ कर आज़माइश तो करो।

साँसो की इबारत में एक अजब सा जादू है 

जब साँस थिर हो जाए, उसकी आस  करो।


शिव थिर हुआ शून्य बन गया, शुभ बन गया 

ख़ुद को मिटा दिया और वो शक्ति बन गया!

ख़ुद को मिटा लेना, समझ जाओगे कैसे वो 

शिव से शम्भो, तत्पश्चात, शाम्भवी बन गया!


शाम्भवी, अर्थात, सभी कुछ सम्भव हो गया 

जो असम्भव सा था वह भी सम्भव हो गया।

इस सृष्टि और स्रष्टा का दृश्य बदल गया 

जो ख़ुद को कर्ता कहता रहा, दर्शक हो गया!


 जय शिव शम्भो!

अजित सम्बोधि 

Friday, February 14, 2025

14 Feb 2025

 क्यों याद आती है 14 फ़रवरी 

हाँ जो हुआ करती थी रस भरी।

आज भी तो आगई है वो  मगर 

ये आँखें  क्यों हें यूँ, आँसू  भरी।


कैसे बीतते  हें ख़ुशबख्शी के दिन 

हज़ारहा दिन भी लगते हें एक दिन।

अब क्या बेड़ियाँ  पड़ गई  हें इनके 

बमुश्किल गुज़रता है एक एक दिन।


क्या दुनिया बनाई है ऐ मालिक तूने 

क्या है ऐसा जो न बनाया इसमें तूने।

क्या इतना हक़  नहीं हमें  जानने का 

क्यो छुपा के रख  लिया ख़ुद को तूने?


तू दिखता तो तुझसे फ़रियाद तो करते 

तेरे रूबरू दिल की  बातें तो बयाँ करते।

तुम तो ग़मख़्वार हो, हमे पूरा एतिबार है 

तेरे दरपेश  होते, हमें तग़ाफ़ुल  न करते।


ख़ुशबख्शी = ख़ुश क़िस्मती। हज़ारहा = हज़ारों।

बमुश्किल = मुश्किल से। ग़मख़्वार = हमदर्द।

दरपेश = रूबरू = सामने।तग़ाफ़ुल = ignore.


ॐ शान्ति:

अजित सम्बोधि 

Saturday, February 8, 2025

Happy Birthday Arunima!

 One more  year, one  year  more

We are again here, for to be sure!

Nice to hear the ringing bells again

I only blinked and found I was here!

Happy birthday to you Arunima!

Happy birthday to you Arunima!


We move on but what’s that moves on?

Put the finger on whatsoever moves on!

Can we do so? Is it at all possible to do?

As we age, don’t we say we’ve moved on?

Happy birthday to you Arunima!

Happy birthday to you Arunima!


Yes that which  moves on is  called our  age

We keep on gazing while all we do is to age!

You can count your age like rings on the tree

We are useful like a tree,  doubling as a sage!

Happy birthday to you Arunima!

Happy birthday to you Arunima!


Let’s  make  merry  and  dance  our  way 

Don’t curse or regret, just blink your way!

Whatsoever happens, happens for our good 

Just flow with the flow and sway and sway!

Happy birthday to you Arunima!

Happy birthday to you Arunima!


Bless you Arunima 

Nana 

Sunday, February 2, 2025

बसन्त पंचमी 2025

 बसन्त आ गया यानि कि बस अन्त आ गया!

अच्छा! भला  बताओ तो  किसका अन्त आ  गया?

 मुफ़्लिसी का  या कि फ़िर बे-इन्तिहाई नफ़रत का ?

क्या मज़्लूम का दौर ए बेहिसाई ख़त्म होने आ गया?


क्या निर्भया को लूटने मारने के दौर का अन्त आ गया?

क्या मणिपुर जैसी  नंगी परेड होने  का अन्त आ गया?

क्या वाक़ई सख़ाफ़त हार गया, सख़ावत  जीत  गया?

ऐसा दिन  जब  आयेगा, मैं माँन  लूँगा, बसन्त आ गया।


कुदरत ने अपना फ़र्ज़ बख़ूबी अपने वक़्त पे निभा दिया 

शिशिर की सर्द हवाओं को धीमा होने का हुक्म दे दिया।

क्या इन्सान भी  अपनी फ़ितरत में  तब्दीली ला पाएगा?

ताकि दिल पे हाथ रख के मैं कह सकूँ हाँ बसन्त आगया।


मुफ़्लिसी = ग़रीबी। बे इन्तिहाई = limitless.

मज़लूम = जिस पे ज़ुल्म किया जाता है।

दौर ए बे हिसाई = period of insensitivity.

सख़ाफ़त = ओछापन। सख़ावत = उदारता।

फ़ितरत = nature. तब्दीली = change.


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि

Thursday, January 30, 2025

Happy Birthday Dipti!

 Hail to you, Dipti the lighted  one

Happy birthday to you bright one!

Do you know that  you can listen

To the voice  of the  blighted  one?


Can you show me a fruit or veggie 

That  doesn’t make everyone edgy?

Infused  with the  deadliest  potions

Though  the facade looks real sedgy!


You took  the  brunt  of  it bravely 

Vigorously, happily and smoothly!

With  no deep  lines  on your  face

Tend 132 acres of land sagaciously!


It’s like an oasis in a  desert land

I mean your indelible AOF brand!

It’s truly philanthropy  in disguise 

You give organic  without  a band!


Hail to you, Dipti the lighted one!

Who turned barren into arable one!

To feed the helpless, and the feeble 

Happy birthday to you  bright  one!


With warmest greetings to you 

Ajit Sambodhi


Tuesday, January 21, 2025

मेरी बिटिया दिव्या : पचासवाँ जन्म दिन!

 दुआ करता रहता हूँ यही रब से 

न देखूँ चश्मे पुरनम तुम्हें फ़िर से।

यही इल्तज़ा रहती है लबों पे मेरे 

दामन तुम्हारा भरा रहे ख़ुशियों से।


हाँ तुम दिव्य हो, सौम्य हो, भव्य हो

यह अतिशयोक्ति नहीं, तुम श्रव्य हो।

तुमको आबदीदा देखना  गवारा नहीं 

ध्यान रखना कि तुम एक चरितव्य हो।


तुमसे  सुबह  सुबह गुफ़्तगू  जो हो  गई

दिल की तमन्नाएँ मेरी जैसे  पूरी हो गईं। 

पचासवाँ जन्मदिन अच्छे से मनाना बानो 

तुमको देखके दुनियाँ मेरी आबाद हो गई।


रब = ईश्वर। चश्मे पुरनम = नम आँखों में।

इल्तज़ा = प्रार्थना। लबों = होठों।

आबदीदा = आँसूओं से भरा। गवारा = स्वीकार्य।

चरितव्य = जिसका आचरण अनुकरणीय हो।

गुफ़्तगू = बातचीत। बानो = लाड़ली।


जनम दिन मुबारक हो बिटिया

पापा

Wednesday, January 1, 2025

नया साल 2025

वो पूँछते लगे हमसे, नया क्या हो रहा है 

हमने कहा ये उनसे नया साल आ रहा है।


नया साल आ रहा है, नया वक़्त आ रहा है 

ख़ुशियाँ जो थीं पुरानी, उनको भी ला रहा है।


ये ठंड क्या करेगी, नया सूरज निकल रहा है 

समझ लो ठंडे जिस्म में गर्म साँस बह रहा है।


सूरज से मिला आज, लगा वक़्त थम रहा है 

इतनी गरमजोशी थी, लगा दरिया बह रहा है।


बादल आते जाते हें, आसमान मौजूद रहा है

साल बदलते हें, पुर-ऐहसास मसल्सल रहा है।


गुनगुनाता हुआ वो नया साल चला आ रहा है 

अन्दर एक समन्दर गूँज बन के बहा आ रहा है।


ये हक़ीक़त है कि हर वक्त बदलाव आ रहा है 

हम समझें, न समझें, हर वक्त नया हो रहा है।


जिस दिन देख पाएँगे कि मन मन्सूख़ हो रहा है 

असल में समझ पाएँगे कि नया साल आ रहा है।


कभी फ़ुर्सत हो तो झाँक लेना अंदर जो हो रहा है 

वहाँ जश्न  हो रहा है, अलख  जगाया  जा  रहा है!


पुर-एहसास= super consciousness. 

मसल्सल = perpetually.

मन्सूख़ = disband.


नए साल की शुभ कामनाएँ 

अजित सम्बोधि।

New year 2025

 Let  us  find  a  gong

And give to us a song.

Ding dong Ding dong

Ding dong Ding dong.


Let’s  ring in  the song

&  ring out  the  wrong.

Ding dong  Ding dong

Ding dong   Ding dong.


A  new  sun  is   rising 

A new morn is singing.

Ding dong Ding  dong

Ding dong  Ding  dong.


The  breeze  is  brisky 

The    gong   is    tipsy.

Dina dong Ding dong

Ding dong  Ding dong.


It’s a happy rappy new year

It’s near  It’s  here  It’s  dear.

Ding dong Ding dong

Ding dong Ding dong


Wish everyone a happy new year!

ajit sambodhi

Wednesday, December 25, 2024

प्यार का तोहफ़ा

 कितना  अच्छा  लगता  है 

जब पास कोई आ जाता है 

कितनी भी हो तपन जगत में 

मन   शीतल  हो   जाता   है।


प्यार  के तोहफ़े  के आगे 

सब तोहफ़े फ़ीके लगते हें 

जैसे     हीरे     के     आगे 

सब मोती  फ़ीके लगते हें

प्यार मुझे दे दो जग वालो

और न कुछ  मुझे  भाता है।


इक छोटी सी मुस्कान से जब 

कोई मन का  दीप जलाता है 

दिल  के  सारे  दर्द   पिघलते

मन   हल्का   हो   जाता    है 

पलकें  मेरी  हँस  पड़ती  जब 

वो नज़र से  नज़र  मिलाता है।


प्यार के  जादू के  आगे 

सब जादू फ़ीके लगते हें 

प्यार बिना  सब  सूना है 

प्यार से  रिश्ते  पलते  हें 

नाँच सभी लेते हें लेकिन 

रास कन्हैया का भाता है।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि

Wednesday, November 27, 2024

वो दो घण्टे ( अरावली की वादियों में )

तेरा ख़्वाब मेरा भी ख़्वाब है 

क्यों न कह  दूँ  लाजवाब है 

जो ख़्वाब मैं   न बता  सका 

ये   उसका   ही   जवाब   है।

शादाब    है     नायाब      है 

माहताब  है      आदाब     है।


पेड़ों  से  गल  बहियाँ  चली 

गुलज़मीं  गुलज़ार  हो चली 

जम्बूरात   के   हुज्जूम   से 

 सलामती   मेने   माँग   ली 

ये  ख़्वाब  में  इक  ख़्वाब  है 

बख़ूबी   यहाँ    दस्तयाब   है।


 बतख़ों ने लगाया था डेरा 

मुझे पा के सिमटा वो घेरा 

क्या सूरज सिमट के आगया

 सफेद सरोवर वहाँ बन गया।

प्यार से जियें ज़िन्दगी के लिए 

रानाइयों   में मिला जवाब  है।


आसमाँ  ने   चादर  उढ़ा  दी

मामूनियत की चादर उढ़ा दी

अब  सब महफ़ूज़ हें  यहाँ पे 

तहम्मुल  की  चादर  उढ़ा दी। 

उसी  का   तो  ये  जवाब  है

क्या ख़ूब दायरा ए अहबाब है। 


दो घण्टे  तुमने  बख़्शा  किये

करम है रब  का बख़्शा किये

मेरे  ख़्वाब  बाइस बन  के हँसे

ममनून  तुम्हारा  बख़्शा  किये।

बज  उठा  दिल  का  रबाब  है 

हर सिम्त  ख़ुशियों  का बाब है।


शादाब = हरा भरा। नायाब=unique.

माहताब = चाँद। गुलज़मीं= flower beds. 

गुलज़ार = रौनक़ वाला।जम्बूरात = honey bees.

दस्तयाब = प्राप्त।रानाइयों = सजावटों।

मामूनियत=security. 

तहम्मुल = love. महफ़ूज़ = secure. 

दायरा ए अहबाब = दोस्तों का दायरा।

बाइस=basis. ममनून=thankfulness. 

रबाब = lyre. बाब = दरवाज़ा।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि

Tuesday, November 19, 2024

Nod of the Lord

 Let’s watch every nod

Of the Lord 

That pulsates as breath

In beats of life & death.

To understand 

How things unfold!


It’s the nod

From the Lord

That strikes each chord 

Of our heart to applaud!

It makes us wade a ford 

Or else sign some accord.


No one visits us on one’s own 

Everyone is sent by him, alone!

Let’s welcome, not only as a friend 

Let’s greet breath as a kind of herald!

Don’t shrug it off, it’s from the lord

It is not tailwind. Mark! It’s his nod!


Breath is the nod of god

Breath is endlessly broad.

Let’s prod ourself & plod

To see life in a lump of sod.

Breath enjoins us upon god

To let us in the amity of god!


Om Shantih

Ajit Sambodhi

Thursday, October 31, 2024

संग संग थे दीप जलाने।

कैसे भूले वायदे निभाने?
संग संग थे दीप जलाने!

रख लेता मन में  छुपा के 
सपनों के संग में सजा के।
इबादत के लिए  बचा के
दो घड़ी सब को भुला के।
काहे  न आये  तुम बुलाने
संग संग  थे  दीप  जलाने!

कैसा भी हो भले ही नशेमन
वहीं पर तो मिलता है अमन।
वही तो होता दिल का चमन
दिवाली का हो गया आगमन।
इसी बहाने से आ जाते बुलाने 
संग   संग   थे   दीप   जलाने!

हर गोशा मैं खोजा किया 
जा जा के तलाशा किया।
यादों  ने  किनाया  किया 
तेरी मुस्कान मैं ढूँढा किया।
तुम न आए पे दीप जलाने
संग  संग  थे  दीप  जलाने!

ये  मौक़े  न  हर  दिन आने 
बस बरस में इक बार आने।
क्या इतनी भी फ़ुर्सत न थी 
चले आते जो वायदा निभाने?
कब  आओगे  अश्क़  मिटाने?
संग  संग  थे   दीप   जलाने!

नशेमन = घौंसला। गोशा = कोना।
किनाया= इशारा। अश्क़=आँसू।

दिवाली की शुभ कामनायें
अजित सम्बोधि

दिवाली आ गई।

लो वो आ गई, लो वो आ गई 
मुंतज़िर थे हम, लो वो आ गई।
रौशनतर करने के लिए सबको 
आज फ़िर से याद उसे आ गई।
जिसे कहते हें सब दिवाली, वो 
फ़िर से अपनी दिवाली आ गई।

ज़िन्दगी इक सफ़र है सुहाना
साथ  रहते  हुए  हमने  जाना।
ये नेमतें  जो  हमको  मिली हें 
रब दी किरपा है , हमने  माना।
मिटाने को अँधेरे घनेरे आ गई 
अपनी दिवाली फ़िर से आ गई।

दम ब दम हम यों ही चलते रहेंगे 
मालिक तेरा नाम गुनगुनाते रहेंगे। 
गो कि  हम  बहकते  भी  रहते हें 
मुनव्वर  तेरे पास, हम आते रहेंगे।
तू हमारा है , दिलाने याद  आगई
प्यारी दिवाली आज फ़िर आ गई।

मुंतज़िर=इंतिज़ार करने वाला।
रौशनतर= और अधिक रौशन।
दम ब दम= हर दम।गो कि= यद्यपि।
मुनव्वर=ईश्वर।

दिवाली की शुभ कामनाएँ 
अजित सम्बोधि 

Wednesday, October 30, 2024

Festival of Lights!

We call Festival of Lights, Diwali!

It’s the biggest festival beside Holi.

Holi uses colors and Diwali floods

Of lights, to make everybody jolly!


Diwali drives away  all  darknesses 

That everyone one day experiences.

Yes, darkness has so many contours

But light  lights up all  the  recesses!


Light, yes, natural light, is life giving 

Its modes and colors keep on altering.

It may swap  sunning for burning, Or

It may melt the heart, it’s so softening!


I wish everyone a very happy Diwali 

Be he Chandan, Changez, or  Charlie!

Look for this lively wizard inside you 

Where there transpires nonstop Diwali!


Your chum

Ajit Sambodhi

Monday, September 16, 2024

है कोई अपना?

कोई आज तक , छू तक न पाया , अन्दर में मेरे 
सारी ख़ुशियाँ हटा न पाईं उदासियों के साए मेरे ।

इसमें किस को कुसूरवार ठहराऊँ आख़िर में मैं 
उसको या नसीब को? दौनों का तलबगार हूँ मैं।

तंग आगया हूँ मिलते मिलते लोगों के किरदार से
अरसा होगया है मुझको मिले हुए किसी अपने से।

कभी ऐसे ही चले आना, आकर के मिल भी जाना
बहाने बनाकर के तो हरकोई करता है आना जाना।

पता है कितने दिन बीत गए हें मुस्कुराहट देखे बगैर
बस मसनूई मुस्कुराहट दिखाई देती है, यही है ख़ैर।

एक दौर था जब चाँद सुन्दर हुआ करता था, है न?
एक अरसा हुआ अब दाग़दार  लगने लगा है, है न?

तलबगार=तलाश करने वाला।मसनूई= कृत्रिम।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि                                                                                                                                                      
                                                                                                                                                                               

Monday, August 26, 2024

कान्हा

ये दुनिया तुम्हारी, और मैं भी तुम्हारा, कान्हा 

तुम आते रहे हो अब आ जाओ फ़िर से कान्हा 

कितने जन्मों से तुमको पुकारता आ रहा हूँ मैं 

अबके न फ़िर से मायूस करो, मुझको कान्हा।


तुमने चरण धोये अपने बाल मित्र के, ऐ कान्हा 

अबकी बार अपने चरण हमसे धुला लो कान्हा 

 तुम तो लीला दिखाने में माहिर हो बेहद कान्हा 

अबके मेरे आँगन में भी दिखा दो खेला  कान्हा।


तुम्हारे सिवाये, अब कहाँ पे ढूँढूँ सहारा, कान्हा 

मेरे मन का अँधेरा कैसे मिटेगा, बताओ कान्हा 

रिझावों भुलावों का सहारा नहीं चाहिए, कान्हा 

तेरी रहमत के सिवा मुझे कुछ न चाहिये कान्हा।


मेरी आँखों के ये आँसू तो कभी देख ले, कान्हा 

ये जमुना की धारा है, तट पे फ़िर आजा कान्हा 

ये दिल की वादियाँ कब से सूनी पड़ी हें कान्हा 

कभी बाँसुरी फ़िर से इनमें बजा तो दे, कान्हा।


कन्चन - कामिनी से न बहलाना मुझको कान्हा 

इन खिलोनों से न मैं बहल पाऊँगा अब, कान्हा 

तू अब बना ले मुझको अपना पसन्दीदा कान्हा 

तमन्ना है कि उँगली पकड़ के चलूँ तेरी कान्हा।


तुम्हारी मुस्कुराहट का कोई सानी है क्या कान्हा 

तुम शरारत करते थे और मुस्कुरा देते थे कान्हा 

तुम मक्खन चुराते थे और मटकी फोड़ते थे कान्हा 

पर तुम्हारी मुस्कुराहट सबको रिझाती थी कान्हा।


जय कान्हा कुन्जबिहारी की  

अजित सम्बोधि 

Saturday, July 13, 2024

क़दमबोसी की चाहत कबसे कर रहा हूँ

मालिक तेरा फ़ज़ल है, जिससे मैं जी रहा हूँ 

बख़्शा है तूने जो कुछ, उसीसे मैं  जी रहा हूँ 
मुझमें कहाँ थी हिकमत, तुझ को पा सकूँ मैं
तेरा ही करम तो है ये , मैं  उसी से जी रहा हूँ।

जब से  सम्हाला  होश , मैं चलता  जा रहा हूँ 
मुश्किलों के दरीचों के पार , बढ़ता जा रहा हूँ 
ज़िन्दगानी  रहगुज़र, दम ब दम बनती  रही है  
तेरे क़दमों की आहट मैं , हरदम सुनता रहा हूँ।

मुझको तेरी ही चाहत , अरसे से  कह रहा हूँ 
जो कुछ भी है वो तेरा , तुझसे  ही पा  रहा हूँ 
नज़रे इनायत का तेरी , हूँ  मोहताज  हर पल 
क़दमबोसी की चाहत मैं , कबसे कर  रहा हूँ।

ये ना समझ लेना कि , मैं  बहाना बना रहा हूँ 
तुझको लुभाने को कोई, जाजम बिछा रहा हूँ 
मेरी ग़ैरत को न इतना, कम करके तू आँकना
मैं हार करके सब कुछ , तेरी दुआ कर रहा हूँ।

क़दमबोसी=क़दम चूमना। हिकमत=योग्यता।
करम=कृपा।रहगुज़र=राह। दम ब दम=पल पल।
ग़ैरत=ख़ुद्दारी। क़दमबोस=क़दम चूमने वाला।

क़दमबोस
अजित सम्बोधि।

Saturday, June 1, 2024

नज़रों से पर नज़र न आए ।

बातें करने फिर फिर आए 
नज़रों से पर नज़र न आए 
शाम हुईँ सूनी हें जबसे 
ढलता सूरज रुक ना पाए।

कभी  दूर  से  पास  बुलाए
कभी यूँ ही फ़िर रूँठ के जाए, समझ न आए 
उलझी उलझी  इन  राहों में
दिल घबराए, पार न पाए, निकल न पाए।
बातें करने फिर फिर आए 
नज़रों से पर नज़र न आए ।

मुझे कोई क्यों, यूँ भरमाए 
धूमिल सी परछाईं बनके, अपने ही सपने बन आए
मन   के   अंधेरे , शाम  सबेरे
भूली यादें लेकर आए, भोला मन फिर फिर चकराए।
बातें करने फिर फिर आए 
नज़रों से पर नज़र न आए ।

ख़्वाब बने हैं शाम के साये
दर्द   भरे   बादल   घहराये, कैसे छाए, मन को डराये
सब कुछ  तो  है रीता  रीता 
मन बहलाने आँसू आए, लौट लौट के फिर फिर आए।
बातें करने फिर फिर आए
नज़रों से पर नज़र न आए ।

दिल के भेद न हर कोई जाने
गहरे उतरे सो ही जाने, सूने को सूना पहिचाने
खोई खोई सी ये आँखें, भारी भारी सी ये साँसें 
हर कोई इनको पढ़ नहीं पाए, समझाने से समझ न पाए।
बातें करने फिर फिर आए 
नज़रों से पर नज़र न आए।

ओम शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Tuesday, May 14, 2024

शब-ओ-रोज़ ये दिया जल रहा है।

 किसके लिये ये समाँ सज रहा है

शब-ओ-रोज़ ये दिया जल रहा है?

क्या आसमाँ को   यक़ीं हो रहा है 

फ़रिश्ता ए नूर  इधर  आ  रहा  है?


खड़ी थी साहिल पे अरसे से कश्ती 

क्या उसे अब माँझी नज़र आ रहा है?

क्या बहारों ने पैग़ाम अब  दे दिया है 

फ़ुरकत  का वक़्त  बिदा हो रहा  है?


कोई भी रिश्ता हो, अभी का नहीं है 

हर रिश्ता अज़ल से चला आ रहा है 

रूहों से ही सदा, जिस्म सजते रहे हें

ये दस्तूर पुराना है, चला आ रहा है ।


न कोई था जुदा और न होगा जुदा 

जिस्मानी चोग़ा ही बदलता रहा है।

मुद्दतों से सिलसिला चलता रहा है 

वही नूर बनके  यहाँ पे बह  रहा  है ।


शब-ओ-रोज़ = रात दिन।

फुरकत=जुदाई। अज़ल= प्रारम्भ।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि।

Tuesday, April 23, 2024

जीत ही गई ये दुनिया

न चाहते हुए भी मिल गई ये दुनिया 
बड़ी  पुरअसर है  साहब ये  दुनिया।

मैं कहता ही रहा, मुझ पर रहम करो 
ख़ैरात में भी नहीं  दरकार ये  दुनिया।

हाँ  मैं  बिल्कुल  होश  में हूँ,  साहब
नहीं चाहिए मुझे आपकी ये दुनिया।

ये दुनिया जो बदलती है रंग हर दम
हर रंग पे रिझाने में माहिर ये दुनिया।

दामन  में  दाग़  लगा  लगा  करके 
जीतने का हुनर सिखाती  ये दुनिया।

हरदम ऐजाज़ होते रहते हैं कायनात में 
मग़र हशर: ए मगज़ में उलझी ये दुनिया।

ये गोली तमंचे  चीख़ों  की दुनिया 
नहीं चाहिए मुझे ये  ख़ूँरेज़ दुनिया।

सिक्कों के आगे सिमटती ये दुनिया 
नहीं चाहिए ग़ैरत लुटाती ये दुनिया।

शफ़्फ़ाफ़ निगाहें नापसंद हैं इसको 
रूहानियत  दफ़्न करती ये  दुनिया।

वो सितम ढाते हैं और मुस्कुराते हैं 
है न  सितम-ज़रीफों  की ये दुनिया?

हूँ अकेला, खड़ा देखता हूँ ये दुनिया 
थक चला हूँ , जीत ही गई ये दुनिया?

पुरअसर = प्रभाव शाली ।ऐजाज़=चमत्कार। 
कायनात= स्रष्टि।हशर: ए मगज़= दिमाग़ी कीड़ा।
ख़ूँरेज़ = ख़ून बहाने वाली।शफ़्फ़ाफ़= पारदर्शी।
सितम-ज़रीफ़=हँस हँस के क़त्ल करने वाला।

ओउम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Thursday, April 18, 2024

आज बस मुस्कुरा देना!

  बस कोई मुस्कुरा भर दे, इतना ही चाहता हूँ 

यह करम मुझ पर कर दे, इतना ही चाहता हूँ।

 वो मुस्कान ए लब हो या इब्तिसामे चश्म हो 

यह तोहफ़ा  है प्यार का, इसे पाना चाहता हूँ।


मुझे नहीं चाहिए बड़े बड़े वायदे वो प्यार के 

ना ही मुझे  चाहिए वो अल्फ़ाज़  इकरार के।

बोल दिया तो बात का वज़न बिखर जाता है 

बिना बोले कहदेना, ये जादू पास मुस्कान के !


ये बड़ी नायाब दौलत है, यही जो मुस्कुराहट है 

नाहीं वहाँ कोई आहट है और नाहीं घबराहट है।

न बातों को चमकाने की  कोई खुसफुसाहट है 

बस चेहरे पे लिख जाती दिलकी जगमगाहट है!


अगर जो रश्क है मुझसे, बस मुस्कुरा भर देना 

मैं पास में हूँ या दूर में हूँ, बस मुस्कुरा भर देना।

लफ़्ज़ तो बेमानी हो जाते हें उस सुकूत के आगे 

जिसका काम है  दम ब दम, सुकून से  भर देना!


मुस्कान ए लब= होठों पे मुस्कान। 

इब्तिसामे चश्म = आँखों में मुस्कान।

रश्क= किसी के जैसा होने की चाहत।

सुकूत= ख़ामोशी। सुकून = चैन।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि।

Sunday, April 7, 2024

Happy birthday to you, Alok!

 Happy birthday to you, Alok!

How you remind me of an oak?

Yea yea the same familiar oak!

The dependable & durable oak!


Hallmark marks one’s consistency 

Piston pin of fealty and constancy!

Consistency builds the momentum 

Essential.  for  gaining   efficiency!


It’s not a  matter of  some joke 

To remove the billowing smoke 

Of rampant ignorance and then

Become  timeless  like  the oak!


One has to bet oneself to evoke 

As  if  one  is  going  to  invoke 

The essentiality of being an oak!

Happy  birthday  to  you, Alok!


Om Shantih

Ajit Sambodhi 

Saturday, March 30, 2024

Happy birthday, Jaya!

 Moon  was  crescent  pale

But eager to smile and hail!

Breeze was  all  fragrance 

To welcome the sun’s trail !


All  eyes  were  set  upon 

The bracing morning sun

To decamp night’s trance

And bless the early frisson!


Then a flicker of smile 

Lit  up  the  last  mile

A slit of benediction opened 

And blessed us for a while!


At the rising of the sun

In nineteen seventy one

Into our lives entered 

Rhythms of moon & sun!


Happy birthday, Jaya 

Papa 

Monday, March 25, 2024

होली 2024!

वो पूँछते हें क्यों रंगो से हम 

ये घोल बनाया करते हें 

फिर आते जाते पथिकों को 

क्यों रंग बिरंगा करते हें?


ये रंग करिश्मा करते हें 

सब भेद मिटाया करते हें 

ग़ैरों को भी इन रंगों से 

हम अपना बनाया करते हें!


 जब ख़ुशी मनानी होती है 

हम रंग लपेटा करते हें

ख़ुशियों को जी भरके फ़िर

हम जीवन से लपेटा करते हें।


होली पे बसन्ती मौसम की 

एक झलक दिखाया करते हें 

पुरवैय्या के रंगीन थपेड़े

नई छटा बखेरा करते हें!


ये जीवन तो रब की नेमत

जीवन को सजाया करते हें 

दो घड़ी कहीं भी मिलकर के 

हम हँसना हँसाना करते हें!


ये करम है मालिक का जो हम 

ये मिलना मिलाना करते हें

हर फ़िज़ा चमकने लगती है 

जब गुलाल उड़ाया करते हें ।


फ़िर आगे मिलने का वायदा 

जाने से पहिले करते हें

रब की ये मेहर बानी है 

वायदा भी निभाया करते हें !


होली की शुभ कामनायें

अजित सम्बोधि।

Sunday, March 24, 2024

Holi 2024

 Holi is wonderful

It’s   so   colourful!

Be you young or old 

It makes you playful!


Holi is no roly poly 

It’s  straight & holy

It’s sanctifying fire

It burns the unholy!


Air  we  have  fouled

And  water  is dirtied

Skies are all blighted

Earth has been tainted.


Only the fire is  pure

And it’ll remain pure

We just can’t defile it 

Of this, are  we  sure ?


True, we’ve progressed 

But haven’t we messed?

Before going to the Mars 

Let the earth be cleansed!


Let’s sing happy holi

Let’s play happy holi 

Holi is the holy refiner

Let’s chant happy holi !


Happy holi, everyone!

Ajit Sambodhi 

Monday, March 11, 2024

Merry birth anniversary, Anuv!

Wish you a merry anniversary!

Wish you a merry anniversary!


You turn eighteen, ya, eighteen

Long  since  you  were a tween!

There’s not much time left now 

For you to say quits as of a teen!

Wish you a merry anniversary!

Wish you a merry anniversary!


Life has many twists  and  turns 

Graphic bends where one learns!

Don’t think you are alone in this 

They are everybody’s concerns!

Wish you a merry anniversary !

Wish you a merry anniversary!


I am no  better as  a soothe sayer 

But I’ve seen it happen anywhere 

Nineteen is  the teen  that  decides

Where you’re headed to from here!

Wish you a merry anniversary!

Wish you a merry anniversary!


Everyone  learns   how  to  earn

Only a few learn how to discern!

Humans  have  the gift of  vision 

A cloak that doesn't let them burn!

Wish you a merry anniversary!

Wish you a merry anniversary!


Bless you!

Nana

Friday, March 8, 2024

कौन हें शिव ?

 शिव  मतलब शव मतलब शून्य

शून्य यानि सूना, ये ही तो पर्याय।

क्या वह गोचर है  यानि द्रश्य  है  

अथवा  कि  अगोचर  या  अद्रश्य ?


शिव को समझना है, जानना है ?

मतलब है कि शून्य में उतरना है?

यानि कि शून्य में स्थिर होना है?

यानि कि ध्यनावस्थित  होना है?


यही  तो स्वयं  को  जानना   है 

हम शून्य हें , यही पहिचानना है।

शून्य से उठते स्पन्द बताते हें कि

हम अक्षर हें! इसी को देखना है!


ध्यान  तो प्रत्याहार में  छिपा है 

और ध्यान  में   शून्य  छिपा  है।  

शून्य  के  लोच  में  अगोचर  है 

उसके अक्स में गोचर  छिपा  है ! 


जो  शून्य  है  वही  चेतन्य  है 

वही  समितिंजय  मृत्युंजय है 

वही अविभाज्य अपरित्याज्य

शिव  है, वन्दनीय  है, पूज्य है !


शिवोहं शिवोहं

अजित सम्बोधि

Thursday, March 7, 2024

बहिना की पाती भैय्या के नाम !

 दिव्या के पापा, मेरे भैय्या, भारत से यहाँ पे आये हें

ढेरों  सारी ख़ुशियों  की, सौगात को संग में  लाये हें।


भैय्या तेरा यहाँ पे आना, है जैसे ख़ुशियाँ बाँटते जाना

बस देते जाना देते जाना, यादें दिल  की याद दिलाना।


सर्व  प्रथम, सदैव, सर्वत्र, दिव्य  दृष्टि  को  अपना  कर 

दिव्या प्यारी लेके आई, ज्ञान, ध्यान और प्यार का सागर।


पश्चिम में अमरीका आके, आलोक को संगी अपना बनाके

सम्मान की गागर पूरी भर दी, स्वयं  ही सारा  बीड़ा उठा के।


यहाँ रहें या और कहीं हम,  पायें हर दम दुनिया की ख़ुशियाँ

भाई बहिन का प्यार हमारा, लाये हर दिन ख़ुशियों पे ख़ुशियाँ।


आओ सब  मिलकर  के यहाँ पर, ख़ुशियों का  अम्बर  फैलायें

नाचें  गायें, धूम  मचायें, हम  ख़ुशियों  की,  दुनियाँ  बन  जायें।


जया कमल 

( मेरी बहिना)

Sunday, March 3, 2024

Happy wedding anniversary

  We love to recast the past

We love  to  visit  the  past 

Because it is, so  nostalgic!

We love to recreate the past!

Happy wedding anniversary!

Happy wedding anniversary!


For  the  unwed, to  be  wed

Is a  great  time  to  be  glad 

Just try  to go  into  the  past

See how fast the time’s fled!

Happy wedding anniversary!

Happy wedding anniversary!


Twenty four years in a row 

That’s how  we tick and go!

Life sails like a boat when 

We let it flow with the flow!

Happy wedding anniversary!

Happy wedding anniversary!


One need never become sad

Being sad is  like being mad

Let’s charge  life  with  love 

To  make  it  easier  to  tread!

Happy wedding anniversary!

Happy wedding anniversary!


God  bless  the  doting  pair

Who  lead  a life  that’s  fair

Bred on love & compassion 

Their byword is love & care!

Happy wedding anniversary!

Happy wedding anniversary!


Om Shantih 

ajit sambodhi 

Wednesday, February 14, 2024

हाँ एक थी चौदह फ़रवरी थी !

 हाँ कभी ऐसा भी होता था

बिना कहे ही सब होता था 

आज  क्या  क्या  होना है 

सब को भी पता होता था !


युगों युगों से होता आया है 

हर स्पंद सोखता  आया  है 

बोलकर न इसे बिगाड़ देना 

बिना कहे निभाता  आया है !


न दिखाता हूँ न बोलता हूँ 

न सजाता हूँ, न छिपाता हूँ 

वो खुद ही बोलता रहता है 

रुख़ पे सब लिखे  जाता है !


हाँ एक थी, चौदह फ़रवरी थी 

फ़िक्रमंद   थी, दानिशमंद  थी  

मगर एक दिन को भी न अलग 

होने वाली अजब सी शिद्दत थी!


क्या  रिश्ता  था  हमारा उनका 

ये  न अब  का  था  न तब  का 

सदियों से यूँ ही चला आता है 

नाम नहीं होता है कोई इस का !


स्पंद = throb. फ़िक्रमंद = फ़िक्र करने वाली/वाला 

दानिशमंद = जानकार।शिद्दत = intensity.


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि


They walk hand in hand!

  See all those love birds in blooming colours 

Cooing  in  chorus  as  the  red rose  flutters!

It’s 14th of February and I talk of, you know 

Those  Valentinos  and their  husky whispers!


Rituraj and St. Valentine walk  hand  in hand

This year  it is  special for  the  graphic band!

Like it  befell  more  than  a  millennium  ago 

Rituraj  joins hands  with the  romantic  band!


Chaucer gave life  to ‘the parliament of fowls’

When all the birds, including the hooting owls 

Shall wait for 14th Feb, the first day of spring!

To choose their mates amidst songs and howls!


Some got their mates, some  only the brickbats

For all the clamor & clatter, they lost their bets.

They would wait a full long year, for the spring!

Hoping next year not  to hide behind their hats!


Remember, spring and valentine are intertwined 

It has happened every year, they’re so entangled!

Love birds wait eagerly for the spring, every year 

Expecting saint’s presidency to end the dead end!


Today  is basant panchmi , the herald  of Spring!

So  is Valentine’s Day, the  harbinger  of  Spring!

It was Geoffrey Chaucer, father of modern poetry

Who made Love an art, in the spirit of the Spring!


Rituraj = Prince Charming in Spring!


Om Shantih

Ajit Sambodhi 


Thursday, February 8, 2024

Happy birthday to you, Arunima

  Happy birthday to you, Arunima!

Happy birthday to you, Arunima!


Who’s Arunima? flash of the dawn?

All across the sky, elegantly drawn?

Live  expression of  euphoric vibes?

To experience every morn hands-on?

Happy birthday to you, Arunima!

Happy birthday to you, Arunima!


You chose the month of February 

The time of purification festivity!

And eight, the pinnacle of power

Riding  the  vibes  of  spirituality!

Happy birthday to you, Arunima!

Happy birthday to you, Arunima!


Everyone  loves  you  so  much 

For distancing the double dutch 

With emotional  sensitivity and 

Insight that make you nonesuch! 

Happy birthday to you, Arunima!

Happy birthday to you, Arunima!


Blessings 

Nana

Sunday, January 21, 2024

Happy Birthday!

 Hi Divya, I wish happy birthday to you!

And I wish 100 returns of the day to you!


You chose the month of Roman god Janus

Who happens to be the god of originations!

You cherry-picked the  number twenty one

That’s the number of harmony & vibrations!

For your choices, I congratulate you  today

And wish you a hundred returns of the day!


Twenty one is said to be an angelic number

& name Divya speaks of the divine number!

It is also a number of  independent thinking

And yet  is inclusive of every other number!

I wish you all, that is best, on your birthday 

Also I wish you  hundred returns of the day!


May god bless you with choicest blessings 

That should  outshine all the past blessings! 

So that you may keep your anchorage ready

To harbour needy  nestlings  and  fledglings!

I’m sure that everyone  loves your walkway 

And wishes you hundred returns of this day!


Love

Papa

Sunday, January 14, 2024

Sun Transit

The  sun  is  in  transit
It’ll write a new script.
Along  with  the   cold
Let  all  the  odds  exit!

We know  how  the sun 
Makes  everything  run.
From a  grass  blade  to 
The galaxies, it’s all fun!

Let’s show  our gratitude 
To this  body  of  altitude 
For  inundating  all  of  us 
With his benign beatitude!

We  gather  back  manifold 
It’s a  story, always  re-told.
Don’t  you ever  hold  back
Behold, we need to be bold!


With blessings from .
Papa aka Nana

Friday, January 5, 2024

A Family!

Ah,  living  like  a  family?

Well, it’s a beautiful simile!

It’s  not  at all an   anomaly 

Nor is it any absurd homily.

Rather it’s a blossoming lily!

I say  it’s  dilly! Yes, really!!


I’m sure  it will be great fun 

Not any  silly, vaporous  fun

Or one coming out of the gun

When one’s gunning someone.

No, it will be transformational

So we peep in on the inner sun!


One who’s made a human being

Has been made very  far  seeing!

Besides all that exists as physical

He’s able to see the metaphysical!

Family provides a stout backbone 

To sit firm & watch the only One!


Om Shantih

ajit sambodhi

Monday, January 1, 2024

Happy New Year 2024

I wish  you  all,  a  happy  new  year!

You heard it  right, a happy new year!


We are beings, all of us, human beings!

It’s not a joke to remain human  beings!

We must be aware we are not creatures

We  know  how ‘to be’, we  are ‘beings’!


‘To be’ represents ‘to exist consciously’!

‘Being’ is existence existing consciously!

We live in an Existence that’s  conscious!

Don’t think  machines  work consciously!


Machines are  efficient, but not  conscious!

They work tirelessly, sans being conscious!

It’s unfortunate, we’re imitating machines!

We have forgotten how to remain conscious!


When conscious, we’re in sync with existence!

So we start flowing with the flow of Existence!

Suffused with the power & pranks of existence

We become the puissant sustainer of Existence!


So I wish you all a happy new year!

You heard it right, a happy new year!


Om Shantih

Ajit Sambodhi

नया सबेरा 2024

 नई  सबा  आ  रही  है, नई  हवा  आ  रही है 

ख़ुशियाँ  लुटाने  को, नई  फ़िज़ा आ  रही  है।


वो शम्स आ  गया है, हर शख़्स  जग  गया है 

दिल में ख़ुशी  का आलम फ़िरसे भर गया  है।

रब के करम से हमको नई किश्त मिल रही है।

 

भूली बिसरी  यादें लेकर, ख़ुशियों ने डाला डेरा 

बन  जाए  सब  हमारा, मिट  जाए  मेरा   तेरा।

फ़िर से  गले  लगें  हम, ये  उम्मीद  जग  रही  है।


मुबारक हो सबको ये दिन, मिल जायें बिछड़े दिल  

नई फ़िज़ा में साँस ले लें , चेहरे जायें फ़िर से खिल 

मासूमियत  की  रंगत, देखो  चेहरे  पे आ  रही  है।


हर सबा ओ शाम अबसे, बन जायें सबके मोहसिन

ऐसी  चले हवा कि, दिल हो जायें सब  के मुतमइन 

नया इन्सान बनने को देखो, नई सुबह  आ  रही  है।


सबा= सुबह। शम्स=सूरज। करम=कृपा।

मोहसिन= उपकारी। मुतमइन=सन्तुष्ट।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि

Saturday, December 9, 2023

Hi Richa!

 Hi Richa, the  grand  starter!

In what was a vacant quarter 

You brought  hope  and faith

Suffused with joy & laughter!

Happy birthday to you!

Happy birthday to you!


It was time for us to be glad 

We  became  mom  and  dad!

It was very heartening to hear

We were no less than Galahad!

Happy birthday to you!

Happy birthday to you!


It is your fifty fifth  birthday 

Lot of time has flown  away.

Would  you like  to replay  it?

I wish  you  well on  this  day!

Happy birthday to you!

Happy birthday to you!


Lovingly 

Papa 

Tuesday, November 14, 2023

I know well

I know well  that I  don’t  know 

All things that I wanted to know.

The more I try to learn & master 

The less I find is all that I know!


But the conversance is rewarding

As the sequel is chiefly humbling.

It rids me of most misconceptions

That aid cheekiness  into inflating!


Knowing sans true  understanding 

Fuels only more misunderstanding. 

One can annex infinite superlatives 

And not know he’s a human being!


A human being is strangely unique 

For this being aids its own critique!

Transcending one’s physicality calls

For a manoeuvring that is , oblique!


Only a human being can use its head

As though the head was a launch pad!

Going from physical to metaphysical 

Is like transmuting  wed  into  unwed!


Truth is a pathless land, spoke Jiddu 

It’s a clear statement without an ado!

All one has to do is to grow receptive 

Get inside to see, what one has to do!


Om Shantih 

ajit sambodhi.

Thursday, November 9, 2023

कैसे मैं गाऊँ अब मेरे गीत ?


कैसे  मनाऊँ अब  वो  दिवाली , कैसे  मैं  गाऊँ  अब  मेरे  गीत?

मिलके जलाते थे हम सब दीप, मिलके ही गाते थे हम वो गीत।


अँधेरा मिटा दे दिल से हमारे, उसी को तो कहते हम हें दिवाली 

रोशन  हो  जाए डाली  डाली, ऐसे  ही  तो  सब मनाते दिवाली।

मायूसियों से  दरपेश  हूँ  मैं, अरसा  हुआ, कोई  गाया  न  गीत।

हर साँस जो भी मुझ में है बहती, अपनी कहानी हरदम है कहती 

मासूमियत से कभी सुन जो लेता, देखो क्या है बयाँ है वो करती।

कैसे कोई किसी से ये पूछे , वो ये बता  दे कि खोया  क्या  मीत?


दिवाली मनाना आसान है क्या, ख़यालों के साये क्यों पूछते हें?

किसी को भुलाना भी मुमकिन है क्या, वादे पुराने क्यों पूछते हें?

क्या ये मेरा शग़ल सच नहीं कि , ख़ामोशियों में  पलते हें गीत?


मुझको ख़बर है चराग़े मुहब्बत, कैसे मसलसल  जलता रहा है 

कैसे तड़पता हुआ भी ये दिल , खुदी से बदस्तूर मिलता रहा है।

अकेले में आना अकेले में जाना, अकेले में ये भी निभानी है रीत।


शुभ दिवाली 

अजित सम्बोधि।

Sunday, October 29, 2023

ये मक़ाम नहीं, क़याम है।

 कौन आता है यहाँ पे रहने के लिए 

सभी आते हैं वापस, जाने के लिए 
क्या आफ़ताब कभी रुका है यहाँ?
उसे पता है रात बनी चाँद के लिए।

ग़लतियाँ हम तभी किया करते हें
जब हम यही भूल ज़ाया करते हें 
कि ये मक़ाम नहीं, एक क़याम है 
यहाँ हम इन्तिज़ार किया करते हें।
 
मुझे  पता है, मैं कुछ नहीं जानता 
मैं कुछ हूँ, ये मैं भरम नहीं पालता 
चींटी देखी? कितनी छोटी होती है 
मैं उसको  भी  बनाना नहीं जानता।

न बुलबुल के पंखों में रंग भर सकूँगा 
न चंपा या  जूही को महक दे सकूँगा 
घास का तिनका सबके आगे झुकता 
जानता हूँ, मैं उतना भी  न कर सकूँगा।

उसका करम है, हौसला मिलता रहा 
जीने के लिए एक बहाना मिलता रहा 
कुछ माँग लूँ ? ये मेरी फ़ितरत में नहीं 
जो बख़्शा, सर झुकाए समेटता रहा।

मक़ाम = goal. क़याम = stopover.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Thursday, October 26, 2023

क्यों न खो सके ख़ुदको ?

 तू मेरे साथ रहता तो आहटें साँस की सुनता 

हर साँस में जो बह रही उस आह की सुनता 

किसके लिए मन में मेरे, ये चाहत समाई है 

तू मेरा बनके दिखलाता तो तू राज़दाँ बनता!


मुझे देखके चुपचाप, क्यों तुझे हो रही हैरत 

जो तू देखता मुझमें, वही तो वक़्त की ग़ैरत  

चाहा था जो तुमने सुपुर्द करना, मेरे हाथ में 

कर देते न होता मयस्सर कभी, दर्द ए सौरत!


मैं उलझा रहा उसमें, तुम उलझाए रहे मुझको 

न मैं पा  सका उसको, न तुम पा सके मुझको 

पाने के लिए कुछ भी , कुछ  खोना  ज़रूरी है 

अच्छा हो देखें हम भी, क्यों न खो सके ख़ुदको ?


ग़ैरत=आत्म सम्मान । दर्द ए सौरत=तीव्र दर्द ।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि।

Wednesday, October 25, 2023

क्या ये क़ुसूर नहीं ?

मैं कहता हूँ कोई नासाज़ है, फ़िक्र न कर 

मुझे देखके मुँह मोड़ लेता है, ज़िक्र न कर।

जिस दिन मेरा  जनाज़ा  निकल रहा होगा 

वो कन्धा देने को ज़रूर आएगा, शुक्र कर।


यही अफ़सोस है मुझको, वो न आ पाएगा 

जिसने पहचाना था मुझे वही न आ पाएगा 

कोई पहिचान पाए या न पहिचान पाए मुझे 

यक़ीन है मुझे, आईना न मुझे भुला पाएगा।


इस नज़र को सम्भाल के रखना, बात सुनना 

हो सके तो नज़राना अता करना, याद रखना 

ये दो चश्म हें , निगहबान हें , माना यह हमने 

मगर आईना भी हें, भूलना मत, ख़याल रखना।


सारी दुनियाँ ही सिमट गई थी उस दीदावर में 

मेरे मेहरबान , मेरे बादबान , मेरे  हमसफ़र  में 

क्या भुला सकूँगा मैं वो चश्म ए पुरआब  कभी 

मैं कोई दीदबान न था , पर तर था दीदएतर में।


गुज़रा ज़माना है मगर फिर भी ये गुज़रता नहीं 

कैसे सम्भालूँ इसे मैं कि ये अब सम्भलता नहीं।

दूसरों में क़ुसूर ढूँढना तो बड़ा आसान काम है 

क्या मेरा यहाँ होना अपने आप में  क़ुसूर  नहीं ?


दीदावर=जौहरी। बादबान = sails of a ship.

चश्म ए पुरआब= आँसुओं से भरी आँखें।

दीदबान= ऊँचाई से समग्र दृष्टि रखने वाला।

तर था दीद ए तर में = तर निगाहों से तर था।


ओम् शान्ति:

अजित सम्बोधि।


Thursday, September 28, 2023

सोचता हूँ

 कहाँ गया वो ज़माना जब मकान कच्चे होते थे

लोग बात के पक्के, और दिल के सच्चे होते थे।
ऐसे लोग बहुत देखने को मिल जाया  करते थे 
जो चेहरे से तो बूढ़े, मगर दिल से बच्चे होते थे।

तीसरा पहर था, मेरे नाना घर खाना  खाने आए
बैसाख की धूप थी, खेत से पैदल चल कर आए
देखा कि मैं रूठा हुआ बैठा हूँ, बात नहीं कर रहा 
उन्होंने खाना नहीं खाया, मुझको मनाने को आए।

पूछा क्यों रूठे हो ललन, खाना क्यों नहीं खाया?
हमने कहा हमें लट्टू चाहिए, इसलिए नहीं खाया।
उन्होंने कहा खाना खा लो, फ़िर दिला लाएँगे लट्टू
सीधा सा सुझाव था पर हमारी समझ में न आया।

हमने कहा पहिले लट्टू लेंगे, फिर ही  खाना खाएँगे 
नाना ने कहा ठीक है, हम भी फिर ही खाना खाएँगे।
उन्होंने मुझे कंधे पे बिठाया और धूप में ही चल पड़े 
तरखान और गाँव में है, वो बोले, अभी पहुँच जाएँगे।

जब लौटे, धूप ढल चुकी थी और शाम हो चली थी 
मुझको नींद आ रही थी, हवा में ठण्डक हो चली थी।
नाना ने गोद में बिठा के मुझको खाना खिलाया था 
खाते खाते में हरदम से, मेरी गर्दन ढुलकती चली थी।

क्या वक़्त था, क्या नज़ारा था , मैं आज सोचता हूँ 
कितना ख़ुशनसीब था, ख़ुशहाल था , मैं सोचता हूँ।
मैं सोया हुआ था और मुझे कुछ भी एहसास  न था 
मगर नाना जागते थे, मन भर गया होगा, सोचता हूँ।

तरखान=Carpenter.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Sunday, September 24, 2023

have I arrived?

Looks I have reached!

By all means reached.

All the  versed say so!

But…have  I  arrived ?


Yes, the house is there 

As  it  had  been  there.

Secure with steel doors 

Stone walls everywhere!


There  used to be  a time

Walls were all in  rhyme!

They could hear and see 

Beyond ken, in fall time!


Now I see only them walls

Cold, blank, staring walls

All made of granite stone

Impervious to human calls.


There is the house to roam

To banter, canter and foam

What else one needs, right?

I ask, where  is  my  home?


Questionably yours 

Ajit Sambodhi 

Thursday, September 7, 2023

Janmashtami 2023

                Jai Sri Krishna!


Krishna’s birthday falls today, so they say

They have gotten all the detail, of the day!

I’m as confused as was Kunti’s son Arjun 

Though I am confused in a different way!


Arjun’s bind was about Krishna’s ubiquity 

Mine is about not celebrating His obliquity!

Krishna-Arjun rap is part of the great design 

That manifests all the time as synchronicity!


What happened when rishi Durwasa stormed 

Into Draupadi’s hut, with disciples, untipped!

The ubiquitous Krishna became obliquitous!

The rishi had had to withdraw, flabbergasted!


Krishna plays hide and seek, all of the time!

He is great funster, plays pranks in zero time!

To be chummy with Krishna is easy for those 

Who maintain shambhavi mudra  all the time!


Jai Sri Krishna 

Ajit Sambodhi

कन्हैया से गुफ़्तगू।

कभी तुम रचाया करते थे अनोखा रास 

रातें रातें न रहतीं, बन जातीं थीं सुवास  

बंसी बजती थी, मन में भरता था हुलास 

चाँदनी रातें लगती थीं, हो जैसे मधुमास।


कहते हें आज की रात को तुम आए थे 

आधी थी, अँधेरी थी, जब तुम आए थे।

जीना दुश्वार था, कंस था, अमन न था 

ज़िंदगी महफ़ूज़ बनाने को तुम आए थे।


तुम्हारा कहना है तुम सदा से आते रहे हो 

जब भी दुश्वारियाँ आईं, तुम आते रहे हो।

दुनियाँ में अमन मुकम्मल, करने के वास्ते 

ख़ुद ब ख़ुद, बिला नागा, तुम आते रहे हो।


सालगिरह है तुम्हारी, बंसी नहीं बजती है 

गोलियाँ मगर बराबर, बजती ही रहती हें। 

बंसी कभी कभी, बंदूक़ अक्सर दिखती है 

तुम पर ही बस अब , आस टिकी रहती है। 


मुबारक हो तुम्हें कान्हा जनम दिन तुम्हारा 

इन्तिज़ार है हमको  बहुत दिनों से  तुम्हारा।

यक़ीन है ये पक्का, तुम आओगे तो ज़रूर 

किस रूप में आओगे वो तो भेद है तुम्हारा।


जन्माष्टमी की शुभ कामनाएँ 

अजित सम्बोधि 

Wednesday, August 30, 2023

Happy Rakhi at Rakshabandhan!

She  was  being  dragged  by  her  hair

To  wit , she  was  a princess  debonair!

It  happened  inside  a  royal  assembly 

Dignified stalwarts were  seated  there!


Hold it! Monstrosity was yet to be seen

She was being  undressed for the scene!

No stir, no hand moved to clasp the hilt

As though, the brazenness was routine!!


Help came from Krishna who called  her 

KRISHNE as she tore off a strip from her

Saree to dress Krishna’s wounded finger!

It was hurt in killing Shishupal the sinner.


Krishna willed & the incredible happened 

KRISHNE’S  saree won’t come to an end!

The bully kept on pulling it but Krishne’s

Modesty remained unscathed until the end!


A strip of saree tied onto Krishna’s finger

Became the salvation band, rakhi, for her!

Festival of rakhi is called Rakshabandhan 
i.e. security bond! Hail to the cheerleader!


Happy Rakshabandhan 
Ajit Sambodhi

रक्षाबन्धन 2023

ये जो हम मना रहे रक्षाबन्धन

ये बन्धन नहीं है , है अनुबन्धन

ये जो धागा अपनों ने  बाँधा है 

ये प्रेम का ही तो  है गठबन्धन।


साड़ी चीर के निकाला था चीर  

अंगुली के चीरे पे बाँधा था चीर 

भरी सभा में  इस राखी ने, नहीं 

करने दिया था  हरण,  वो  चीर।


प्रेम बिना भला कहाँ है  जीवन 

प्रेम से ही तो मिलता संजीवन 

मिलना है यदि ख़ुद से, प्रभु से 

प्रेम से प्रेम  का करें  आवाहन। 


क्या आपको  होता है आग़ाज़ 

रब  कभी  होता  नहीं  नाराज़ 

प्रेम का बन्धन है  कुछ  ऐसा

नासाज़  नहीं होता  ये  साज़।


रक्षाबन्धन की शुभ कामनाएँ।

अजित सम्बोधि।

Hi Charu!

 Hi Charu, the cheerful! 

Today it’s so wonderful 

See, it’s a full moon day 

&  your birthday as well!

Happy birthday to you!

Happy birthday to you!


Hi Charu , the charmer!

It’s blue moon! Stunner!

Once In A Blue Moon!!!

It’s such a heart warmer!

Happy birthday to you!

Happy birthday to you!


You  are  not  a  stranger 

To being a game changer!

Be it  your  date  of  birth 

Or be it you, as a voyager!

Happy birthday to you!

Happy birthday to you!


Blessings!!!

Nana

Tuesday, August 15, 2023

A Messenger of the Messiah!

A  Messenger   of  the  Messiah?

Isn’t that a pulchritudinous idea?

When the time is ripe it happens!

It has been there. It’s an old idea!


The coeval looks like a battlefield 

Conflict  creeps  into   every  field.

Be it a country, islet or a continent!

It’s inside our body too, concealed!


Be it  religion , language  or  breed

Skin colour , accent or one’s creed

All  fields  merge  into  battlefields!

Conflicts arise if  minds are  sealed!


All we need is arrays of open minds

Minds open to the sun, moon, winds

Trees & flowers, the skies and  birds!

For battle-free zones, they’re shields!


Nature is natural, stays in the original 

There’s  nothing liminal, all  is  initial.

Living with nature is  a  sure fire  way 

To drub the mundane for the supernal!


And then the soul merges into  oversoul

Working like a shield becomes the goal!

And a shield she is for the  rehabilitants

I talk of Lindsay Satterfield, angelic soul!


Lindsay is linden tree &  satter is shield!

For the needy she is shelter and  a shield!

Be it he or she, white or red, dark or grey 

She stands in orison mode , doesn’t yield!


She is messenger of the Messiah, Gurumai!

May hear her knock, if there’s painful sigh!

Gurumai is the soul  of  SYDA  anchorage 

Sitting atop of a hill, under the Catskills sky!


Om Shantih 

Ajit Sambodhi

Tuesday, August 1, 2023

पोस्टमैन?

 जो दिल में था , आँखों में पढ़ लिया 

पूछने की ज़रूरत न थी , देख लिया।

जाना ज़रूरी न था, मज़बूरी में गये 
मेहरबानी कर दी , यादें छोड़ते गये।

पहिले पाना, फ़िर खोना, फ़िर रोना 
क्या इसे ही कहते हें हयात का होना ?

क़रीब आना और फ़िर दूर चले जाना 
क्या दिल से पूछा जब हुए थे रवाना ?

आईने से दोस्ती कीं होती, ठीक रहता 
दिल की बात मसल्सल बताता रहता।

कैसी हें आपा, एक दिन तबस्सुम ने पूछा 
सुरैय्या जी ने कहा , तुमने  भी ख़ूब  पूछा ।

कैसी गुज़र रही है , सभी पूछते हें मुझसे 
कैसे गुज़ारती हूँ, कोई नहीं पूछता मुझसे।

देव साहब ने कहा है , मेरा सलाम कह देना, बेबी 
आपा शर्मा गईँ, बोलीं मेरा शुक्रिया कह देना बेबी ।

लफ़्ज़ हें कि एकबारगी , ख़ुशबू भर देते हें
ज़िन्दगी को यादों का , तोहफ़ा दे  देते  हें।

कोई पास रहे या दूर रहे, दुआ करता हूँ सलामत रहे 
मीठी सी यादों की इबारत , इबादत सी सलामत रहे ।

हयात = ज़िन्दगी। मसल्सल = लगातार ।
तबस्सुम=मुस्कान। सुरैय्या = सुरीली ।
आपा = बड़ी बहिन।इबारत = पदावली।

पोस्टमैन?

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि 

Sunday, July 23, 2023

Poet saint Namdev & his love bird

Namdev, the saint, had a word

For chatak , the legendary bird

Who drank only the water, that

Rohini   nakshatra   conferred!!


He called the chatak, a love bird

For the  bird  showered  love  on 

 rohini nakshatra by defying own

Thirst, to get a drop of sky wizard!


Namdev was no less a lover, for

It was Vitthal he always sang for.

He lived all life, on the remnants 

Of offerings, made to Vitthal lore!


Namdev  sang  the  Vitthal  lore 

For  the  Lord stood  at the door 

Of His devotee , as long  as  he

Attended to his old parent’s sore!


Devotee’s devotee? That’s Vitthal !

Shall I call him , Namdev’s Vitthal ?

Chatak’s love for rohini nakshatra

Is Namdev’s template for his Vitthal !


Om Shantih 

Ajit Sambodhi

Sunday, July 16, 2023

न समझ पाया मैं

नफ़रत की ख़िज़ाँ में , मुहब्बत की बहार है 

दिल से दिल को मिलाना, सबको दरकार है 
मालिक ने बख़्शी ज़िन्दगी, उसका करम है 
सफ़र में मिल कर चलें , मिल गया दयार है।

क्या लेकर आये थे और क्या लेकर जायेंगे?
खाली हाथ आये थे और यों ही चले जाऐंगे 
फ़िर क्यों ना मुहब्बत से रहना सीख लें हम
तभी न प्यार की यादें, लेकर के सब जायेंगे?

छोटी सी ज़िन्दगी है, क्या इसे लड़के गुजारें?
एक दूसरे की ज़िन्दगी , तबाह करके गुज़ारें?
हम इन्सान हैं , इतना तो सभी कर सकते हैं  
आइन्दा से हर लमहा, यादगार बनाके गुजारें?

एक राज़ है जो , अभी तक न समझ पाया मैं 
वक्त कम ही रहता है क्यों, न समझ पाया मैं 
लोगों के पास तो वक्त है, कितना लड़ लेते हैं?
 क्या  करिश्मा है लड़ने में , न समझ पाया मैं?

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि

Sunday, July 9, 2023

तुम्ही!

तुम्ही  हक़ीक़त , तुम्ही  सदाक़त

तुम्ही से  दुनिया मेरी  चल  रही है।
जिधर देखता हूँ, उधर तुम ही तुम 
तुम्हारी रफ़ाक़त से, ये चल रही है।

बाहर भी तुम हो , अन्दर भी तुम 
अजब दास्तान है चले जा रही है।
किसी को ख़बर तक नहीं हो रही 
चुपके से पल पल चले जा रही है।

बाहर में भी तो तुम्हारी ही दुनिया 
अन्दर ही फ़िर क्यों मिलते रहे हो?
कैसी ये तुमने  क़सम खा रखी है 
छिपके हमेशा  क्यों मिलते रहे हो?

मुझको तो तुमने  उजागर रखा है 
ख़ुद को मगर क्यों छुपाके रखा है?
किसी को ये तो  ख़बर ही  नहीं है 
मेरी ही पलकों में छुपा के  रखा है!

सदाक़त = the truth. रफ़ाक़त = साथ ।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Tuesday, July 4, 2023

यही तो बात है!

 मेरा हाल तो उन्हीं से पूछलो, वो ही बता देंगे 

जो कहते थे ज़िन्दगी भर का प्यार सौंप देंगे।

मैंने कहा था तुम तो अपने दर्द मुझे सौंप दो 
उदासी छू होगी, और हम मुस्कुराया करेंगे।

वो मुस्कुराहट कैसी जिसमें दर्द न छिपा हो
दर्द के अलावा, मुहब्बत का सुबूत क्या देंगे?

वादे इंसान करते हैं, फ़ैसले क़िस्मत लेती है 
हम अपना किरदार बदस्तूर, निभाये चलेंगे।

वक्त के सामने शक्लो सूरत बदल जाती है
ये हमारी फ़ितरत है ,  सीरत न बदलने देंगे।  

बात करने के लिए तो बस ख़ामोशी चाहिए 
रूहानी गोश तो सिर्फ़ ख़ामोशी सुन  पायेंगे।

उनकी मेरी ख़ामोशी एक, ख़्यालात एक हैं 
मसला ये है कि, हालात क़रीब न आने देंगे।

मुहब्बत एहसान समझ कर की नहीं जाती
आप मुहब्बत करेंगे और कुछ न कर पायेंगे। 

हम भी एक वक्त किसी के ख़ुदा रह चुके हैं 
जो फ़र्ज़ बनता है , उसे ताउम्र निभाते रहेंगे ।

तबाही भी मुहब्बत का किरदार निभाती है 
इसी से तो मुहब्बत करने वाले नज़र आयेंगे।

जिनका साथ दरकार था, वो तो नहीं आयेंगे
ख़िज़ा गुज़रने पे तो पत्ते बहार लेकर आयेंगे?

सब कुछ बिखर गया, कुछ भी तो बचा नहीं 
क्या ये एहसास भरे पन्ने, चैन से जी लेने देंगे?

सज़ा देने वाले ने कोई गुनाह न किया हो तो
ऐ ज़िन्दगी , हम कोई भी सज़ा हो , सह लेंगें।

जहाँ साथ ज़रूरी था, अकेला ही चल रहा हूँ 
साया बरकरार है, उसी से महक लिया करेंगे। 

रेत जैसी ज़िन्दगी थी, बिखरना ही नसीब था
रूह को मना लेंगे, बातें बनेंगी, उन्हें सह लेंगे।

इत्मीनान से रहें, भरोसा रखें, कह देना उनसे
रूह बनके आऐं, मेरे शाने पे सिर रख सकेंगे।

गोश=कान। शाना=कंधा।

यही तो बात है 
अजित सम्बोधि।

Sunday, July 2, 2023

matrika, the impromptu guru!

 I bow to matrika,the mother inimitable 

Divinely ordained, being indispensable
She is omniscient , being conscionable!
And fashions an existence , illlimitable!

She was there,  prior to  the singularity 
Singularity ? The signature of plurality?
Yes , she is the  sound of  every  silence
As also the  creatrix of  all  eventuality!

How can creation be  sans the  creatrix?
It's all because of her, everything clicks!
Ab initio , she is immortal & inscrutable
Not replaceable, use whatsoever, tricks!

Matrika is woven into  the cosmic fabric
Whole multiverse runs from her  magic!
Who can ever subsist without a mother?
Rejoice friends, it's  time to be ecstatic!!!

Matrika mothers  the  universes!
Don't be scared of life's reverses!
Just go inside and become silent
Meet her there , she  converses!!!

Don't you imagine  I'm talking  voodoo
Matrika is the impromptu cosmic guru
We got to be vigilant  in being  mindful 
Matrika principle is the principle true!!

Om Shantih 
Ajit Sambodhi 

Wednesday, June 21, 2023

When I was in Glen Burnie!

This is Fox Farm Lane in Glen Burnie
Another port on my ongoing journey.
It's in Maryland, a state in the U.S.A.
No foxes here! And no fox tourney!!

Foxes don’t like to confront anyone 
They excel in hiding from everyone 
They choose nights for rendezvous 
Shall steal past that which they shun!

I feel it will be good to imitate foxes 
If we really intend to tune good falks 
See how we love to recycle the trash 
By sidelining time for pointless talks!

I'm visiting my dear daughter pioneer 
She is far excellent as a prime mover 
Clearing the paths, of every obstacle
Making it  easier  for every  beginner!

She’s Dickinsonian, but for immortality 
She chooses Krishna, the popular deity 
Whose presence embraces all the globe
Accompanied  by  his  smiley  ingenuity!

Radhe Radhe 
Ajit Sambodhi

Friday, May 26, 2023

Hi Chinmay!

 Hi Chinmay, Happy Birthday!

Here, it's a bright, sunny day!
How's everything, over there?
Here all's perfect, on the bay!

I wish I were there , with you
To celebrate, and to hug you!
Life is a precious gift of God
Look back and find, it IS true!

Life  has  many  a  dimension
Each has its own moon & sun.
Isn't it worthwhile to step out 
& have a look at the other one?

Love
Nana

Thursday, May 25, 2023

Promise याद है ?

 We made a promise once

It  is  valid  for  the  nonce
Promises are like the nuns
They work for the heavens!

I don't sell my poetry
Nor do I  sell my  sky 
To be frank, I write poetry
Don't assemble in factory!

वो सच बोल रहा था बड़ी शिद्दत से 
सवाल है कैसे लेता मैं उसे हल्के से।

उसे समझना आसान न था , वो मेरे इतना क़रीब था
कभी वो मुझमें समा गया, कभी मैं उसमें समाया था।

कभी दूर से खिल गया, कभी पास आके ठिठक गया
मैं  कैसे सम्हल पाता , मेरा हाथ थामे वो बिखर गया। 

मिल गया था मुझको वो , एक दोस्त के मानिन्द
बिछड़ गया मुझसे वो, एक अनजान के मानिन्द।

मैंने अपने हाथ उठा दिये, आसमान की तरफ़ 
उसने बादल का टुकड़ा भेज दिया, मेरी तरफ़। 

होठ याद करते हैं, बिना कोई आवाज़ के 
गीत उकर आते हैं, बिना किसी साज़ के 
वक़्त का गुज़रना ही अगर ज़िन्दगी है तो
वो तो हो जायेगा, पर बिना आग़ाज़ के। 

जब तू ही लिखता सबके मुकद्दर है 
कोई सिकन्दर, कोई दरिद्दर क्यों है?

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Friday, May 5, 2023

बुद्ध पूर्णिमा 2023

 बैसाख का महीना और पूनम का चाँद है 

दिल में  कशिश जगाता , ये कैसा चाँद है?
बोधिवृक्ष के नीचे, बोधगया में था जिसने 
गौतम को बुद्ध बना दिया, क्या वो चाँद है?

क्या युति थी वो, निरंजना नदी के किनारे 
जब खीर का कटोरा लिए, सुजाता निहारे।
बुद्धत्व का अमृतत्व, लिए चाँद की किरणें 
सिद्धार्थ को सिरजें, सबसे न्यारे और प्यारे।

सिखा दिया हमको, मध्यम मार्ग पे चलना 
किसी को न पूजना, ख़ुद को ही है भजना।
न मन्दिर न मस्जिद, न गिरजा न रामद्वारा 
कहीं पर न जाना , सदा स्वयम् में ही रहना।

कभी बुद्धत्व का था साक्षी, ये वो चाँद है 
जन्म-निर्वाण, जिसने देखे , ये वो चाँद है।
फसाद में फँसे हुओं को बाहर निकाल के
जो दिलों को सुकून दे रहा , ये वो चाँद है। 

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Wednesday, April 19, 2023

Hi Akshat!

Happy Birthday!

As the sun  rises over the  bay
I wish  you a  happy  birthday! 
Be like the sun, profound and
Bright, as it returns every day!

It's a  very pleasant  morning
I see three jetskis  skimming!
I count the returns of the day
The sun keeps up , mounting!

Keep promises , seek the  sun 
Life is but , a throb of the sun!
What's given, returns twofold
Be thankful to  the rising  sun!

Bless you!
Nana

Tuesday, April 18, 2023

न यादें भुलाना!

मुझे छोड़ जाना, न दिल को दुखाना 
सब  कुछ  भुलाना, न  यादें  भुलाना।

वो तितली का उड़ना
वो बुलबुल का गाना 
वो सावन का मौसम  
वो बारिश का आना 
वो  झूले   पे   पैंगें   बढ़ाते  ही  जाना 
आख़िर की डाली को छूकर के आना
मुझे छोड़ जाना, न दिल को दुखाना 
सब  कुछ  भुलाना, न  यादें  भुलाना।

बहता हूँ जैसे ,  नदिया का पानी 
चेहरे पे लिखी  है , मेरी  कहानी 
मुझे ढूँढ ने की , ज़रूरत  नहीं है 
मेरे  गीत  दे  देंगे , मेरी  निशानी।
अगर याद आऊँ तो आना, बुलाना 
ये  यादें  ही  तो  है  मेरा   ख़ज़ाना
मुझे छोड़ जाना न दिल को दुखाना 
सब  कुछ  भुलाना, न  यादें  भुलाना।

मुझे  चाहिए मेरी, यादों की दुनिया 
नदी  का  किनारा, किनारे  पे नैया
हथेली पे  गाँठें  नाविक  की  छूना
मिला फ़िर वो कैसे गले से खिवैया।
वो  आँखों  में   दो   मोती  उतरना 
वो जाते हुए भी मुड़ कर के आना 
मुझे छोड़ जाना, न दिल को दुखाना 
सब  कुछ  भुलाना, न  यादें  भुलाना।

अगर गीत में मेरे कुछ भी रवानी 
कहने को ग़र है, कुछ भी कहानी 
मुझे  छोड़  देना , नदिया  किनारे 
वहीं ढूँढ लूँगा , मैं अपनी निशानी।
न नम आँखें करना, न चेहरा छिपाना
कुछ  भूली  बिसरी  सी  बातें  बताना 
मुझे छोड़ जाना न दिल को दुखाना 
सब  कुछ  भुलाना, न  यादें भुलाना।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

lethargy?

When the sun arises, all energy beeps
Lethargy, however, snoozes or sleeps!

Lethargy  is  the  opposite  of  synergy 
Dead food fuels it, like it were an orgy!

Food that doesn’t vibrate is dead food
Low vibration food is anti good mood.

Processed & canned foods don't vibrate
Stored cooked foods too, don't  vibrate.

Fresh greens have the highest vibration
Freshly steamed food has good vibration.

An apple a day keeps the doctor away
Vibrating food keeps all lethargy away.

Saw dad doling sleep to the dozing son
So son rises afresh, with the rising sun?

Do you know love has highest vibrations 
Give love its due & see the reverberations!

Start showing your love for the rising sun
And see lethargy part with the parting sun!

Hi wish you a vibrant life!
Ajit Sambodhi 

Friday, April 7, 2023

आलोक

जैसा नाम है  वैसा  काम किया
आलोक ने आलोकित हो किया 
टिक ना  पाई चादर ज़ुल्मत  की
 कोने कोने को ताबिन्दा किया।
जो किया वो पूरे मन से  किया 
जो किया वो सबके लिए किया 
बढ़ चढ़ के सबका  मान किया।

जब अवध के ईशने याद किया 
ऊषा  का  आकर  पान  किया 
सूनी गोदी भरदी माँ की , और
आलोकित  हो,  निदान  किया।
जो अद्भुत था  वो काम  किया
जैसा नाम  है वैसा  काम किया 
आलोक ने आलोक फैला दिया।

हर साल का हर दिन याद रखा
ग़फ़लत में न कोई, लमहा रखा
आज  पूरे  हुए हैं  बावन  बरस
हर दिन को दिवाली जैसा रखा।
वारिसाना  हक़,  पैवस्त  किया
जैसा नाम है  वैसा काम  किया 
आलोक ने आलोक लुटा दिया।

ज़ुल्मत=अँधेरा। ताबिन्दा=रोशन।
वारिसाना हक़ पैवस्त किया=
उत्तराधिकारी के फ़र्ज़ का निर्वाह किया।

बधाई हो 
अजित सम्बोधि।

Thursday, April 6, 2023

हे हनुमान !

हे  हनुमान हे  क्रपानिधान
तुम रखते सबका ही ध्यान 
जो भी लेता तुम्हरा  नाम 
बन जाता उसका है काम
बढ़ जाता उसका है मान
हे हनुमान हे क्रपानिधान
तुम रखते सबका ही ध्यान।

हे हनुमान हे दयानिधान
दे दो मुझको  ऐसा ज्ञान
मेरी साँसों में रम जाओ 
लग जाये बस  तुम्हरा  ध्यान 
दिन और रात हों एक समान
हे हनुमान  हे  क्रपानिधान
तुम रखते सबका ही ध्यान।

हे हनुमान करदो विधान
मुझको  दे दो ये  वरदान
जब भी याद करूँ मैं मन में 
बस जाओ आकर  नैनन में 
नयन मूँद, कर लूँ मैं ध्यान 
हे हनुमान  हे  क्रपानिधान
तुम रखते सबका ही ध्यान।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि

Saturday, April 1, 2023

God winks!

It's helpful to divide life  into two segments 
In order to know better, both the fragments. 
Everyone is  familiar with sensory scenario
But the other relates to divinized moments!

In everybody's life , there may come a point
Which may turn out to be , the tipping point!
When there's a sudden change of the idiom,
Everything takes on a new hue at this point!

From the confined to the open, it's one step
But this one step takes you to the doorstep
Of the infinite! You become silent, and then
You  want to swing  and  sing, rap and  clap!

As if engulfed in a smirr of nacterean drinks
A sort of a líghted ambience, into you, sinks
Synchronicity  unfolding? Unsolicited  boon?
God winking? Yes, you are right! God  winks!

Om Shantih 
Ajit Sambodhi 

Saturday, March 11, 2023

Happy Birthday

 Happy Birthday to you!

Happy Birthday to you!

Lot  of   hubbub  goes  on
As  celebration moves  on
To keep   memories   alive
Birthday bash  pushes  on.
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

It's  time to cackle and crackle
It's time to chuckle and chortle
Today is  seventeenth birthday
It's  time  to  tittle-tattle!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

It's  a  long  and  short   story
It's a comely and lovely story
Live long for love  &  laughter
Dear boy it's your  own  story!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

There's beauty in going a mile
If you  get  one  broad  smile
All  of  us  here  are  your  own
We love you and smile & smile!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

We have gathered here today
To sing happy happy  birthday!
We'll cherish  memories sweet
And wait for the next  birthday!.
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!
Happy Birthday to you!

God bless you!
Nana

जश्न ए साल ए पैदाइश

 हम मिलके हँस रहे हैं, हम मिलके गा रहे हैं 

जनम  दिन  मनाने को,  एक जुट हो  रहे हैं।

मालिक ने बख़्शी हमको , रूहानी  ज़िन्दगी 
फ़िर क्यों ना  करें  उसको , हरदम  बन्दिगी
जो प्यार बख़्शा है उसने, साझा  कर  रहे हैं।

छोटी सी एक कहानी, प्यारी सी एक कहानी 
हमने सुना ज़ुबानी , इसका  नाम  ज़िन्दगानी 
इसे प्यार से जी लें हम , बस यही कह  रहे हैं।

ये  सफ़र  ज़िन्दगी  का , सुहाना  लगता   है
जब  कोई  मुस्कुरा  कर, दो  बात  करता  है  
सबको बनालें अपना , हम बस ये  कह रहे हैं।

जनम दिन हो मुबारक , कहने को  मिल गया 
दो घड़ी  हँस के  बोलें , ये  मौका  मिल  गया 
ये लमहे रहेंगे याद , दिल  के  तार कह  रहे हैं।

जब आए हैं यहाँ तक , तो कुछ तो कर चलें 
दोबारा  मिलने   की ,   तज्वीज़   कर   चलें 
एक बार गले से लग लें, बस यही कह रहे हैं।

बधाई हो!
नाना 

Monday, March 6, 2023

होली 2023

मौसम में बहार है , गुलाल की बौछार है 
देखो होली आगई हाँ देखो होली आगई 
हवा में उड़ रही कैसी, रंगों की रंगोली है 
फ़िज़ा में मस्ती है या भाँग घुलके आगई?

कपकपाती धूप थी , सब   बिदा  हो गई 
मुलायम सी धूप अब, हर तरफ़  छा गई
खिड़कियाँ थीं बन्द, अब खुलती जा रहीं
बसन्ती  हवा  अब, अन्दर तक  छा   गई।

मौसम के लतीफ़े फ़िरसे, छाने  लग  गये 
कोयल  के  बोल फ़िर  से, आने लग गये
मुस्कुराहट अब तक  मफ़लर में ढकी थी
मुस्काने के अन्दाज़ नये , जगने लग गये।

पूनम   के   चाँद  से, आस्मान  भर  गया 
हर  बुर्ज, हर मुंडेर पर , उजाला भर गया 
महीनों के बाद फ़िर से, रोनक  है आ गई 
होली जो आगई, ख़ुशी से दिल भर  गया।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Friday, March 3, 2023

बधाई हो!

दुआ करता हूँ ख़ुशी से दोनों, ऐसे ही रहते रहो

मालिक  की  छाँह में दोनों , ऐसे ही चलते  रहो।

रब  ने   मिलाया   था  तुमको
साथ रहने  बुलाया था  तुमको
यहाँ तक जो पहुँचे हो अबतक
उसी   ने   सँवारा   है   तुमको।
आगे भी रब के करम से
ऐसे    ही    बढ़ते    रहो।
दुआ करता हूँ ख़ुशी से दोनों, ऐसे ही रहते रहो
मालिक  की छाँह  में दोनों, ऐसे ही चलते  रहो।

जो कुछ मिला  सब  है  उसका
इसमें  न कुछ   भी   किसी का
उसकी रहमत  के  बंदे  हैं   सब
उसकी किरपा से सब  है महका।
दुआऐं उसकी माँगते  रहो
उसकी संगत में चलते रहो।
दुआ करता हूँ ख़ुशी से दोनों, ऐसे ही रहते रहो
मालिक की छाँह में दोनों, ऐसे  ही  चलते  रहो।

कोई   कसर    छोड़ी   न   उसने
बख़्शे  नायाब  दो   फूल   उसने
भर  दी  झोली  तुम्हारी है  उसने
खिलादी ज़िंदगी तुम्हारी है उसने।
नसीब वो  ही तो  है तुम्हारा 
तुम तो ख़ादिम हो चलते रहो।
दुआ करता हूँ ख़ुशी से दोनों, ऐसे ही रहते रहो
मालिक की छाँह में दोनों, ऐसे  ही  चलते  रहो।

बधाई हो 
पापा 

Thursday, February 23, 2023

om namah shivaya

That which is beautiful, is true
And that which is true is Shiva!
The whole cosmos is dancing
And that is the dance of Shiva!

That which we see as invisible
If it suddenly becomes, visible!
We will see another dimension
That is all together, formidable!

What I say isn't wishful thinking 
Though hard, it's not impossible!
Lots of mystics have achieved it
Prior to knowing it was possible!

Mystics are rare, there's no doubt 
But they're everywhere and about!
Don't imagine they look  different
Their idiom is different, no doubt!

om namah shivaya 
ajit sambodhi 

Saturday, February 18, 2023

सत्यम शिवम् सुंदरम।

शिव को नमन है , ये दुनिया चमन है 
शिव की है ये सैरगाह
प्यार की ये डगर है, ख़ूबसूरत सफ़र है 
है दिलकश पनाहगाह
है जोशिश जश्नगाह।

नफ़रत के लिए दिल में फ़ुरसत नहीं 
उल्फ़त की रखते निगाह
सभी मिलके यहाँ पे रहते रहें 
सबको मिलती यही है सलाह
चाहे शाम हो या हो पगाह।

बदज़ुबानी करें ना, बदगुमानी करें ना
किसी की भी निकले न आह
जियें सब अमन में, अपने वतन में 
न किसी का भी घर हो तबाह
प्यार की मिले सबको ही छाँह।

ज़िन्दगी क़ीमती, मुस्तक़िल भी नहीं 
क्यों करे कोई किसी से भी डाह
बाँटें मुस्कान, होंए पूरे अरमान
रोशन हो हर एक राह
चमकें मेहर ओ माह।

जो शिव हैं वो सुन्दर हैं, बाहर हैं अन्दर हैं 
शिव ही हैं सबके गवाह 
सबसे नाता है उनका, काशी ही क्यों 
हर आँगन पे उनकी निगाह
सबकी पकड़ी उन्होंने है बाँह।

जोशिश=full of excitement. पगाह=सुबह।
मेहर ओ माह= सूरज और चाँद।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।

Friday, February 3, 2023

आदऽऽमियत!

जाननी है हक़ीक़त तो बढ़ानी पड़ेगी , सलाहियत
मिटानी है नफ़रत तो दिखानी पड़ेगी , असलियत
भरम के सहारे तो बहुत जी लिये हैं , ज़िन्दऽगानी
अब कुछ ऐसे कर लें कि पा जाऐं , आदऽऽमियत।
 
बस एक तमन्ना है कुछ ऐसी हो जाए मशिऽऽय्यत
फ़िरसे सामने आ जाये वही पुरानी सी रिवाऽऽयत
जब इन्साँ होता था इन्साँ से रूबरू  तो लगता था
जैसे रब ने दी हो फूलों को खिलने की हिदाऽऽयत।

वो भी तो ज़िंदगी थी , मिलकर के करते थे इबादत
एक की दूसरे पर बरसती रहती थी हरदम, इनायत
दिवाली पर उनके यहाँ भी जलाया करते थे दीपक
मीठी ईद पे सेवैंय्याँ आती थीं, बतौर रस्मो रिवायत। 

कहाँ छिप गए वो शब ओ रोज़, वे जो थे मेहरबान
हमारे राज़दान, हमारे क़द्रदान, नज़्म ओ निगहबान
क्या चन्द दिनों के लिए ही आये थे बनकर मेहमान 
हम तो समझा करते थे, वो ही तो हैं हमारे मेज़बान!

सलाहियत= flair. मशिय्यत=God's will.
शब ओ रोज़ = रात और दिन।
नज़्म ओ निगहबान= poetry and caretaker.

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि। 

Monday, January 30, 2023

बहिना

अबके बसन्त अनोखा आया
ख़ुशियों का अम्बार है लाया 
रोबिन लाया, रैन भी लाया
साथ में मेरी बहिना लाया
अद्धभुत एक नज़ारा लाया।

मेरी बहिना अन्तर द्रष्टा
उंगली की पारंगत स्रष्टा 
बुनकर लाई हार गले का
मोहित करता पहली द्रष्टा
सपने सा संसार सजाया।

मेरी  बहिना  अनुकरणीय 
वाणी उसकी अति कमनीय 
म्रदुल भाषिणी, हँसमुख है
है वो अति ही अतुलनीय
मालिक ने क्या ख़ूब मिलाया!

तुम्हारा भाई
अजित सम्बोधि।

यही तो बात है !

मेरा हाल तो उन्हीं से पूछलो, वो ही बता देंगे 
जो कहते थे ज़िन्दगी भर का प्यार सौंप देंगे।

मैंने कहा था तुम तो अपने दर्द मुझे सौंप दो 
उदासी छू होगी, और हम मुस्कुराया करेंगे।

वो मुस्कुराहट कैसी जिसमें दर्द न छिपा हो
दर्द के अलावा, मुहब्बत का सुबूत क्या देंगे?

वादे इंसान करते हैं, फ़ैसले क़िस्मत लेती है 
हम अपना किरदार बदस्तूर, निभाये चलेंगे।

वक्त के सामने शक्लो सूरत बदल जाती है
ये हमारी फ़ितरत है ,  सीरत न बदलने देंगे।  

बात करने के लिए तो बस ख़ामोशी चाहिए 
रूहानी गोश तो सिर्फ़ ख़ामोशी सुन  पायेंगे।

उनकी मेरी ख़ामोशी एक, ख़्यालात एक हैं 
मसला ये है कि, हालात क़रीब न आने देंगे।

मुहब्बत एहसान समझ कर की नहीं जाती
आप मुहब्बत करेंगे और कुछ न कर पायेंगे। 

हम भी एक वक्त किसी के ख़ुदा रह चुके हैं 
जो फ़र्ज़ बनता है , उसे ताउम्र निभाते रहेंगे ।

तबाही भी मुहब्बत का किरदार निभाती है 
इसी से तो मुहब्बत करने वाले नज़र आयेंगे।

जिनका साथ दरकार था, वो तो नहीं आयेंगे
ख़िज़ा गुज़रने पे तो पत्ते बहार लेकर आयेंगे?

सब कुछ बिखर गया, कुछ भी तो बचा नहीं 
क्या ये एहसास भरे पन्ने, चैन से जी लेने देंगे?

सज़ा देने वाले ने कोई गुनाह न किया हो तो
ऐ ज़िन्दगी , हम कोई भी सज़ा हो , सह लेंगें।

जहाँ साथ ज़रूरी था, अकेला ही चल रहा हूँ 
साया बरकरार है, उसी से महक लिया करेंगे। 

रेत जैसी ज़िन्दगी थी, बिखरना ही नसीब था
रूह को मना लेंगे, बातें बनेंगी, उन्हें सह लेंगे।

इत्मीनान से रहें, भरोसा रखें, कह देना उनसे
रूह बनके आऐं, मेरे शाने पे सिर रख सकेंगे।

गोश=कान। शाना=कंधा।

यही तो बात है 
अजित सम्बोधि।

Wednesday, January 25, 2023

Gandhi Come Alive!

From KK to JK, it’s GANDHI come alive
A Dandi March in new format! High-five
Civil Disobedience of Hate , to join hearts!
Of truth and nonviolence, latest test-drive!

Where there is love, how can hate survive
Where there is truth, how can fear survive
If there is no fear, how can violence erupt
One who walks this path, is sure to arrive!

Loud mouths , unremittingly , talk the talk
But a Gandhi, unswervingly, walks the talk
This happens to the aspirant who aims at
The metaphysical, and is seen not to balk!

When the heart is pure, cosmos takes over!
It's so easy! Let the heart not be a prisoner
To temptations! Know that all is ephemeral.
Our presence is not , more than a stay over!

Buddham Sharanam Gachchami 
Ajit Sambodhi

Saturday, January 21, 2023

दिव्य आगमन

जैसे लम्बे सफ़र के बाद कोई, लौट के घर को आये
वैसा वो लम्हा, छोटा सा लम्हा, अब भी याद जगाये।

याद है मुझको बख़ूबी वो दिन मिला था पहले पहले
देखा था तुमको नज़रों में भरके , जब मैंने हौले हौले 
नायाब तजर्बा मुझको हुआ था घर तुम मेरे जब आये।

सुबह थी मनोहर , प्रभाकर आये लेकर अपनी प्रभा
पंछी लगे गीत गाने मधुर , देख के सुन्दर  वो आभा
कौन होगा इस जहाँ में, फ़िज़ा ऐसी न जिसको भाये।

गगन था नीला, अद्भुत रँगीला, कैसे न मनको सुहाये
हंसों की टोली , करती ठिठोली , सरपट उड़ती जाये
जाया था जिसने, प्यार से अपने, सीने से तुम लगाये।

आते ही तुम्हारे , घर में हमारे , ख़ुशियों ने डाला डेरा
चहका  आँगन , महका  मन , हो  गया  विदा  अँधेरा 
अड़तालीसवाँ जनम दिन आया, फूला न मन समाये।

जुग जुग जीओ
पापा

happy birthday

Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

The coldest month of the year?
It's January , you know it , dear!
Who added warmth to it , once?
It was you, in 1975, oh my dear!
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

Since then it has  been 48 years!
Navigating and  changing gears!
Admirably my God-blessed child
You often  shed only joyful tears!
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

Today it's cloudy, with lot of glare
Also there is a slight nip in the air
But choppers are  warming the air
And 'Pirates' assembling to cheer!
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

Human life is special, a unique gift
Sort of stepping stone  for to uplift
One from physical to metaphysical!
A chance that comes not too swift!
Happy birthday to you!
Happy birthday to you!

'Pirates': It's Bayshore boulevard and Pirate
Festival is in full swing, outside the house.

Wish you a long & happy life
Papa

Monday, January 2, 2023

नई सुबह 2023

ये हवा जो बह रही है 
ये हवा कह रही है 
ग़ौर से सुनना मुझको 
नई सुबह आ रही है ।

एक सुबह जा रही है 
एक सुबह आ रही है 
मौसम की इक ख़्वाहिश 
करवट बदल रही है ।

ये दुनिया आती रही है 
ये दुनिया जाती रही है 
दिल को बहलाने का
काम करती  रही है ।

कोई धुन आ रही है 
कोई गूँज आ रही है 
चिनगारी एक बनके 
चिराग़ जला रही है।

सुनहरी यादआ रही है
रुआँसा कर रही है 
वापस वो लमहा ला दो
मुझको कह रही है ।

ओम् शान्ति:
अजित सम्बोधि।